गर्मियों में बनाये शीतलता देने वाला कच्चे आम का स्वादिष्ट पन्ना – Aam Panna in Hindi

Last Updated on April 23, 2023 by admin

आम पन्ना पिने के स्वास्थ्य लाभ और बनाने की सरल विधि :

गर्मियाँ में बाजारू ठंडी चीजे नहीं बल्कि घर की बनी ठंडी चीजो का सेवन करना चाहिये,यानि की आम का पना, खस,चन्दन,गुलाब,फालसा,संतरा का सरबत ,छाछ गुलकंद का सेवन करना चाहिये|इसमें कच्चे आम का पन्ना बहुत ही स्वादिष्ट व स्वास्थ्य वर्धक होता है।

जब गर्मियाँ अपने चरम पर हों तब आप आम का पन्ना बनाकर पी सकते हैं। यह आपके शरीर को शीतलता व तरावट देगा और आपको गर्मी व लू से भी बचाएगा । इसे बनाना ना केवल बेहद आसान है बल्कि यह बहुत जल्दी भी बन जाता है।

कच्चे आम पन्ना के फायदे : Aam Panna ke fayde

Benefits of Raw Mango

1. लू से बचाव : गर्मियो मे लू का ख़तरा रहता है और धूप मे दोपहर के समय घूमे तो खास यह ख़तरा रहता है और इस ख़तरे से बचने का श्रेष्ट उपाय है कच्चे आम का उपयोग पन्ने के रूप में|
गर्मियो मे धूप मे जानो हो या घूम के आए है तो एक ग्लास आम का पन्ना पिए जिस मे हो चीनी और थोड़ासा सैंधा नमक, जीरा और सौंफ|

2. एसिडिटी : आम के पन्ने मे भिगोए हुए साबुत धनिये का पानी डाल के पीने से एसिडिटी मे तुरंत राहत मिलती है|

3. रोग प्रतिकारक शक्ति  : आम के पन्ना में विटामिन ‘सी’ पर्याप्त मात्रा में होने के कारण यह हमारे शरीर की रोग प्रतिकारक शक्ति बढ़ाता है|

4. कब्ज : कच्चे आम मे रेशे काफी मात्र में होते है जो आँतो को सॉफ रखते है व हमारी पाचन क्रिया में सुधार करते है जिससे पोष्टिक तत्त्व हमारा शरीर आसानी से शोष लेता है|

5. खून की कमी : आम पन्ना मे लोहा तत्त्व है जिस से हीमोग्लोबिन बढ़ जाता है और शरीर मे उर्जा रहती है गर्मियो में|

6. ठंडक और शीतलता : आम गर्मियो का फल है और कच्चा आम की तासीर ठंडी है| कच्चे आम मे से बना पन्ना पीने से शरीर मे ठंडक रहती है और गर्मियो के कारण जो बेचैनी महसूस होती है उस से आप परेशन नहीं रहेंगे| पन्ना मे सौंफ पाउडर और कुचला हुआ गुलाब के पत्ते ज़रूर डाले|

कच्चे आम का पन्ना बनाने की विधि : Aam Panna Recipe

Mango panna recipe

पन्ना – 8-10 गिलास
समय – 25 मिनट

आवश्यक सामग्री:

  1. कच्चे आम – 300 ग्राम (2-3 मध्यम आकार के)
  2. भुना जीरा पाउडर – 2 छोटी चम्मच
  3. काला नमक – स्वादानुसार (2 छोटी चम्मच)
  4. काली मिर्च – एक चौथाई छोटी चम्मच
  5. चीनी – 100-150 ग्राम (1/2 – 3/4 कप)
  6. पोदीना – 20-30 पत्तियाँ

पुराने समय में जब खाना चूल्हे पर बनाया जाता था तब लोग कच्चे आम को चूल्हे की राख में दबा कर भून लिया करते थे और फिर इन भुने हुए कच्चे आमों से आम का पन्ना बनाते थे।

आजकल हम कच्चे आम को उबाल कर पीस लेते हैं और फिर इनसे आम का पन्ना बना लेते हैं। लेकिन उबले हुए आमों को छील कर उनका गूदा निकालने की जगह कच्चे आमों को उबालने से पहले ही छील लेना ज्यादा सुविधाजनक होता है। आज हम आम का पन्ना इसी तरीके से बनाएंगे।इसके लिये सबसे पहले कच्चे आमों को धोकर उन्हें छील लीजिये और फिर उनकी गुठलियों से गूदे को अलग करके एक कप पानी में डालकर उबाल लीजिये।

अब मिक्सी में ये उबला हुआ गूदा, चीनी, काला नमक और पोदीने की पत्तियाँ डालकर अच्छी तरह से पीस लीजिये और फिर इसमें एक लीटर ठंडा पानी मिला कर इसे छलनी में छान लीजिये। + आम का पन्ना तैयार है। अब इसमें काली मिर्च व भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिलाइये और ठंडा-ठंडा परोस कर पीजिये। यदि आप चाहें तो इस आम के पन्ने को पोदीने की पत्तियों से सजा कर भी परोस सकते हैं।

विशेष : अपवित्र पदार्थों से बने हुए, केमिकलयुक्त, केवल कुछ क्षणों तक शीतलता का आभास कराने वाले परंतु आंतरिक गर्मी बढ़ाने वाले बाजारू शीतपेय आकर्षक रंगीन जहर हैं। अतः इनसे सावधान !

Leave a Comment

Share to...