पसीने की बदबू (दुर्गन्ध) : Pasine ki Badboo
पसीने से होने वाली छोटी-बड़ी परेशानियों में एक परेशानी है पसीने से आने वाली बदबू। कई लोगों को अक्सर ये परेशानी होती है और कई जगह उन्हें शार्मिदा भी होना पड़ता है।
अब आपको घबराने की जरूरत नही है। हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान उपाय जिनकी मदद से आप आसानी से पसीने की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। (इसे भी पढ़े : पसीना अधिक आना को कम करने के 13 घरेलु उपचार )
पसीने की बदबू दूर करने का घरेलू उपाय और नुस्खे : paseene ki badbu ka ilaj
1. सोंठ : अगर ज्यादा पसीना आने के कारण शरीर बिल्कुल ठंड़ा पड़ता जा रहा हो तो उसी समय सोंठ के चूर्ण से हाथ और पैरों पर मालिश करना शुरू कर देना चाहिए। इससे शरीर में गर्मी आ जायेगी और शरीर गर्म हो जायेगा।
2. कुलिंजन : ज्यादा पसीना आने पर कुलिंजन का चूर्ण शरीर पर रगड़ने से पसीना आना कम हो जाता है।
3. रोहिस घास : लगभग 3 से 6 मिलीलीटर रोहिस घास के पत्तों से बने तेल को दूध के साथ मिलाकर पीने से पेशाब और पसीना पहले के मुकाबले कम आने लगता है।
4. अपराजिता : 10 मिलीलीटर अपराजिता के पत्तों का रस अदरक के रस के साथ मिलाकर पीने से पसीना रुक जाता है। यह पसीना रोकने का बहुत ही उत्तम नुस्खा है।
5. जंगली उशवा : 10 मिलीलीटर जंगली उशवा के चूर्ण का काढ़ा दिन में 1 बार पीने से पसीना आने लगता है।
6. कुसुम : कुसुम के सूखे पुष्पों के घोल को लेने से शरीर से पसीना निकलने लगता है।
7. गजपीपल : लगभग 7 से 21 मिलीलीटर तक गजपीपल के घोल का सेवन करने से पसीना आ जाता है। यह आमातिसार, सन्धिवात और कीड़ों को भी खत्म करता है।
8. मैनफल : लगभग आधा ग्राम से एक ग्राम तक मैनफल के सूखे गूदे का चूर्ण खाने से पसीना आने लगता है। इसे ज्यादा मात्रा में न लें क्योंकि इसमें वामक (उल्टी लाना) गुण है जिसके कारण उल्टी आने लगती है।
9. नागकेसर : बहुत ज्यादा पसीना आने पर नागकेसर (पीला नागकेसर) का लेप या चूर्ण की मालिश करने से आराम आता है।
10. सौंफ : सौंफ के पत्तों को पीसकर पानी में मिलाकर बार-बार पिलाने से पसीना निकलने लगता है और पेशाब भी खुलकर आता है।
11. धनिया :
- 2 ग्राम पिसे हुए धनिये को दिन में तीन बार पानी के साथ लेने से पसीना आना कम हो जाता है।
- जब शरीर अधिक पसीने से भीग जाए तो समझ लेना चाहिए कि जिगर में कोई खराबी है। इसमें भूख कम हो जाती है। शरीर पसीने के बाद शिथिल (ढीला) पड़ जाता है। काम में मन नहीं लगता है। हाथ और पैर फूल जाते हैं। रोगी घबराहट का अनुभव करने लगता है। भोजन में अरुचि हो जाती है। जीभ सूखी सी और कड़ुवी हो जाती है। अत: व्यक्ति को 5 दाने धनिये के पपीते के साथ लेना चाहिए। अदरक और शहद को साथ लेने से भूख खुलकर आती है। अदरक के रस को शहद के रस में मिलाकर उंगली से चाटना चाहिए। मुंख की लार जितनी अधिक पेट के अन्दर जाएगी, उतना ही अधिक पेट का भारीपन घटेगा। नमक की मात्रा कम कर देने से भी अधिक पसीना आने की शिकायत दूर हो जाती है।
12. जटामांसी : जटामांसी के बारीक चूर्ण से मालिश करने से ज्यादा पसीना आना कम हो जाता है।
13. बीरनमूल : ज्यादा पसीना आने पर श्वस (बीरन मूल) को पीसकर लेप करने से पसीना आना रुक जाता है।
14. स्पृक्का : स्पृक्का का रस चौथाई से आधा चम्मच सुबह-शाम सेवन करने से पसीना ज्यादा आता है। जब पसीना रोकना हो तो दूसरी मात्रा न दें।
15. त्रिफला : त्रिफला का रस या चिरायता का रस पानी में मिलाकर दिन में तीन बार पीने से पसीना आना कम हो जाता है।
16. गुलाब : गुलाब की लाल या सफेद पंखुड़ियों के चूर्ण को शरीर पर मलने से पसीना निकलना कम हो जाता है और शरीर की बदबू भी मिट जाती है।
17. गोरखमुण्डी : पसीना या पूरे शरीर से बदबू आये तो 1 से 2 ग्राम मुण्डी (गोरखमुण्डी) का चूर्ण सुबह-शाम कांजी के साथ सेवन करने से शरीर की बदबू मिट जाती है।
18. गुलबनफ्सा : 40 से 80 मिलीलीटर गुलबनफ्सा के फूलों का घोल सुबह-शाम देने से पसीना आने लगता है। पसीने के साथ-साथ शरीर के विकार (रोग) भी बाहर निकल जाते हैं।
19. नौसादर : आधा ग्राम पिसा हुआ नौसादर को एक कप पानी में मिलाकर सुबह-शाम पीने से लाभ होता है।
20. गिलोय : लगभग 20 से 40 मिलीलीटर गिलोय का शर्बत चार गुना पानी के साथ सुबह-शाम पीने से बदबू वाला पसीना निकलना बन्द हो जाता है।
21. गुलकन्द : लगभग 10 ग्राम गुलकन्द को सुबह-शाम खाने से ज्यादा पसीना निकलना और बदबू दोनों कम हो जाते हैं। गुलाब की ताजी पत्तियों को आधे वजन शहद के साथ या बराबर वजन चीनी के साथ मिलाकर किसी कांच के बर्तन में रखकर लगातार 3 हफ्तों तक धूप में रखने से गुलकन्द तैयार हो जायेगा।
22. बिरंजासिफ : 20 से 40 मिलीलीटर बिरंजासिफ के पंचांग का काढ़ा सुबह-शाम पिलाने से पसीना निकल आता है।
23. हरड़ : हरड़ को पानी में घिसकर बनायें लेप को 2-3 बार रोजाना लगाएं। इससे पसीना का अधिक आना बन्द हो जाता है।
24. बबूल : बबूल के पत्ते और बाल हरड़ को बराबर-बराबर मात्रा में लेकर बारीक पीसकर लेप बना लें, इस लेप से सारे बदन पर मालिश करें और कुछ समय बाद स्नान करें। नियमित रूप से यह प्रयोग करते रहने से कुछ ही समय बाद पसीने का आना बन्द हो जाता है।
25. अरहर : अरहर की दाल, नमक और सोंठ मिलाकर छौंकें। फिर इसे ठंड़ा करके मालिश करने से पसीना आना बन्द हो जाता है। इस प्रयोग से शरीर में सर्दी और कंपकंपी लगना ठीक होता है। सन्निपात की अवस्था में पसीना आने पर भी इस योग का प्रयोग किया जा सकता है।
26. जामुन : जामुन के पत्तों को पानी में उबालकर नहाएं। इससे पसीना अधिक आना बन्द हो जायेगा।
27. नींबू : पानी में नींबू का रस और थोड़ा-सा सेंधानमक मिलाकर नहाने से शरीर से पसीने की दुर्गन्ध नष्ट होती है और त्वचा निखर जाती है।
28. नमक : ज्यादा नमक के खाने से खाने में पाये जाने वाला कोषाणु मर जाते हैं जब यह मृत कोषाणु पसीने या पेशाब के साथ छिद्रों से बाहर निकलते हैं तो तेज बदबू आती है।
29. सुहागा : नहाने के अन्त में एक चम्मच पिसा हुआ सुहागा एक बाल्टी पानी में मिलाकर नहाने से अधिक पसीना आना और शरीर से दुर्गन्ध आना बन्द हो जाता है।
30. दही : जिनके पसीने की बदबू तीव्र हो ऎसे लोगो को नहाने से पहले शरीर पर बेसन और दही का पेस्ट लगाना चाहिए, इससे त्वचा साफ हो जाती है और बंद रोम छिद्र भी खुल जाते हैं।
31. आंवला : पान के पत्ते और आंवला को बराबर मात्रा में पीसे। नहाने के पहले इसका पेस्ट लगाएं। फायदा होगा। नहाते समय मुल्तानी मिट्टी या उससे बने साबुन का ही इस्तेमाल करें।
32. गुलाब चूर्ण : गुलाब की लाल या सफेद पंखुड़ियों के चूर्ण को शरीर पर मलने से पसीना निकलना कम हो जाता है और शरीर की बदबू भी मिट जाती है।
33. गिलोय : लगभग 20 से 40 मिलीलीटर गिलोय का शर्बत चार गुना पानी के साथ सुबह-शाम पीने से बदबू वाला पसीना निकलना बन्द हो जाता है।
34. सुहागा : नहाने के अन्त में एक चम्मच पिसा हुआ सुहागा एक बाल्टी पानी में मिलाकर नहाने से अधिक पसीना आना और शरीर से दुर्गन्ध आना बन्द हो जाता है।
35. नींबू : पानी में नींबू का रस और थोड़ा-सा सेंधानमक मिलाकर नहाने से शरीर से पसीने की दुर्गन्ध नष्ट होती है और त्वचा निखर जाती है।
36. बेलपत्र : शरीर पर बेलपत्र का लेप लगाने से पसीना नहीं आता है।
37. पानी :जितना हो सकें पानी खूब पीएं। अधिक पानी पीने से पसीना तो निकलेगा ही लेकिन उससे आने वाली बदबू खत्म हो जाएगी।
38. तेजपत्ता : तेजपत्तों को सुखा लें और इसे पीसकर इसका चूर्ण बना लें। अब पानी में इन पत्तों को उबाल लीजिए। और एक दिन ऐसे ही रहने दें। अब इस पानी से शरीर के उन हिस्सों की रोज सफाई करें जहां से पसीना अधिक निकलता है।
अन्य उपाय :
- नीम वाले साबुन से स्नान करे ।
- टाइट या तंग कपड़े पहनने से शरीर से अधिक पसीना आता है। इसलिए अधिक तंग कपड़े न पहनें।
- कड़ी धूप में जाने से बचें।
- ढीले और सूती कपड़े पहनें।
- सिंथेटिक कपड़ों को भी न पहनें।
- गर्मियों के मौसम में मिलने वाले फलों का सेवन करें।
- अधिक मसालेदार खाना-खाने से बचें।
(अस्वीकरण : दवा, उपाय व नुस्खों को वैद्यकीय सलाहनुसार उपयोग करें)