खून की कमी दूर करने के 10 रामबाण घरेलू नुस्खे | Khoon Ki Kami Ko Dur Karne Desi Nuskhe in hindi

Last Updated on January 4, 2022 by admin

खून की कमी होना क्या है ? :

खून की कमी कोई आम रोग नहीं है। इस रोग में रोगी के शरीर में खून की कमी हो जाती है और इसकी वजह से दूसरे रोग भी पैदा हो जाते हैं।

खून की कमी होने के प्रमुख कारण :

मलेरिया, अतिरज, खून का बहना, आंते सड़ना, जुकाम, भूख कम लगना, शूगर, स्नायविक कमजोरी, लंबी बीमारी आदि के कारण शरीर में खून की कमी हो जाती है।

शरीर में खून की कमी होने के लक्षण : khoon ki kami ke lakshan

hemoglobin ki kami ke lakshan खून की कमी होने के कारण सिर दर्द, दिल की कमजोरी, हाथ-पैरों की कमजोरी, पीलिया, दृष्टिहीनता (आंखों की रोशनी कम होना) हीनरक्तचाप (लो ब्लडप्रेशर), खून में खराबी आदि रोग सामने आते हैं और ज्यादा परेशानी में कमजोरी के बढ़ जाने पर दिल के रोग आदि से रोगी की मृत्यु हो सकती है। आइये जाने hemoglobin badhane ke liye kya khana chahiye

खून बढ़ाने के देशी घरेलू नुस्खे : khoon badhane ke upay in hindi

1. सिंघाड़ा : सिंघाड़ा एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो शरीर को शक्ति देने के साथ-साथ शरीर प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, लोहा, खनिज और लौह की कमी पूरी करता है। कच्चे सिंघाड़े का सेवन शरीर में खून की कमी को भी पूरा करता है।

2. फालसा का सेवन : खून की कमी (Anemia)जैसे हालातों में फालसा का सेवन करना एक अच्छा उपाय है। उनका मानना है कि शरीर में रक्त की कमी होने पर त्वचा पर खुजली होने लगती है। ऐसे में फालसा का जूस दिन में तीन बार लेने से इस समस्या से निजात मिलेगी।

3. शहद : 10 ग्राम शहद और 5 ग्राम आंवला को 200 मिलीलीटर गन्ने के रस में मिलाकर पीने से खून के रोग में लाभ होता है।

4.मेथी :

  •  मेथी, पालक और बथुआ आदि प्रतिदिन सेवन करने से खून की कमी दूर हो जाती है।
  • मेथी की भाजी बनाकर खाने से खून साफ होता है, क्योंकि मेथी के अन्दर आयरन प्रचुर मात्रा में होता है, इसलिए एनीमिया या रक्त की कमी में यह बहुत उपयोगी होती है।

5.मुलहठी : मुलहठी का चूर्ण आधा ग्राम की मात्रा में रोजाना सेवन करने से खून में वृद्धि होती है।

6. कूठ : आधा से दो ग्राम कूठ के चूर्ण मेंघी व शहद बराबर मात्रा में मिलाकर रोजाना सुबह-शाम सेवन करने से शरीर में खून बढ़ता है।

7. आम्रपाक : 20 से 25 ग्राम की मात्रा में आम्रपाक खाना खाने से पहले 1 गिलास गाय के दूध में मिलाकर पीने से खून के रोगियों के लिए लाभकारी होता है।

8. आम : पक्के हुए आम के सेवन करने से भी शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है।

9. आँवला : आंवले का चूर्ण 3 से 6 ग्राम रोजाना शहद के साथ लेने से खून में वृद्धि होती है।

10. कलौंजी: एक कप पानी में 50 ग्राम हरा पुदीना उबालकर छान लें और आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर, रोज भूखे पेट सुबह व रात में सोते समय 21 दिन तक सेवन करें। खाने में खट्टी वस्तुओं का उपयोग न करें।

(उपाय व नुस्खों को वैद्यकीय सलाहनुसार उपयोग करें)

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!
Share to...