कैसे बचें खान-पान की वस्तुओं के दुष्प्रभाव से ?
रोजमर्रा के भोजन में अलग-अलग प्रकार के खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल करते हैं। इनमें से हर खाद्य पदार्थ का अपना प्रभाव और दुष्प्रभाव (जैसे-पेट में गैस बनना, बदहजमी आदि) होता है। इस ठीक करने के लिए आम तौर पर लोग दवा का सहारा लेते हैं, जो कि ठीक नहीं है। इस समस्या को दूर करने के लिए यहां हम रोजाना इस्तेमाल में लाये जाने वाले कुछ खाद्य पदार्थों और उनके दुष्प्रभाव दूर करने वाले दूसरे खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी दे रहे हैं –
खान-पान की चीजें | निगेटिव प्रभाव | निगेटिव प्रभाव को दूर करनेवाली चीजें |
पनीर | पित्त को बढ़ाता है, जबकि इसे कच्चा पीने से कफ में वृद्धि होती है। | हल्दी व प्याज। |
आइसक्रीम | कफ को बढ़ाती है। | लौंग या इलायची। |
खट्टा मटठा | कफ को बढ़ाता है। | धनिया और इलायची। |
दही | कफ को बढ़ाती है। | जीरा और अदरक। |
जौ | कफ और चर्बी को बढ़ाती है। | हल्दी सरसों या जीरा। |
चावल | कफ और मोटापे को बढ़ाता है। | लौंग या खड़ी काली मिर्च। |
गेहूं | कफ और चर्बी को बढ़ाता है। | अदरक। |
फलियां | पेट में गैस पैदा करती है। | लहसुन, लौंग, कालीमिर्च, अदरक, सेंध नमक या लाल मिर्च। |
बन्दगोभी या पत्तागोभी | गैस पैदा करता है। | कसा हुआ नारियल और नींबू। |
हरा सलाद | गैस पैदा करता है। | नींबू का रस और जैतून का तेल डालें। |
प्याज | गैस पैदा करता है। | पकाकर खायें या फिर नमक, दही और सरसों के साथ। |
आलू | गैस पैदा करता है। | घी काली मिर्च। |
टमाटर | कफ को बढ़ाती है। | जीरा। |
केला | पित्त और कफ को बढ़ाता है | इलायची। |
सूखे मेवे | त्वचा में रुखापन लाते हैं और गैस को बढाते हैं। | खाने से पहले आठ दस घंटे पानी में भिगों कर रखें। |
आम | दस्तावर होने की वजह से डायरिया हो सकता है। | घी और इलायची के साथ। |
खरबूजा | जलोदर (शरीर में पानी रुकने) का कारण बन सकता है। | धनिया और नारियल के साथ। |
छिलकेदार फल जैसे – बादाम, अखरोट, चिलगोजा आदि | गैस पैदा करते हैं और पित्त को बढ़ाते हैं। | रात भर पानी में भिगोकर खायें और पकातें है तो तिल व पिसी लाल मिर्च के साथ पकायें। |
मूंगफली का मक्खन | पचने में भारी होने की वजह से पेट में मरोड़ और सिरदर्द का कारण बन सकता है।पित्त को भी बढ़ाता है। | अदरक और भुना जीरा का पाउडर। |
बीज | पित्त को बढ़ा सकता है। पचने में भारी | पानी में भिगोंकर भूनें, ताकि पाचक हो सके। |
शराब | उत्तेजक, बाद में उदासी का प्रभाव। | एक चौथाई चम्मच जीरा या एक दो इलायची चबायें। |
काली मिर्च | उत्तेजक, बाद में उदासी का प्रभाव। | अदरक। |
चाय | उत्तेजक, लेकिन बाद में उदासी के प्रभाव डालता है। | इलायची के साथ जायफल का चूर्ण। |
चॉकलेट | उत्तेजक, पाचन-क्रिया को भी धीमा करती है। | इलायची के साथ जायफल का पाउडर। |
कॉफी | उत्तेजक, पाचन-गति को धीमा करती है। | इलायची के साथ जायफल का पाउडर। |
मक्के का लावा | प्यास ज्यादा लगती है और गैस पैदा करता है। | घी डालकर खायें। |
मिठाइयां | कफ पैदा करती है। | सौंठ का चूर्ण। |
तम्बाकू | पित्त को बढ़ाती है। | ब्राह्मी या आजवायन। |