मोटापा कम करने के 7 सबसे असरकारक उपाय | Motapa Kam Karne ke Upay

Last Updated on June 10, 2021 by admin

मोटापा का कारण :

अनियमित और वसायुक्‍त भोजन के अलावा आरामपूर्ण जीवनशैली के चलते मोटापा एक वैश्विक समस्या बन गया है जिसके चलते डायबिटीज और हार्टअटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। वजन का अधिक होना कई अन्य रोगों को भी जन्म देता है।

कमर और पेट के आसपास इकट्ठा हुई अतिरिक्त चर्बी से किडनी और मूत्राशय में भी दिक्कतें होना शुरू हो जाती हैं। रीढ़ की हड्डी पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है और जिसके चलते आए दिन कमर दर्द और साइड दर्द होता रहता है।

मोटापा कम करने के उपाय : motapa kam karne ke gharelu nuskhe

1.संतकृपा चूर्ण – शरीर का वजन ज्यादा लगे किसी को तो उसको नींबू का शरबत दोपहर के भोजन के एक घंटे के बाद पीना चाहिये | नींबू, शहद थोडा-सा और संतकृपा चूर्ण मिलाकर वो पीये तो उससे वजन कम हो सकता है |

2. निम्बू – हर रोज सुबह खाली पेट १ गिलास गुनगुने पानी में १ निम्बू निचोड़ कर पिये। इसके इलावा निम्बू की चाय पीने से भी पेट की चर्बी कम होती है।

3. ज्यादा पानी पिए (पानी से वजन कम करे) – रोज कम से कम आठ गिलास पानी का सेवन करें जिससे शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाएँ।

4. करी के पत्ते (Curry Leaves) – रोज सुबह 10 ताजा करी के पत्तों का सेवन करना मोटापा और इसके कारण हुए मधुमेह में काफी कारगर आयुर्वेदिक उपचार है। इस उपचार को रोज लगातार तीन-चार महीनों के लिए करें।

करी के पत्तों में mahanimbine नामक alkaloid पाया जाता है जिसके शरीर पर anti-obesity और lipid-lowering effects होते हैं। इसलिए यह शरीर के वजन को कम में मदद करते हैं और साथ ही टोटल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को भी कम करते हैं।

5. पुदीना – पुदीना में मोटापा विरोधी तत्व पाये जाते हैं। पुदीना रस एक चम्मच २ चम्मच शहद में मिलाकर लेते रहने से उपकार होता है।

6. टमाटर – सुबह उठते ही 250 ग्राम टमाटर का रस 2-3 महीने तक पीने से शरीर की वसा में कमी होती है।

7. गाजर – गाजर का रस मोटापा कम करने में उपयोगी है। करीब ३०० ग्राम गाजर का रस दिन में किसी भी समय लेवें।

इसे भी पढ़े : मोटापा कम करने के सफल 58 घरेलु नुस्खे | Fast Action Remedies for Obesity

मोटापा कम करने के लिए डाइट टिप्स :

  1. भोजन के बीच ६ घंटे का अंतराल जरुरी है।
  2. रात का खाना सोने के २ से ३ घंटे पहले ले।
  3. खाने में फल, हरी सब्जियां, सलाद, जादा ले और ऐसी चीजे कम खाये जिससे फैट बढ़ता हो।
  4. उपवास करें – हफ्ते में एक दिन उपवास करना शरीर के लाभकारी हो सकता है। अगर आप खाने-पीने के बहुत शौकीन हैं। खाने का सामान सामने आते ही खुद को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं तो हफ्ते में एक दिन उपवास जरूर रखें। इस दौरान सिर्फ पेय पदार्थों या फलों का सेवन करें जैसे नींबू पानी, दूध, जूस, सूप इत्यादि चीजों को प्राथमिकता दें। आप चाहें तो सब्जियों का सलाद या फ्रूट सलाद खा सकते हैं। सलाद शरीर के फायदेमंद होने के साथ वजन घटाने में भी कारगर साबित हो सकता है।
  5. योगा करें – पेट की चर्बी कम करने के लिए योगासन अच्छा विकल्प है। हर सुबह नियमित रुप से योगा करने पर शरीर पर जमा चर्बी को कम किया जा सकता है। ध्यान रहें योगासनों का चुनाव करते समय पेट की चर्बी घटाने वाले योग को ही चुनें। योग शरीर को तमाम तरह की बीमारियों से दूर रखता है। रोजाना सूर्य नमस्कार की सभी क्रियाएं, सर्वागासन, भुजंगासन, वज्रासन, पदमासन, शलभासन करना लाभदायक हो सकता है।
  6. जंकफूड को कहें ना – अगर आप पेट की चर्बी कम करने के लिए गंभीर हैं तो जंकफूड से दूरी बनाए रखें क्योंकि जंकफूड तेजी से वजन बढ़ाने का काम करता है। कोशिश करें कम तेल मसाले वाली चीजों का सेवन ही करें। कभी-कभी स्टीम सब्जियों का सेवन भी फायदेमंद साबित हो सकता है। सामान्य आटे के बजाय जौ और चने के आटे को मिलाकर चपाती खाना चाहिए।

1 thought on “मोटापा कम करने के 7 सबसे असरकारक उपाय | Motapa Kam Karne ke Upay”

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!
Share to...