दिमाग तेज करने के चमत्कारी फकीरी नुस्खे | dimag tez karne ke gharelu nuskhe

Last Updated on July 12, 2021 by admin

पहला प्रयोग : dimag tez karne ka upay

विधि :

  • 500 ग्राम बबूल की गोंद शुद्ध घी में तलें व फुल जाने पर निकाल के बारीक़ पीस लें |
  • इसमें बराबर मात्रा में पिसी मिश्री मिला लें |
  • 250 ग्राम बीज निकाला हुआ मुनक्का और 100 ग्राम बादाम की गिरी दोनों को कूट-पीसकर इसमें मिला लें |

लाभ :

  • यह योग शरीर के लिए तो पौष्टिक है ही, साथ ही दिमागी ताकत और तरावट के लिए भी बहुत गुणकारी है |
  • विद्यार्थियों के लिए यह नुस्खा विशेष लाभदायी है |

मात्रा : सुबह नाश्ते के रूप में इसे 2 चम्मच अर्थात लगभग 20 से 25 ग्राम खूब चबा-चबाकर खायें | फिर एक गिलास मीठा दूध घूँट –घूँट करके पी लें |

ध्यान दें : अच्छी तरह खुलकर भूख लगने पर ही भोजन करें |

दूसरा प्रयोग : dimag tez karne ka nuksa

100 ग्राम सौंफ, 100 ग्राम बादाम और 200 ग्राम मिश्री तीनों को कूटकर मिला लें | सुबह 3 से 5 ग्राम चबा चबा कर खायें | ऊपर से दूध  पि लें | (दूध के साथ भी ले सकते है ) इससे यादशक्ति बढ़ेगी |

तीसरा प्रयोग : dimag tez karne ka mantra

प्रतिदिन 15 से 20 मि.ली. तुलसी रस व एक चम्मच च्यवनप्राश का थोडा-सा घोल बना के सारस्वत्य मंत्र अथवा गुरुमंत्र जपकर पियें | 40 दिन में चमत्कारिक फायदा होगा |

सारस्वत्य मंत्र – ॐ श्री सरस्वत्यै नमः

चौथा प्रयोग : यादशक्ति बढाने और बुद्धिमान बनने के लिए

बुद्धू से बुद्धू छोरे भी सुबह स्नान कर के  ‘ गं गं गं गणपते नमः । ‘ मंत्र (mantra)  व सारस्वत्य मंत्र का जप कर के  बुद्धिमान हो गये |

Leave a Comment

Share to...