गर्मी मे स्वस्थ व निरोगी रहने के 14 उपाय | Health Tips For Summer

Last Updated on June 4, 2022 by admin

गर्मी में बेहतर सेहत के टिप्स जरूर जाने :

गर्मी का मौसम यानि अत्यधिक तापमान और कई परेशानियां। इस मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी है, ताकि बाहर की गर्मी आपके स्वास्थ्य को नुकसान न पहुंचा सके। जानिए यह 14 बातें जो आपके शरीर में शीतलता बनाए रखने के साथ ही गर्मी के दुष्प्रभावों (Summer side effects) से बचाए रखने में मदद करेंगी । आइये जाने शरीर की गर्मी दूर करने के उपाय । garmi sea bachne ke tips in hindi

गर्मी और लू से बचाव के 8 उपाय : Garmi Se Bachne ke 8 Upay

1. नींबू पानी : गर्मी के मौसम में नींबू पानी, नारियल पानी, दही और छाछ का सेवन अच्छी मात्रा में करना चाहिए। इस तरह के पेय पदार्थ न केवल शरीर में ठंडक पहुंचाते हैं, बल्कि शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देते।

2. पुदीने का उपयोग – pet ki garmi dur karne ke upay : पेट की गर्मी को कम करने के लिए पुदीने का प्रयोग बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा यह पेट से संबंधित अन्य समस्याओं से भी जल्द निजात दिलाने में लाभकारी है। सूखा या गीला पुदीना छाछ, दही, कच्चे आम के पने के साथ मिलाकर पीने पर पेट में होने वाली जलन दूर होगी और ठंडक मिलेगी। गर्मी हवाओं और लू से भी बचाव होगा।

पुदीने के चटनी : रेसिपी और फायदे

सामग्री –

  1. पुदीने की पत्त‍ियां – 1 कप,
  2. हरी मिर्च – स्वादनुसार,
  3. नमक – स्वादनुसार,
  4. दही – 3-4 बड़े चम्मच,
  5. जीरा – आधा चम्मच,
  6. काला नमक – स्वादनुसार

विधि : पुदीने की पत्त‍ियों को धो लें। इसके बाद सभी सामग्री और पुदीने की पत्त‍ियों को मिलाकर मिक्सर में पीस लें। आप चाहें तो इस चटनी में दही के स्थान पर कच्चे आम या कैरी का प्रयोग भी कर सकते हैं। इस चटनी को आप अपनी सुविधा के हिसाब से तरह या गाड़ी बना सकते हैं।

फायदे : गर्मी का बढ़ना, पेट संबंधी समस्याओं और त्वचा के लिए भी पुदीने की चटनी फायदेमंद होगी। यह आपके खाने का भी स्वाद बढ़ाएगी और आपको सेहत से जुड़े कई अन्य फायदे भी देगी। आंतों की समस्या, प्रसव के समय, बुखार और दस्त में भी यह फायदेमंद है।

3. सूती वस्त्र (Cotton clothes) : गर्मी के मौसम में सूती कपडे ही पहनें, क्योंकि सूती कपडे पसीना सोखने में कारगर होते हैं। जहां तक हो सके, ठंडे पानी से ही स्नान करें। गर्म या गुनगुने पानी से स्नान करने पर शरीर में ताप बढ़ सकता है।

4. नारियल पानी (Coconut water) : नारियल पानी सेहत को कई लाभदायक विटामिन देता है, एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो-एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन,विटामिन सी आदि मौजूद रहते हैं । कैफीन युक्त चीजें और सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन न करें। इनमें प्रिजर्वेटिव्स, रंग व शुगर की भरपूर मात्रा होती है साथ ही यह अम्लीय प्रकृति और डाईयूरेटिक होते हैं ।कम-से-कम, जो शरीर से पानी मलमूत्र के रूप में निकालते हैं। सॉफ्ट ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड की मात्रा भी अधिक होती है जिसका प्रभाव पाचन पर पड़ता है। इससे शरीर में से मिनरल्स की मात्रा भी कम हो जाती है।

5. गन्ने का रस (Sugarcane juice) : गर्मी में विटामिन और मिनरल से भरपूर गन्ने के रस का सेवन करना शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही बढ़िया होता हैं। गन्ने का रस ग्लूकोज का अच्छा स्त्रोत होने के कारण यह शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बनाए रखता है। इसके साथ ही यह दांतों की रक्षा करने के साथ सांसों में भी ताजगी बनाए रखता है।

6. तरबूज का जूस (Watermelon juice) : गर्मी में तरबूत का जूस प्यास बुझाने के साथ-साथ ताजगी भी देता है। एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटेशियम से भरपूर तरबूज हृदय, कैंसर और डायबिटीज से रक्षा करता है। जूस को बनाने के लिए तरबूज को मिक्सर में पीसकर छान लें इसके पश्चात आप इसमें स्वादानुसार चीनी व काला नमक औमिला सकते है ।

7. पानी : खूब पानी पिएं। पानी शरीर को ठंडा बनाए रखने में मददगार है। पानी पीने से शरीर की गर्मी सही रूप से बाहर निकलती है और यह शरीर को हाइड्रेट भी करता है। रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। लेकिन बाहर हर जगह का पानी पीने से बचें।

8. प्याज : गर्मी में तेज लपट और झुलसा देने वाली गर्म हवा चलती है। इससे बचने के लिए जब भी हम घर से बाहर निकलें तो एक गिलास ठंडा पानी पीकर ही निकलें। चलते समय एक प्याज भी जेब में रख लें तो लू लगने से बचा जा सकता है।

गर्मी में स्वस्थ व तंदुरस्त रहने के लिए खाने की इन 6 चीजों से बनाएं दूरी :

गर्मी के मौसम में अगर स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो खान-पान में सावधानी रखना बेहद आवश्यक है। इसलिए हम बता रहे हैं उन 6 चीजों के बारे में, जो गर्मी में आपको नुकसान पहुंचा सकती है। जानिए वे 6 चीजें –

1. बहुत ज्यादा मसाले : गर्मी के दिनों में अत्यधिक मसालों के सेवन से बचना चाहिए। वे शरीर में गर्मी का संचार करते हैं(बढ़ाते है ) और चयापचय की दर अर्थात मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ावा देते हैं।

2. मांसाहार : मांस (Meat), मछली व  समुद्री भोजन का सेवन गर्मी में भूलकर भी न करें इससे व्यक्ति को और अधिक पसीना आता है और पाचन संबधी  समस्याएं भी बढ़  जाती हैं।

3. ऑइली जंक फूड : इस मौसम में मांस, बर्गर, डीप फ्राइड व्यंजन और अन्य तेल वाली खाद्य सामग्री के सेवन से बचना चाहिए। यह सभी चीजें पाचन संबंधी समस्या पैदा करेंगी और ऊर्जा में कमी लाएंगी।

4. चाय और कॉफी (tea and coffee) : इन पेय पदार्थों से निश्चित रूप से परहेज करना चाहिए। कैफीन और अन्य पेय पदार्थ वास्तव में आपके शरीर में गर्मी बढ़ाने के साथ शरीर का निर्जलीकरण यानि डिहाइड्रेशन पैदा करते हैं।

5. फ्रिज का ठंडा पानी : बहुत ज्यादा ठंडे पेय पदार्थ पीने से बचें। एकदम गर्मी में ठंडा पानी पीने से कुछ देर के लिए तो अच्छा लग सकता है, ले‍किन इससे शरीर को ठंडक नहीं मिलती। इससे त्वचा की रक्त कोशि‍काएं पिचक जाती हैं जिससे शरीर से ताप कम निकल पाता है।

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!
Share to...