बाल झड़ने और टूटने से रोकने के 13 घरेलु उपाय | Balo ka jharna aur girna rokne ke upay

Last Updated on April 24, 2022 by admin

बालों का झड़ना और टूटना :

बाल गिरने और टूटने का सबसे बड़ा कारण हमारी बदलती लाइफ स्टाइल और खान पान है, इसके अलावा बालों की सही तरीके से देखभाल ना करने से भी बाल झड़ते है। आदमी हो या फिर औरत बाल झड़ने की समस्या से सभी परेशान है। मौसम बदलने और जगह बदलने की वजह से भी कुछ लोगों के बाल थोड़े बहुत गिरते है पर अगर बालों का झड़ना सामान्य से अधिक हो तो ये एक गंभीर समस्या है। इस लेख में हम आपको बालों का झड़ना रोकने के आयुर्वेदिक इलाज और देसी नुस्खे बता रहे है, जिनके इस्तेमाल से बालों के टूटने और गिरने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। Natural home remedies for hair fall treatment tips (इसे भी पढ़े : बालों के टूटने व झड़ने से रोकते है यह 26 रामबाण घरेलु उपाय )

बाल झड़ने से रोकने के घरेलू नुस्खे और उपाय : Natural Hair Fall Treatment Tips in Hindi

1 .आमला का रस लगाए : बाल गिरने के घरेलू नुस्खे में आमला हमेशा अहम माना गया है आमला का रस बालो मे लगाने के साथ साथ आमला का सेवन करने से भी बाल मजबूत बनते है|

2. एलो वेरा और शहद उपयोग में लाए : बाल उगाने के उपाय मेंदेसी दवा से इलाज करे एलो वेरा और शहद को नहाने से आधा घंटा पहले लगाए, उसके बाद बालो को धो लीजिए|

3. ज़ादा पानी पिए : रोज 8-10 ग्लास पानी का सेवन वश्य करे और भोजन मे विटामिन और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा मे मिले ऐसा ले, इससे बालो का स्वास्थ्य बढ़ता है और बाल विटामिन की कमी की वजह से झड़ते है वो कम हो जाता है| बाल झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय में पानी भी एक अहम् भूमिका निभाता है|

4 .मुलतानी मिट्टी से बाल धोए : हर 8 से 15 दिन के बीच बालो को दही या मुलतानी मिट्टी से धोए , इससे बाल शाइनी और सिल्की बनते है|

5. जैतून  :  जैतून के तेल को हल्का गरम कर ले और इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर एक लेप बना ले और नहाने से 15 मिनट पहले बालों पर लगायें, इस नुस्खे से बाल गिरना बंद हो जायेंगे।

6. पपीता  : अगर बालो में रूसी (dandruff) है और बाल झड़ते है तो कच्चे पपीते का लेप 10 से 15 मिनट के लिए सर पर लगायें।

7. मेहंदी :   मेहंदी में भरपूर पोषक तत्व होते है जो बालों के लिए अच्छा है। मेंहदी को अंडे में मिलाकर लगाने से भी फायदा मिलता है।

8. शहद    : शहद से भी hair fall रोका जा सकता है। 1 चम्मच शहद में 1 चम्मच निम्बू रस मिला कर बालो पर लगाए और आधे घंटे बाद धो ले। ये उपाय हफ्ते में एक बार करने से बालों का गिरना कम हो जाएगा। शहद में दालचीनी मिला कर लगाने से भी बालों का झड़ना बंद होता है।

9. बेसन  :    दूध या दही में थोड़ा बेसन मिला कर घोल बना ले और इससे बालों को धोये। इससे बालो में चमक आयेगी और बालों का गिरना भी बंद होगा।

10. बहुत से लोगो को बाल झड़ने की शिकायत ग़लत खाने पिने के कारण होती है, तले हुए मसालेदार खाने में पोषक तत्वो की कमी होती है जिसे खाने से हमारे शरीर को कैल्शियम, आइरन, जिंक, प्रोटीन और विटामिन नहीं मिल पाते जो स्वस्थ बालों के लिए ज़रूरी है। इस लिए हरी सब्जियाँ, फल, सूखे मेवे, और दूध का सेवन करना चाहिए।

11. दही का प्रयोग झड़ते बालो को रोकने का अच्छा घरेलू उपाय है, इससे बालों को जरुरी पोषक तत्व मिलते है। बालो को धोने के 1/2 घंटा पहले बालो में दही अच्छे से लगाए और जब सुख जाए तब धो ले। दही में थोड़ा निम्बू का रस मिला कर भी प्रयोग कर सकते है। निम्बू का रस और दही को मिला कर एक लेप बना ले और नहाने से पहले बालों पर लगायें। लेप लगाने के 1/2 घंटा बाद बाल धो ले, इस उपाय से बालों का झड़ना कम हो जायेगा।

12. कई बार हमारे शरीर में रक्त का संचार ठीक से ना होने पर बालों को जरुरी पोषण नहीं मिल पाता जिस कारण बाल कमजोर हो कर गिरने लगते है। रक्त का संचार ठीक रखने के लिए योगा और एक्सर्साइज़ करना चाहिए, इससे सिर के उन छिद्रों तक पोशाक तत्व पहुँचते है जहाँ बाल उगते है।

13. बालो को गरम पानी से ना धोए : बालो को गरम पानी से कभी ना धोए, गम पानी से बालो को नुकसान होता है और बाल झड़ने लगते है|

(अस्वीकरण : दवा ,उपाय व नुस्खों को वैद्यकीय सलाहनुसार उपयोग करें)

2 thoughts on “बाल झड़ने और टूटने से रोकने के 13 घरेलु उपाय | Balo ka jharna aur girna rokne ke upay”

  1. वज्रासन,हलासन और सर्वांगासन को नियमित करने से रक्त का संचार सुचारु रूप से हो पता है जिसके कारण सिर को सही मात्रा में पोषक तत्व मिल जाते है और ऐसा होने से बालों की ग्रोथ अच्छे से होने लगती है।
    लिंक – http://bit.ly/2lxFP1b

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!
Share to...