मक्खी भगाने के 8 घरेलु उपाय |नही रहेगी एक भी मक्खी | Makkhi Bhagane ke Upay

Last Updated on November 15, 2019 by admin

मक्खी भगाने के उपाय Makkhi Bhagane ke Gharelu Upay

बरसात का मौसम आते ही मक्खियों (Makkhi)का आना शुरू हो जाता है. मौसम बदलने के साथ-साथ पर्यावरण में अनेक परिवर्तन आने लगते हैं. जिसके कारण घर में मक्खियां होने लगती हैं.

आमतौर पर मक्खियां गन्दी जगहों में बैठती हैं. उसके बाद ये हमारे खाने की चीजों में बैठ के हमारे खाने को दूषित कर देती हैं और इस खाने को अनेक लोग खा लेते हैं जिसके कारण अनेक बीमारिया होने लगती हैं. मक्खियों के द्वारा कभी-कभी अनेक गम्भीर बीमारियों होने का भी खतरा बने रहता है. इसलिए अपने घरों में मक्खियों का डेरा ना जमने दें. जल्दी ही इन्हे घर से दूर करने का प्रयत्न करें. मक्खियों को घर से दूर करने के लिए आप कुछ घरेलु टिप्स की मदद भी ले सकते हैं जिनके प्रयोग से आसानी से मक्खियों को घर से दूर किया जा सकता है.

आइये जाने मक्खी भगाने के घरेलु उपाय Makkhi Bhagane ke Upay in hindi

1] निम्बू और लौंग का प्रयोग

नीबू को काट कर दो टुकड़े कर लें। एक टुकड़े में छह सात लौंग घुसा दें लौंग का चौकोर हिस्सा बाहर होना चाहिए। जहाँ से मक्खियाँ

भगानी हो इसे वहाँ रख दें लगभग दो मीटर की दूरी तक मक्खियाँ नहीं आएगी।

2] कपूर का प्रयोग घर से मक्खियां (Makkhi)भगाने के लिए |

मक्खियों को घर से भगाने के लिए कपूर का प्रयोग बहुत ही आसान प्रयोग है.इसके लिए आप थोड़ा सा कपूर जलाएं और पूरे कमरे में उसे घुमाए. इसकी महक से अब आपके घर की मक्खियां कम होने लगेंगी.

3] लौंग का तेल घर से मक्खियां भगाने के लिए |

लौंग भी मक्खियों को दूर करने का अच्छा उपाय है. लौंग के तेल की गंध से मक्खियां भागने लगती हैं. इसलिए घर से मक्खियों को भगाने के लिए लौंग का प्रयोग करें.

4] तुलसी का पौधा घर से मक्खियां भगाने के लिए |

तुलसी में सिर्फ औषधीय गुण ही नहीं बल्कि यह मक्खियां (Makkhi)भगाने का भी एक अच्छा उपाय है. अपने घर में तुलसी का पौधा लगा दें. कुछ ही दिनों में देखिये मक्खियां नजर नहीं आएँगी.

5] पंखा चलाए घर से मक्खियां भगाने के लिए |

मक्खियां भगाने के लिए सबसे अच्छा तथा सरल उपाय है पंखा. जिस कमरे में मक्खियां(Makkhi) हो उस कमरे का पंखा चला दें. पंखे की हवा आते ही मक्खियां उड़ने लगेंगी.

6] लौंग का उपयोग घर से मक्खियां भगाने के लिए |

कुछ लौंग लें और उन्हें एक सेब में दबा दें और ऐसी जगह पर रखें जहां मक्खियां हों. कुछ समय बाद आप जा के देखंगे तो मक्खियां भाग चुकी होंगी.

7] लैवेंडर, नीलगिरी, पुदीना, लेमन ग्रास का तेल घर से मक्खियां (Makkhi)भगाने के लिए |

लैवेंडर, नीलगिरी, पुदीना, लेमन ग्रास के तेल के प्रयोग से भी घर में हो रही मक्खियों को भगाया जा सकता है. इसके लिए लैवेंडर, नीलगिरी, पुदीना, लेमन ग्रास का तेल लें और इसे घर में जहां अधिक मक्खियां हैं उस स्थान पर छिड़क दें. इसके छिड़काव से धीरे-धीरे मक्खियां कम होने लगेंगी.

8] खीरा

खीरे को आप कचरे के ऊपर रख सकते हैं, इससे मक्खियाँ उसमें अंडे नहीं दे पाएंगी। क्योंकि मक्खियाँ खीरे से दूर भागती हैं।

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!
Share to...