ठंड में साग खाने के सेहतमंद फायदे | Thand Me Saag Khane Ke Fayde

Last Updated on July 22, 2019 by admin

1-मेथी साग : methi saag khane ke fayde

सर्दियों में मेथी के साग की धूम रहती है। मेथी पेट साफ रखने में मददगार है। ये आपकी खूबसूरती बढ़ाता है। साथ ही डायबिटीज, ब्लडप्रेशर जैसी बीमारियों को दूर करने में भी मददगार है।

पोषक तत्त्व-
मेथी में पोटेशियम, आयरन, विटामिन सी, फोलिक एसिड, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर जैसे पोषक तत्त्व पाए जाते हैं।

2-चने का साग : chane ka saag khane ke fayde

सर्दियों के मौसम में पाया जाने वाला एक और स्वास्थ्यवर्धक साग है चने का साग। अगर आप इसके जायके को और भी मजेदार बनना चाहते हैं, तो इसे मक्के या बाजरे की रोटी के साथ खाएं। इसके सेवन से कब्ज की शिकायत नहीं होती, साथ ही ये डायबिटिक लोगों के लिए अच्छा है।

पोषक तत्त्व-
चने के साग में प्रोटीन, नमी, कैल्शियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन पाये जाते हैं।
( और पढ़ेपत्तेदार शाक खायें, शरीर को स्वस्थ व निरोगी बनायें)

3-बथुए का साग : bathua ka saag khane ke fayde

बथुआ सर्दियों का एक ऐसा साग है, जिसका उपयोग हम सब्जी, परांठे, पूरी वगैरह के लिए करते हैं। यह पेट संबंधी समस्या जैसे पेट में दर्द, कब्ज, अपच को दूर करने में मददगार है, साथ ही ये शरीर को फिट रखता है।

पोषक तत्त्व –
इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम और काफी मात्रा में विटामिन-ए पाया जाता है।
( और पढ़ेबथुआ खाने के 35 बड़े लाभ )

4-सोया साग : soya saag khane ke fayde

इस साग की खुशबू खाने का स्वाद बढ़ा देती है। ये साग आप सर्दियों में किसी भी अन्य साग या सब्जी के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे पालक सोया, मेथी सोया, आलू सोया या केवल सोया। ये भूख बढ़ाता है, साथ ही वात और कफ से दूर रखता है।

पोषक तत्त्व –
सोया साग में फाइबर, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन के और एंटीऑक्सीडेंट का गुण पाया जाता है।

अन्य साग सर्दियों में मिलने वाले कुछ ऐसे भी साग हैं, जिनके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते। ये साग भी आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं। आइए जानते हैं कुछ अन्य भारतीय सागों के बारे में।

5-कैल :

कैल को करम साग भी कहते हैं, वैसे माना। जाता है कि यह एक प्रकार की गोभी है। ये ब्लड प्रेशर को कम करने के अलावा हृदय रोग और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाती है।

पोषक तत्त्व –
इसमें विटामिन ए, बी-6, सी, के, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, जीरो फैट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

6-शलगम का साग : shalgam ka saag khane ke fayde

शलगम एक ऐसी सब्जी है, जिसके पत्ते साग के रूप में भी प्रयोग किए जाते हैं। इसके सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम रहता है। शलगम का सेवन किसी भी बीमारी में किया जा सकता है।

पोषक तत्त्व –
शलजम में विटामिन सी, विटामिन ए, कैरोटीनॉयड और ल्यूटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, साथ ही इसके पत्ते में विटामिन-के की बढ़िया मात्रा पाई जाती है।
( और पढ़ेशलगम खाने के है यह 7 सेहतमंद लाभ)

7-सहजन साग : sahjan ka saag khane ke fayde

सहजन यानी ड्रमस्टिक का इस्तेमाल आप सांभर या सब्जी में करते हैं, लेकिन इसकी पत्तियां साग की तरह भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इनकी पत्तियां गर्भावस्था और पेट संबंधी परेशानियों को दूर करता है। हालांकि इसकी पत्तियों का इस्तेमाल साग के रूप में आपने शायद बहुत कम किया होगा।

पोषक तत्त्व –
सहजन की पत्तियों यानी साग में आयरन, विटामिन-सी के साथ ही प्रोटीन, पोटेशियम ,मैग्नीशियम और विटामिन बी कॉम्पलेक्स, कैल्शियम की भरपूर मात्रा मिलती है।

8-अरबी के पत्ते का साग : arbi k patte ka saag khane ke fayde

अरबी तो खाने में बेहद स्वादिष्ट होती ही है और इसके पत्ते की पकौड़ी और सब्जी भी बेहद स्वादिष्ट होती है। ये वजन कम करने में मददगार है, साथ ही इससे रक्तचाप भी सही रहता है।
( और पढ़ेअरबी खाने के लाजवाब फायदे )

पोषक तत्त्व –
अरबी के पत्ते में कैल्शियम, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, बी, सी, भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

9-मूली के पत्तों का साग : mooli ke patton ka saag khane ke fayde

मूली का सलाद हम बड़े चाव से खाते हैं और उसके पत्ते को साग के रूप में इस्तेमाल करते हैं। मूली के पत्तों की भुजिया काफी पसंद की जाती है। सर्दियों में मूली का साग बहुत स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक होता है।

पोषक तत्त्व-
मूली के पत्तों में क्लोरीन, फास्फोरस, सोडियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन-ए, विटामिनबी, सी के साथ ही और अन्य पोषक तत्त्व भी होते हैं।
तो अब आप भी अपने आहार में शामिल करें ये स्वास्थ्यवर्धक भारतीय साग, क्योंकि इसमें है। सेहत और स्वाद।

Keywords-Saag Khane Ke Fayde,saag ke prakar,saag benefits,hari sabjiyo ka mahatva in hindi,hari sabjiyo ke labh in hindi

Leave a Comment

Share to...