🕉 BNN Shakti भृगु नंदी नाड़ी

नई कुंडली — जन्म विवरण

सारी जानकारी एक ही पेज पर ✓
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म का समय और स्थान
अंग्रेज़ी अक्षरों में लिखें — जैसे B → Boisar · न मिले तो नाम और अंक ख़ुद भरें
भौगोलिक जानकारी — स्थान चुनने पर अपने-आप भरती है (बदल सकते हैं)
॥ श्री गणेशाय नमः ॥ · तैयार

BNN Shakti — भृगु नंदी नाड़ी (BNN) कुंडली software, निःशुल्क और ऑनलाइन

भृगु नंदी नाड़ी (BNN) की कुंडली मुफ़्त बनाएँ: भावचलित (KP New) स्थिति पर आधारित लग्न कुंडली, ग्रह और भाव संयोजन (1-5-9, 1-5-7-9, BRSSS, PRSSS, SPECIAL), विंशोत्तरी दशा-भुक्ति-अंतर, गोचर चार्ट और स्पेशल ट्रांज़िट। पूरी गणना आपके browser में होती है, बिना साइन-अप। चार्ट को प्रिंट, PDF या 'ऑल चार्ट' PNG के रूप में सहेजें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भृगु नंदी नाड़ी (BNN) ज्योतिष क्या है?

भृगु नंदी नाड़ी (BNN) वैदिक ज्योतिष की एक प्राचीन नाड़ी-परंपरा से जुड़ी, चार्ट-आधारित पद्धति है। माना जाता है कि इसका ज्ञान महर्षि भृगु और नंदी की परंपरा से आया है। यह पारंपरिक भाव-गणना की अपेक्षा ग्रहों की अपनी स्थिति पर टिकती है: कौन-सा ग्रह किस राशि और डिग्री पर बैठा है, और दूसरे ग्रहों से किस तरह जुड़ता है। इन्हीं ग्रह और भाव संयोजनों से जीवन की घटनाएँ और उनका समय पढ़ा जाता है।

क्या BNN Shakti मुफ़्त है? साइन-अप करना पड़ेगा?

हाँ, यह 100% मुफ़्त है और कोई साइन-अप, भुगतान या रजिस्ट्रेशन नहीं है।

क्या आप मेरी या जातक की जन्म-जानकारी सहेजते हैं?

नहीं। नाम, जन्म-तिथि, समय और स्थान हमारे server पर नहीं भेजे जाते, और कोई database नहीं है। सारी गणना आपके अपने फ़ोन या computer के browser में होती है। आप जो कुंडलियाँ सहेजते हैं, वे केवल आपके browser में रहती हैं। दूसरा कोई व्यक्ति, किसी और जगह से, उन्हें नहीं देख सकता।

मेरी कुंडलियाँ दूसरे फ़ोन या computer पर कैसे ले जाएँ? वे मिट तो नहीं जाएँगी?

कुंडलियाँ उसी browser में रहती हैं जिसमें बनाई गई हैं। browser का data साफ़ करने पर, या incognito/private window में काम करने पर, वे मिट सकती हैं। इसलिए ऊपर ⚙ सेटिंग्स → 📂 डेटा / बैकअप से समय-समय पर बैकअप file बनाकर रखें। दूसरे device पर उसी जगह "बैकअप खोलें" से सारी कुंडलियाँ वापस आ जाती हैं। साझा computer पर काम करने के बाद अपनी कुंडलियाँ हटा देना ठीक रहता है।

BNN Shakti में क्या-क्या मिलता है?

लग्न कुंडली (उत्तर और दक्षिण भारतीय शैली), ग्रह संयोजन (1-5-7-9, 1-5-9, SPECIAL, PRSSS) और भाव संयोजन (1-5-9, 1-5-7-9, BRSSS, SPECIAL) रंग-संकेतों और प्रतिशत सहित, परिवर्तन से पहले (BP) और परिवर्तन के बाद (AP), विंशोत्तरी दशा-भुक्ति-अंतर, गोचर चार्ट, स्पेशल ट्रांज़िट, और प्रिंट/PDF तथा 'ऑल चार्ट' PNG।

गोचर चार्ट क्या है और मुहूर्त देखने में कैसे काम आता है?

कुंडली खोलने के बाद chart के नीचे "गोचर" बटन दबाएँ। तब ग्रह और भाव संयोजन की सारी तालिकाएँ चुनी हुई तारीख-समय के गोचर-ग्रहों से बन जाती हैं, जबकि भाव जन्म-कुंडली के ही रहते हैं। तारीख-समय के किसी भी हिस्से (दिन, महीना, वर्ष, घंटा, मिनट, सेकंड) पर click करके ↑↓ arrow या mouse wheel से समय आगे-पीछे करें, और देखें कि जातक के लिए कौन-सा समय अनुकूल है। प्रिंट और PDF हमेशा जन्म-कुंडली के ही बनते हैं।

इसमें भावचलित (KP New) का क्या मतलब है?

सारी तालिकाएँ KP New अयनांश की Placidus भाव-संधियों से बनती हैं। ग्रहों की डिग्री और भाव-संयोजन इसी भावचलित स्थिति से गिने जाते हैं, जबकि चित्र लग्न (राशि) कुंडली का होता है।

चार्ट का PDF या PNG कैसे सहेजें?

कुंडली खुलने के बाद ऊपर के 🖨️ प्रिंट, 📄 PDF और 📄 ऑल चार्ट (PNG) बटन से सहेजें। PDF के लिए प्रिंट विंडो में "Save as PDF" चुनें।

क्या मोबाइल पर चलेगा?

हाँ, चलता है। पर यह अभी बड़ी screen के लिए बना है, इसलिए मोबाइल पर फ़ोन को आड़ा (landscape) करके या browser में "Desktop site" चुनकर देखना बेहतर रहेगा। सरल मोबाइल चार्ट के लिए पुराना BNN चार्ट page भी उपलब्ध है।

और मुफ़्त ज्योतिष tools

ज्योतिष संबंधित किताबें मुफ़्त Download करें

mybapuji.com पर हिंदी और English में ज्योतिष की हज़ारों किताबें मुफ़्त PDF में मौजूद हैं। नीचे किसी भी श्रेणी से शुरू करें:

आपके लिए चुनी किताबें

Sponsored · Amazon

🌿 mybapuji.com · [email protected]