ताड़ासन की विधि व इसके 11 बड़े फायदे – Tadasana Steps and Health Benefits

Last Updated on March 16, 2022 by admin

ताड़ासन करने से लाभ : Tadasana ke Fayde / Benefits in hindi

Tadasana Steps and Health Benefits fayde in hindi
  • हठयोग में ताड़ासन का विशेष स्थान है। इस आसन से शरीर में शुद्ध वायु का प्रवाह होता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है और मन प्रसन्न रहता है।
  • इस आसन से शक्ति तथा आयु में वृद्धि होती है।
  • यह आसन छाती को चौड़ा तथा फेफड़ों को स्वस्थ, मजबूत व सक्रिय बनाता है।
  • इस आसन के अभ्यास से आलस्य, सुस्ती तथा नींद का अधिक आना दूर होता है।
  • इस आसन से शरीर में नया जोश व स्फूर्ति पैदा होती है।
  • यह पेट के भारीपन को दूर करता है तथा कब्ज व अजीर्ण आदि की शिकायतों को दूर करता है।
  • ताड़ासन करने से पैरों व हाथों की मांसपेशियां मजबूत होती है।
  • यह आसन मलाशय व आमाशय की मांसपेशियों को विकसित करता है और आंतों को फैलाता है।
  • यह स्नायु से निकलने वाले बिन्दुओं के अवरोधों को दूर करता है तथा मेरूदंड को पूर्ण रूप से विकसित करने में लाभ देता है। इस आसन को करने से शरीर की नाड़ियों में खून का प्रवाह तेज हो जाता है जिससे नाड़ियां स्वस्थ रहती हैं।
  • अधिक चलने व खड़े होने वाले को यह आसन अवश्य करना चाहिए।
  • ताड़ासन महिलाओं के लिए भी लाभकारी होता है। महिलायें गर्भावस्था में 6 महीनें तक इस आसन कर सकती हैं। इससे प्रसव के समय पीड़ा (दर्द) कम होता है तथा बच्चे भी स्वस्थ जन्म लेते हैं।

ध्यान :

इस आसन में ध्यान लगाने से अधिक लाभ होता है। सिद्धि प्राप्ति के लिए इस आसन में ध्यान विशुद्धि चक्र पर लगाना उपयुक्त होता है।

ताड़ासन को करने की विधि : Tadasana Steps in Hindi / Tadasana ki Vidhi

  1. ताड़ासन का अभ्यास खुले स्थान या पार्क आदि में करें, जिससे इस आसन को करते समय शुद्ध वायु शरीर के अंदर जा सके।
  2. इस आसन को करने के लिए फर्श पर सीधे खड़े हो जाएं।
  3. अपने दोनों पैरों को मिलाकर सावधान की स्थिति में रहें। पहले अपने दोनों हाथों को बगल में कंधे की सीध में फैलाएं फिर ऊपर उठाएं।
  4. अब दोनों हाथों को तानकर ऊपर रखें और एड़ियों को उठाकर पंजों पर खड़े रहें।
  5. अब सांस को अंदर खींचते हुए पेट में पूर्ण रूप से वायु भर लें और धीरे-धीरे सांस को बाहर छोड़ें।
  6. अब पंजों पर बल देते हुए शरीर को ऊपर की ओर खींचें। अपने पूरे शरीर का भार केवल पंजों पर ही पड़ने दें। 2 मिनट तक इस स्थिति में रहें और फिर धीरे-धीरे एड़ियों को जमीन पर लाकर सामान्य स्थिति में आ जाएं।
  7. इसी प्रकार से इस क्रिया को 5 बार दोहराएं।

विशेष :

  • सुबह 3-4 गिलास पानी पीकर टहलने से पेट की कब्ज दूर होती है तथा पैखाना साफ होता है।
  • शीर्षासन के अभ्यास के बाद ताड़ासन करने से शारीरिक थकावट दूर हो जाती है।

ताड़ासन करने मे सावधानी : Tadasana karne me savdhani

ताड़ासन को आराम से करें तथा पंजो पर ऊपर उठने की क्रिया धीरे-धीरे करें। उत्तर की ओर मुख करके इस आसन को करना अधिक लाभकारी होता है।

1 thought on “ताड़ासन की विधि व इसके 11 बड़े फायदे – Tadasana Steps and Health Benefits”

  1. What is the reason to do tadasan towards north direction facing. Is there any authentic yoga book to prove this. Please reply

Leave a Comment

Share to...