बालों में से रूसी हटाने वाले 11 सबसे असरकारक घरेलु नुस्खे | Home Remedies To Cure & Control Dandruf

Last Updated on November 19, 2019 by admin

सिर में रूसी होने पर छोटे-छोटे सफेद आकार की परत जम जाती है जो कंघी करते समय सूखे रहने पर झड़ती रहती हैं या बालों के भीगे रहने पर कंघी के दांतों में जमा हो जाती है। अधिक दिनों तक बालों में रूसी बने रहने पर बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं।

कारण :

सिर गन्दे रहने, बालों की सफाई न करने, रक्त संचार में कमी और असंतुलित खान-पान की गड़बडी आदि कारणों से सिर में रूसी होती है।
आईये जाने रूसी से छुटकारा पाने के लिए देसी और घरेलू तरीके , home remedies tips for dandruff problem in hindi.

बालों से रूसी हटाने के उपाय और घरेलू नुस्खे

हेयर डैंड्रफ की समस्या को देसी और घरेलू तरीके द्वारा पूर्ण रूप से ठीक किया जा सकता है। घरेलू उपायों से इलाज के बहुत से फायदे है, एक तो इनका कोई साइड इफ़ेक्ट नही होता और ये अधिक खर्चीले भी नहीं होते।
१. नीम  : नीम के पत्ते लेकर उन्हें अच्छी तरह से पिस ले और उनका लेप बनाये। इसके बाद इस लेप को सिर पर सूखे बालों में प्रयोग करे और कुछ देर बाद सिर को धोये।

२. दही   :  दही का प्रयोग रूसी से छुटकारा पाने में रामबाण इलाज है। दही को अच्छे से पुरे सिर पर लगाये और लगभग एक घंटे बाद सिर को धोये।

३. नारियल का तेल :    चार-पांच चम्मच नारियल का तेल ले और इसमें एक चम्मच निम्बू का रस मिला ले फिर इसे सिर पर लगाये। ऐसा करने से रुसी और खुश्की की परेशानी दूर होती है।

४. तुलसी   :   तुलसी और आंवले का पाउडर ले और इसे मिला ले फिर अच्छे तरीके से बालों की जड़ों पर लगाये और आधे घंटे बाद सिर को धो ले।

५. मेथी   :    मेथी के दाने ले, उन्हें रात में पानी में डुबोकर छोड़ दे और सुबह उन्हें अच्छे से पिस ले और उनका लेप बनाकर सिर में स्किन पर अच्छे से लगाये फिर तीस मिनट के बाद सिर को अच्छे से धो ले। ऐसा करने से बालों में से रुसी तो खत्म होती ही है और इसके इलावा बालों की अन्य समस्याओं से भी आराम मिलता है।

६. जैतून   :    दो चम्मच जैतून का तेल और चार चम्मच दही को दो चम्मच मूँग की दाल के पाउडर में अच्छे से मिलाये और इसका एक लेप बनाये इसके बाद इस लेप को बालों में दस-पन्द्रह मिनट तक लगाये और फिर बालों को साफ़ पानी से अच्छे से धोये।

रूसी दूर करने के देसी और आयुर्वेदिक नुस्खे

१* 250 ग्राम नारियल के तेल मे 50 ग्राम गेंदे के फूल मिलाकर 15 मिनिट तक चूल्‍हे पर गर्म करे और आखरी मे 2 चुटकी कपूर मिलाए फिर थोड़ा ठंडा करके सिर की त्वचा पर लगाए। कपूर बेकटीरिया व संक्रमण को रोकता है।

२* दही (Curd treatment for dandruff)

– 2 से 3 दिन पुराना दही को बालो की जड़ो मे लगाए फिर 20 मिनिट के बाद शेम्पू कर ले।

– बालों की देखभाल के नुस्खे, बाजार मे कई तरह के ,रूसी के लिए शेम्पु उपलब्ध है उन्हे भी आप उपयोग कर सकते है। लेकिन पूरी तरह से ये रूसी को नही निकाल पाते।
३* मुल्तानी मिटटी के प्रयोग से भी रूसी और खुश्की को खत्म कर सकते है। मुल्तानी मिट्टी को पानी में अच्छे से पीसकर लेप बना ले फिर इसमें थोड़ी मात्रा में निम्बू के रस को भी मिला दे फिर इसके बाद इस लेप को पन्द्रह से बीस मिनट तक बालों पर लगाने के बाद सिर को धोये। इस उपाय को दो से तीन बार प्रयोग करने से रूसी की समस्या के साथ साथ सिर में खुश्की की परेशानी से भी छुटकारा मिलता है।

४* “अच्युताय हरिओम एलोवेरा जेल” से बालों में अच्छे तरीके से मसाज करने से भी बालों की बहुत सी परेशानियों से राहत मिलती है।

५* सरसों के तेल से रात को सोते वक्त अच्छे से मालिश करे और फिर सुबह बालों को अच्छे से धो ले।
विशेष : अच्युताय हरिओम केश पोषक ” के प्रयोग से रुसी तो खत्म होती ही है और इसके इलावा बालों की अन्य समस्याओं से भी आराम मिलता है।

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!
Share to...