कान में सुजन और गांठ के 7 सबसे असरकारी घरेलु उपचार | Kan ki sujan aur ganth ka gharelu upchar

Last Updated on July 22, 2019 by admin

Kan ki sujan aur ganth के देसी आयुर्वेदिक नुस्खे :

1. अलसी : अलसी के तेल को प्याज के रस में डालकर अच्छी तरह से पका लें, फिर इस रस को कान में डालने से कान के अन्दर की सूजन दूर हो जाती है।

2. लहसुन : लहसुन की जड़ को पानी के साथ पीसकर गर्म करके कान में लगाने से कान के पीछे की सूजन ठीक हो जाती है।

3. तुलसी : तुलसी के पत्ते और एरण्ड के ताजा मुलायम पत्तों को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें। इसके अन्दर थोड़ा सा नमक मिलाकर कान के पीछे लगाने से कान की सूजन दूर हो जाती है।

4. जायफल : जायफल को पानी के साथ पीसकर लगाने से कान के पीछे की सूजन दूर हो जाती है।

5. आवंला: एक भाग आवला और दो भाग हल्दी पानी में मिलाकर सिल पर पीसकर लेप करने से कान की सूजन मिट जाती है।

6. ईसबगोलः ईसबगोल के लुआब में प्याज का रस या मेथी मिलाकर आग में भली-भांति पका लें। रस पकने पर एक-दो बूंद कान में टपकाने पर कान की सूजन खत्म हो जाती है।

7. जायफलः जायफल को पानी के साथ सिल पर घिसकर लगाने पर कान में सूजन नहीं रहती।

इसे भी पढ़े :कान दर्द का घरेलू उपचार | Home Remedies for Earaches

 

Leave a Comment

Share to...