कान में से कीड़े को निकालने के 22 रामबाण घरेलु उपाय |Kaan se kida nikalne ke gharelu upay

Last Updated on June 10, 2020 by admin

कान में घुस गया कोई कीट पतंगा निकालने के घरेलू उपाय : Kaan se kida nikalne ke upay

कान में कीड़ा घुस गया क्या करें ?

1. हुरहुर : हुरहुर के रस को कान में डालने से कान के कीड़े(kaan me keeda )खत्म हो जाते हैं।

2. बैंगन :

  • बैंगन को भूनकर उसमें से निकलने वाले धुंए को कान में लेने से कान ( kaan me kida ) के सारे कीड़े खत्म हो जाते हैं।
  • बैंगन और सरसों के तेल को गर्म करके गाय के मूत्र में मिलाकर उसमें हरताल की राख को मिलाकर कान में डालने से कान के कीड़े समाप्त हो जाते हैं।

3. सोंठ : छोटी पीपल, सोंठ और काली मिर्च का चूर्ण बनाकर कान में डालने से कान के सारे कीड़े समाप्त हो जाते हैं।

4. फिटकरी : अगर कान में चींटी चली जाने की वजह से कान में अजीब सी सुरसुराहठ हो तो फिटकरी को पानी में मिलाकर कान में डालने से लाभ मिलता है।

5. पीपल :

  • कलिहारी की जड़ के रस में पीपल, हुरहुर, सोंठ और मिर्च के रस को बराबर मात्रा मे मिलाकर कान में डालने से कान के कीड़े मर जाते हैं।
  • 10-10 ग्राम पीपल, सेंधानमक, कूट, बच, सोंठ, हींग और लहसुन को एक साथ मिलाकर पीस लें। 250 मिलीलीटर सरसों का तेल और 250 मिलीलीटर आक (मदार) के रस में यह चूर्ण डालकर पका लें। अच्छी तरह से पक जाने के बाद इस तेल को उतारकर छान लें। इस तेल को रोजाना कान में डालने से कान में से मवाद का बहना, बहरापन, कान के कीड़े और कान का दर्द जैसे सब रोग ठीक हो जाते हैं। इस तेल को कान में डालने से पहले कान को 4-5 बार नीम के पानी से अच्छी तरह से साफ करने से कान के कीड़े दूर होकर आराम मिलता है।

6. पुदीना : कान के अन्दर अगर बहुत ही बारीक कीड़ा चला जाये तो कान में पुदीने का रस डालने से कान के अन्दर का कीड़ा समाप्त हो जाता है।

7. भांग : भांग के रस को कान में डालने से कान के कीड़े खत्म हो जाते हैं।

8. ग्वारपाठा : गर्मी के कारण कान में कीड़े पड़ गये हों तो एलुवा को पानी में पीसकर कान में 2-2 बूंद डालने से कान के कीडे़ मर जाते हैं।

इसे भी पढ़े :  कान दर्द का घरेलू उपचार | Home Remedies for Earaches

9. सरसों : अगर कान में कीड़ा चला गया हो तो सरसों के तेल को गर्म करके कान में डालने से कीड़ा बाहर आ जाता है। इसके अलावा कान का दर्द, कान में आवाज और बहरेपन में भी लाभ होता है।

10 पानी : गर्म पानी में थोड़ा-सा नमक मिलाकर कान में डालें। फिर कान उल्टा कर दें। कीड़ा मरकर बाहर निकल जाएगा।

11. वनतुलसी : वनतुलसी के पत्तों के रस की 1-1 बूंद कान में डालने से कान के कीड़े खत्म हो जाते हैं।

12. सुहागा : सुहागे को सिरके में मिलाकर गर्म कर लें। इसको गर्म करके कान में डालने से कान के कीड़े खत्म हो जाते हैं।

13. तिल : तिल के तेल की 3-4 बूंदे कान में डालने से कान के कीड़े समाप्त हो जाते हैं।

14. जामुन : जामुन और कैथ की ताजे पत्तों और कपास के ताजे फलों को बराबर मात्रा में लेकर पीसकर निचोड़कर इसका रस निकाल लें। इस रस में इतना ही शहद मिलाकर कान में डालने से कान में से मवाद बहना और कान का दर्द ठीक हो जाता है।

15. मकोए : मकोए के पत्तों के रस की 1-1 बूंद करके कान में डालने से कान के सारे कीड़े खत्म हो जाते हैं।

16. निर्गुण्डी : निर्गुण्डी के ताजे पत्तों के रस को कान में डालने से कान के कीड़े समाप्त हो जाते हैं।

17. हरताल : हरताल को गाय के पेशाब के साथ पीसकर कान में डालने से कान के सारे कीड़े समाप्त हो जाते हैं।

18. कटेरी : कटेरी को उपलों की आग में रखकर उसके धुंए को कान में लेने से कान के कीड़े समाप्त हो जाते हैं।

19. एलुआ : एलुआ को पानी के साथ पीसकर कान में डालने से कान के सारे कीड़े समाप्त हो जाते हैं।

20. तारपीन : Kaan se kida nikalne ke upay -तारपीन के तेल की 2-3 बूंदे कान में डालने से कान के सारे कीड़े बाहर निकल जाते हैं।

21. गुग्गुल : गुग्गुल का धुंआ कान में लेने से कान के सारे कीड़े समाप्त हो जाते हैं।

22. दीपक : दीपक के नीचे का जमा हुआ तेल अथवा शहद या अरण्डी का तेल या प्याज का रस कान में डालने पर कीड़े निकल जाते हैं।

(उपाय व नुस्खों को वैद्यकीय सलाहनुसार उपयोग करें)

2 thoughts on “कान में से कीड़े को निकालने के 22 रामबाण घरेलु उपाय |Kaan se kida nikalne ke gharelu upay”

  1. रोगों के इलाज में घरेलू नुस्खे कारगर होते है किंतु एक योग्य डॉक्टर के महत्व को कभी भी नकारा नहीं जा सकता….तत्काल किसी अनुभवी चिकित्सक से संपर्क कर माताजी का उनके मार्गदर्शन में उपचार शुरू करें..धन्यवाद

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!
Share to...