आंखों की पलकों में सूजन (ब्लेफराइटिस) का घरेलू उपचार – Blepharitis ka ilaj

Last Updated on September 3, 2022 by admin

ब्लेफराइटिस रोग क्या है ? (Blepharitis in Hindi)

इस रोग में पलकों में सूजन आ जाती है, पलकों के बाल झड़ जाते हैं इसे ही पलकों की सूजन या ब्लेफराइटिस कहते हैं।

आंखों की पलकों में सूजन का इलाज (Aankhon ki Palak me Sujan ka Ilaj)

1. लाल चंदन : लाल चंदन को पीसकर लगाने से आंखों की पलकों की सूजन मिट जाती है।

2. सिनुआर : लगभग 10 से 20 मिलीलीटर सिनुआर के पत्तों का रस सुबह-शाम सेवन करने से लाभ होता है इसके साथ ही सिनुआर, करंज, नीम और धतूरे के पत्तों को पीसकर हल्का-सा गर्म-गर्म पलकों पर बांधने से सूजन में आराम मिलता है।

3. हुर-हुर : पीले फूलों वाली हुर-हुर के पत्तों को पीसकर पलकों पर लेप करने से सूजन मिट जाती है।

4. शोधित कुचला : लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग शोधित कुचला का चूर्ण सुबह-शाम सेवन करने से लाभ होता है।

5. कलौंजी : कलौंजी (मंगरैला) को पीसकर लेप करने से पलकों की सूजन मिट जाती है।

6. रसौत : रसौत का लेप करने से पलकों की सूजन और दर्द समाप्त हो जाती है।

7. जिंगन : जींगना (जिंगन) के पत्तों को पीसकर पलकों पर लेप करने से पलकों की सूजन और दर्द मिट जाता है।

8. चांगेरी (तिनपतिया) : चांगेरी (तिनपतिया) के साग को पीसकर लेप करने से पलकों की सूजन मिट जाती है।

9. अखरोट : अखरोट की छाल को पीसकर पलकों पर लेप करने या कल्क (लई) को बांधने से सूजन और दर्द दोनों कम हो जाते हैं।

10. विजयासार : विजयसार के पत्तों को पीसकर पलकों पर लेप करने से पलकों की सूजन, जलन और दर्द मिट जाती है।

11. वृद्ध दारू : दो पाती लता या वृद्ध दारू के पत्तों को पीसकर पलकों पर बांधने से पलकों की सूजन और दर्द आदि मिट जाते हैं।

12. महात्रिफला घृत : 6 से 10 ग्राम महात्रिफला घृत में मिश्री मिलाकर रोजाना 2 बार पीने से आंखों की पलकों की सूजन, आंखों का लाल होना, दर्द और रोशनी से आंखों में जलन आदि दूर होते हैं।

13. कालीमिर्च : आंखों की पलकों पर दर्द भरी फुंसी होने पर इसे जल में घिसकर लेप करने से फुंसी पककर फूट जाती है या फिर दब जाती है।

14. इमली : आंखों की पलकों पर होने वाली फुंसी में इमली के बीजों को पानी में घिसकर चंदन की तरह लगाने से गुहेरी में शीघ्र लाभ होता है।

(अस्वीकरण : दवा, उपाय व नुस्खों को वैद्यकीय सलाहनुसार उपयोग करें)

Leave a Comment

Share to...