अजीनोमोटो एक धीमा जहर (उपयोगी जानकारी पूरा पढ़े )|How Ajinomoto Is Harmful To Health

Last Updated on July 24, 2019 by admin

सफेद रंग का चमकीला-सा दिखने वाला मोनोसोडियम ग्लूटामेट यानी अजीनोमोटो, एक सोडियम साल्ट हैं। अगर आप चाइनीज़ डिश के दीवाने हैं, तो यह आपको उसमें जरूर मिल जाएगा। क्योंकि यह एक मसाले के रूप में उनमें इस्तमाल किया जाता है। शायद ही आपको पता हो कि यह खाने का स्वाद बढ़ाने वाला मसाला वास्तव में यह धीमा जहर खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता। बल्कि हमारी स्वाद ग्रन्थियों के कार्य को दबा देता हैं। जिससे हमें खाने के बुरे स्वाद का पता नहीं लगता। मूलतः इस का प्रयोग खाद्य की घटिया गुणवत्ता को छिपाने के लिए किया जाता हैं। यह सेहत के लिए भी बहुत खतरनाक होता हैं।

जान लें कि कैसे:-

★    सिर दर्द, पसीना आना और चक्कर आने जैसी खतरनाक बीमारी आपको अजीनोमोटो से हो सकती हैं। अगर आप इसके आदि हो चुके हैं और खाने में इसको बहुत प्रयोग करते हैं। तो यह आपके दिमाग को भी नुकसान कर सकता हैं।

★   इसको खाने से शरीर में पानी की कमी हो सकती हैं। चेहरे की सूजन और त्वचा में खिंचाव महसूस होना। इसके कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं।

★   इसका ज्यादा प्रयोग से धीरे-धीरे सीने में दर्द, साँस लेने में दिक्कत और आलस भी पैदा कर सकता हैं। इससे सर्दी-जुखाम और थकान भी महसूस होती हैं। इसमें पाये जाने वाले एसिड सामग्रियों की वजह से यह पेट और गले में जलन भी पैदा कर सकता हैं।

★   पेट के निचले भाग में दर्द, उल्टी आना और डायरिया इसके आम दुष्प्रभावों में से एक हैं।

★   अजीनोमोटो आपके पैरों की मासपेशियों और घुटनों में दर्द पैदा कर सकता हैं। यह हड्डियों को कमज़ोर और शरीर द्वारा जितना भी कैल्शिम लिया गया हो, उसे कम कर देता हैं।

★   उच्च रक्तचाप की समस्या से घिरे लोगों को यह बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ और घट जाता हैं।

★   व्यक्तियों को इससे माइग्रेन होने की समस्या भी हो सकती हैं। आपके सिर में दर्द पैदा हो रहा हैं, तो उसे तुरंत ही खाना बंद कर दें।

★   अजीनोमोटो की उत्पादन प्रक्रिया भी विवादास्पद हैं: कहा जाता हैं कि इसका उत्पादन जानवरों के शरीर से प्राप्त सामग्री से भी किया जा सकता हैं।

इसे भी पढ़े : बिना खर्च किये ही रोगों से बचकर तन्दुरुस्त बनो..|

★    अजीनोमोटो बच्चों के लिए बहुत हानिकारक हैं। इसके कारण स्कूल जाने वाले ज्यादातर बच्चे सिरदर्द के शिकार हो रहे हैं। भोजन में एमएसजी का इस्तेमाल या प्रतिदिन एमएसजी युक्त जंकफूड और प्रोसेस्ड फूड का असर बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर पड़ता हैं।

★   कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी हैं कि एमएसजी युक्त डाइट बच्चों में मोटापे की समस्या का एक कारण हैं। इसके अलावा यह बच्चों को भोजन के प्रति अंतिसंवेदनशील बना सकता हैं।

★   मसलन, एमएसजी युक्त भोजन अधिक खाने के बाद हो सकता हैं कि बच्चे को किसी दूसरी डाइट से एलर्जी हो जाए। इसके अलावा, यह बच्चों के व्यवहार से सम्बंधित समस्याओं का भी एक कारण हैं। छिपा हो सकता हैं

★   अजीनोमोटो अब पूरी दुनिया में मैगी नूडल बच्चे-बड़े सभी चाव से खाते हैं, इस मैगी में जो राज की बात हैं, वो हैं Hydrolyzed groundnut protein और स्वाद वर्धक 635 Disodium ribonucleotides यह कम्पनी यह दावा करती हैं कि इसमें अजीनोमोटो यानि MSG नहीं डाला गया हैं। जबकि Hydrolyzed groundnut protein पकने के बाद अजीनोमोटो यानि MSG में बदल जाता हैं और Disodium ribonucleotides इसमें मदद करता हैं

keywords – Ajinomoto ,अजीनोमोटो कैसे बनता है ,अजीनोमोटो हिंदी नाम ,अजीनोमोटो का उपयोग ,अजीनोमोटो अर्थ ,अजीनोमोटो क्या होता है ,अजीनोमोटो meaning ,अजीनोमोटो पाउडर ,हिंदी में अजीनोमोटो साइड इफेक्ट ,ajinomoto in hindi ,ajinomoto side effects ,what is ajinomoto made of ,ajinomoto salt,ajinomoto msg ,ajinomoto ingredients ,ajinomoto in english ,ajinomoto uses

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!
Share to...