25 जबरदस्त वास्तु टिप्स जो आपके भाग्य को चमका देंगे | Vastu Tips in Hindi

Last Updated on July 22, 2019 by admin

परिवार में सुख समृद्धि के लिए वास्तु टिप्स : Sukh Samridhi ke liye Vastu Tips

1. घर का डाइनिंग एरिया या डाइनिंग टेबल कभी भी घर के मुख्य दरवाजे के सामने न रखें, या फिर ऐसे स्थान पर न रखें जहां से मुख्य दरवाजा सीधा दिखाई देता हो।
2. घर के लिविंग रूम की दीवार पर उगते हुए सूर्य की एक तस्वीर लगाएं। यह तस्वीर भाग्योदय, नई संभावनाओं, यश और सफलता की सूचक है।

3. घर के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में कम से कम एक तुलसी का पौधा जरूर रखें |

4. अगर घर में किसी बॉक्स या पर्स में पैसे इकट्ठा करके रखते हैं, तो इस बॉक्स को हमेशा कमरे के दक्ष‍िण दिशा में रखें और अलमारी रखते समय यह ध्यान रखें कि अलमारी के दरवाजे हमेशा उत्तर दिशा में खुलने चाहिए।

5. टॉयलेट और बाथरूम के दरवाजे, जितना हो सके हमेशा बंद रखें। दरवाजे खुले रखने पर नकारात्मक ऊर्जा और बैक्टीरिया घर में प्रवेश कर सकते हैं।

6. झाड़ू, पोंछा और सफाई में काम आने वाला अन्य सामान कभी भी किचन में न रखें। किचन में शीशा या आईना रखना या फिर दीवार पर लगाना भी गलत है।

7. घर के लिविंग रूम की मुख्य दीवार पर अपने परिवार की एक खुशहाल तस्वीर लगाइए। आप इस तस्वीर को बड़ा बनवा सकते हैं या अपने मुताबिक क्रिएटिव तरीके से सजा सकते हैं। यह तरीका पारिवारिक प्रेम को बढ़ाएगा।

8.कमरे के उत्तर-पूर्वी भाग को खुला छोड़ें और बेड को कभी भी बीम के नीचे रखने से बचें। यह नकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में सहायक होता है।

9. दरवाजों को खोलते या बंद करते समय कई बार वे आवाज करते हैं, लेकिन ऐसा होना वास्तु के अनुसार बिल्कुल सही नहीं है। समय-समय पर ग्रीस डालकर इससे बचें।

10.घर में अगर कोई हनुमान जी की मूर्ति रखी हुई है, तो इसे दक्षिण-पूर्वी दिशा में रखने से बचें। यह सही नहीं है।

11.सोते समय सही दिशा में सिर और पैर रखने पर ध्यान दें। जब भी आप सोते हैं, आपके पैर हमेशा उत्तर दिशा की ओर होने चाहिए और सिर दक्षिण दिशा की ओर। यह स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभदायी है।

12.घर का उत्तर पूर्वी क्षेत्र हमेशा साफ-सुथरा रखें। ऐसा न करने पर घर के मुखिया और अन्य पुरुषों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

13.घर का पूजा घर अगर वॉशरूम के आसपास बना है, तो इसका स्थान बदल दें। इन दोनों को आसपास नहीं होना चाहिए। इसके अलावा हर दिन शाम के वक्त घर गूगल की धूप जरुर करें व मंदिर में अगरबत्ती जरूर लगाएं।

14. घर में टेलीफोन रखते हैं तो उसे सही स्थान पर रखना जरूरी है। टेलीफोन को हमेशा दक्ष‍िण-पूर्वी क्षेत्र में रखें या फिर उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में। लेकिन इसे कभी भी दक्ष‍िण-पश्चिम या उत्तर-पूर्व में न रखें।

15.घर के मुख्य कक्ष के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक ऐक्वेरियम रखें, जिसमें नौ सुनहरी मछलियां और एक काले रंग की मछली हो। इससे घर में समृद्धि और खुशहाली आएगी।

इसे भी पढ़े :
मुख्‍य द्वार के 12 वास्तु टिप्स | Mukhya Dwar Vastu Tips in Hindi
जानिये वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के किस दिशा में क्या होना चाहिए |
वास्तु के अनुसार मकान में कहाँ पर हो द्वार, खिड़कियां और झरोखे |

16.जब भी पूजा या भगवान से कोई प्रार्थना करें, अपना चेहरा उत्तर पूर्व की ओर रखें ।

17. घर के सभी कोनों को साफ-सुथरा रखें और इन स्थानों पर रोशनी रखें। चाहें तो कैंडल्स, लैंप या डेकोरेटिव लाइट्स लगाकर इन स्थानों पर रोशनी बनाए रखें।

18. घर के शयन कक्ष में कभी भी कोई पौधा या फिर पानी वाली कोई चीज जैसे वॉटर फॉल अन्य सामान न रखें। 13 शयन कक्ष में टीवी सेट या कम्यूटर कभी न रखें। टीवी एवं कम्प्यूटर हमेशा लिविंग रूम या स्टडी रूम के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में रखा जाना चाहिए।

19. घर की दीवारों पर कभी भी उदासी या नकारात्मक भावना पैदा करने वाली पेंटिंग न लगाएं। सकारात्मक ऊर्जा देती, सूर्य उदय, हरियाली, फूल, हंसते हुए बच्चे और खूशी पैदा करने वाली पेंटिंग्स लगाएं।

20.घर में अलमारी और पलंग सेट करते समय इस बात का ध्यान रखें कि ये दोनों ही चीजें दक्ष‍िणी पश्चिमी दीवार से सटी हुईं और उत्तर पूर्वी दीवार से दूर रहें।

21. घर के मुख्य द्वार पर हमेशा बढ़ा और अधिक रौशनी वाला लाइट लगाएं। कम रोशनी वाले छोटे बल्ब लगाने से बचना चाहिए।

22.घर-परिवार में मौजूद आर्थिक परेशानियों को दूर रखने के लिए अपने घर के ईशान कोण यानि पूर्व-उत्तर दिशा में किसी पात्र में नमक भरकर रखें। ध्यान रहें नमक साबुत हो और उसे बार-बार बदलते रहें।

23. तांबे के बर्तन में जल भरकर उसे सोते वक्त अपने सिरहाने रखें। इससे आपको अच्छी नींद आएगी और पॉजिटिवीटि मिलेगी। इससे आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी, जो आपको अपनी आय बढ़ाने में मदद करेगी।

24. पूर्व दिशा के स्वामी सूर्य है, जो लीडरशिप के देवता हैं। इस दिशा में कैलेंडर रखना जीवन में तरक्की लाता है। इस दिशा में कैलेंडर के साथ ही लाल या गुलाबी रंग के कागज पर उगते सूरज की तस्वीर भी लगाई जा सकती है।

25. उत्तर दिशा कुबेर की दिशा है। इस दिशा में कैलेंडल लगाने से घर के लोगों को धन लाभ होता रहता है। इस दिशा में कैलेंडर के साथ ही हरियाली, फव्वारा, नदी, या विवाह की तस्वीरें भी लगाई जा सकती है।

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!
Share to...