स्वप्नदोष रोकने के अचूक घरेलू नुस्खे | 17 Best Home Remedies For Nightfall

Last Updated on March 20, 2020 by admin

स्वप्नदोष क्या होता है : swapn dosh kya hota hai

स्वपन दोष जिसे इंग्लीश में Nightfall, wet dreams, nocturnal emission आदि कई नामों से जाना जाता है।
रात को नींद के दौरान स्वत:स्फ़ूर्त वीर्य निकल जाने को स्वप्नदोष कहते हैं। किशोर अवस्था के बच्चों में यह रोग आमतौर पर पाया जाता है।

स्वप्नदोष के कारण : nightfall ke karn in hindi

स्वप्नदोष के मेडिकल और आयुर्वेदिक विज्ञानं के अनुसार कई कारण हो सकते हैं जैसे

  1. अश्लील साहित्य पढ़ना या देखना।
  2. स्मोकिंग, alcohol और दूसरे नशे करना ।
  3. टाइट कपड़े पहन कर सोना।
  4. सोने से पहले कामुक बातें सोचना।
  5. गरम पदार्थों जैसे स्पाइसी फूड्स आदि का सेवन।
  6. मोटापा होना।
  7. हॉर्मोनल बदलाव।
  8. पेट की गड़बड़ी।
  9. कामुक और अश्लील विचार – मतलब हर वक़्त संभोग आदि के बारे में सोचना या कल्पना करना।
  10. मानसिक तनाव (स्ट्रेस) और अवसाद (डिप्रेशन)।
  11. ख़राब खान पान और जीवनशैली।
  12.  बुरी संगति – अक्सर बुरे दोस्त आपको अश्लीलता की और धकेल देते हैं और आपके मन में गंदी बातें भर देते हैं।
  13. लेट नाइट वर्क।

इसका सबसे बड़ा कारण ज्यादा हस्तमैथुन करना भी माना जाता है| आइये जाने wet dreams कैसे रोकें|

स्वप्नदोष का देसी घरेलू इलाज / उपाय :  swapn dosh ke upay in hindi

आयुर्वेदिक और मेडिकल साइन्स के अनुसार यदि आप स्वप्नदोष को दूर करना चाहते हैं तो आपको अपना खान पान अच्छा करना होगा साथ ही आपको नियमित exercise भी करनी होगी और इसके साथ आपको अपने माइंड को सेहतमंद रखने के तरीके और साथ ही आपको अपनी सम्पूर्ण सेहत सुधारने की ज़रूरत होती है| आप योगा और ध्यान के ज़रिए आपने माइंड की सेहत को अच्छा रख सकते हैं| इससे स्ट्रेस, डिप्रेशन साथ ही बुरी सोच आने के कारण होने वाले स्वप्नदोष बंद हो जाएँगे| इसके अलावा आप कुछ पुराने देसी घरेलू उपचार या इलाज के उपाय अपना सकते हाइन| इनमें से कुछ घरेलु नुस्खे हम आपको बताने जा रहे हैं| तो आइए जानते हैं स्वप्नदोष रोकने के कुछ विशेष असरदार घरेलू उपाय हिन्दी मे|

पहला प्रयोगः बेल के पत्तों का 10 से 50 मि.ली. रस 2 से 10 ग्राम शहद डालकर पीने से अथवा 1 से 2 ग्राम हरड़ को उतनी ही मिश्री के साथ खाने से स्वप्नदोष में लाभ होता है।

दूसरा प्रयोगः ठीक से पके हुए दो केलों को छीलकर मसल डालें। उसमें हरे आँवलों का रस एवं शुद्ध शहद एक-एक तोला मिलाकर प्रातः-सायं सेवन करने से स्वप्नदोष में लाभ होता है। यह प्रयोग थोड़े दिन करें।

तीसरा प्रयोगः 4-5 ग्राम जामुन की गुठली का चूर्ण सुबह-शाम पानी के साथ लेने से स्वप्नदोष ठीक होता है।

चौथा प्रयोगः स्वप्नदोष, वीर्यविकार या प्रदररोग में आँवले का चूर्ण एवं समान मात्रा में मिश्री का चूर्ण मिलाकर रात को भोजन के पश्चात् पानी के साथ लेने से लाभ होता है।

विशेष : रसायन चूर्ण व आमला मिश्री चूर्ण के सेवन से स्वप्नदोष में लाभ होता है।

नियमित त्रिबंध प्राणायाम, योगासन, ब्रह्ममुहूर्त में उठना, आश्रम से प्रकाशित पुस्तक “यौवन सुरक्षा” का पठन आदि स्वप्नदोष में लाभदायक है। स्त्री का स्मरण-चिंतन न करें। देर रात्रि को पानी या दूध न पियें।

स्वप्नदोष का आयुर्वेदिक इलाज : swapn dosh ka ilaj

 १- धनिया का पाउडर और मिश्री के पाउडर को बराबर मात्रा में मिलाइए| इसका एक चम्मच सुबह और शाम को लेने पर आराम मिलता है।

२- तुलसी की जड़ को धो कर सॉफ कर लीजिए और पीस कर पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट का आधा चम्मच पानी के साथ रोजाना सेवन करने से nightfall रुक जाएगा।

३- एक और असरदार इलाज ये है की 20 ग्राम आंवला पाउडर को 60 ग्राम पानी में पूरी रात डूबो के रखिए। अगले दिन पानी को छान कर इसमें एक चुटकी हल्दी मिलकर पीलीजिए। ये swapandosh का बहुत ही उपयोगी देसी उपचार है।

४- 5 ग्राम जामुन के बीज के पाउडर को सुबह और शाम पानी के साथ लेने पर भी विशेष लाभ मिलता है।

५- 50 ग्राम अश्वगंधा चूर्ण , शतवारी चूर्ण , vidhara और चीनी के पाउडर को आपस में मिला लीजिए। इस मिक्सचर के आधे चम्मच को रोजाना पानी के साथ लेने से लाभ होगा।

६- रात को सोने से पहले शिलाजीत की एक चुटकी को दूध के साथ घोल कर 2 दिन में एक बार पीयें। हफ्ते में 3 बार लेने के बाद इस पाउडर का इतेमाल हफ्ते में केवल एक बार करने से आपको लाभ होगा।

७- एक गिलास दूध में एक चुटकी केसर डालकर सेवन करने से स्वप्नदोष समाप्त हो जाता है।

८- हीना के पत्तों क एक teaspoon जूस को एक गिलास दूध में घोल कर रात में पीने से nightfall गायब हो जाता है।

९- 2 ग्राम मुलेठी पाउडर, 1 ग्राम मक्खन और 5 ग्राम शहद मिलकर इस मिक्स्चर को दूध के साथ सुबह पीने से भी ये रोग जल्दी ठीक हो जाता है।

१०- 10 ग्राम सफेद प्याज़ का रस, 8 ग्राम अदरक का रस, 5 ग्राम हनी और 3 ग्राम शुद्ध मक्खन मिलाइए। इस मिश्रण को रात में सोने से पहले खाइए, आपको आराम मिलेगा।

११- नीम की पत्तियां नित्य खाने से भी ये प्राब्लम ठीक होती है।

१२- बील के मौसम में बील शेक रोजाना दिन में 2-3 बार पीजिए। इस फल में गजब के शरीर ठंडा करने के गुण होते हैं। इसके सेवन से बॉडी हीट कम होगी और स्वप्नदोष भी दूर होगा।

१३- त्रिफला चूर्ण खाने से भी इस रोग में हेल्प मिलती है।

१४- आंवले का मुरब्बा और गाजर का रस पीना भी इस दिक्कत में फ़ायदेमंद सिद्ध होता है।

१५ – एक चुटकी कस्तूरी मंज़ल (wild turmeric) को शहद के साथ रोजाना खाइए।

१६- थोड़े से आम के रस में एक चुटकी भूनी हुई फिटकरी का पाउडर डालकर पीने से भी nightfall दूर होता है।

कैसे करे स्वपनदोष से बचाव : nightfall se bachne ke upay

  • कभी भी गर्म चीज़ों का सेवन ना करें ख़ासकर सोने से पहले। ये चीज़ें आपके शरीर की गर्मी बढ़ा देती हैं फलसवरूप आपको स्वप्नदोष हो जाता है।
  • हमेशा सोने से पहले अपने विचार शुद्ध कर लीजिए और ऐसा करने के लिए आप योगा और मेडिटेशन की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप अपने मन पसंद म्यूज़िक या किताब का भी उपयोग कर सकते हैं। कुल मिलकर आपका मान शांत और सोच अच्छी होनी चाहिए| चिंता या बुरी कामुक बातें आपने मन में ना लाना बेहतर होगा।
  •  सोते समय हमेशा हल्के कॉटन के कपड़े डालें तथा टाइट अंडरवियर उतार कर सोयें तो आपकी समस्या कुछ हद तक कम हो ज़ायगी।
  • हमेशा सीधा या साइड में सोने की कोशिश करें। उल्टा सोने पर स्वपनदोष होने के chances बढ़ जाते हैं।
  • अश्लील मूवीज, बुक्स या गंदी भाषा से परहेज करें। अपने मन में सुविचार लायें जिससे आपकी सेहत और करियर में भी सुधार होगा।
  • अपनी डाइयेट अच्छी रखें तथा उसमें ढेर सारे फ्रूट्स और हरी सब्जियाँ शामिल करें। जंक फ़ूड, स्पाइसी और आयिली फूड्स से पेरहेज करें।
  • अगर आपको स्वस्थ रहना है तो शराब, गुटखा, धूम्रपान और दूसरे नशे करने से आपने आप को रोकना होगा। मतलब आपनी विल पॉवर स्ट्रॉंग करनी होगी।
  • रोजाना 30 मिनिट्स वॉकिंग या जॉगिंग करिए।आपकी सेहत सही रहेगी तब आपको कोई भी सेहत सम्बन्धी रोग होने के चान्स नही के बराबर होंगे।
  • अच्छे fiber युक्त फूड्स खाकर क़ब्ज़ और दूसरी पेट की प्रॉब्लम्स को दूर रखने की कोशिश करिए।
  • हमेशा रात को जल्दी सो कर सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें। इससे आपका तनाव यानि स्ट्रेस कम होगा, आपकी सेहत बनेगी। कुल मिलकर आपको कई प्रकार के रोगों से बचने में हेल्प मिलेगी।

स्वप्नदोष रोकने की दवा : swapandosh ki dawa

अच्युताय हरिओम फार्मा द्वारा निर्मित स्वप्नदोष में शीघ्र राहत देने वाली लाभदायक आयुर्वेदिक औषधियां |

1) बल्य रसायन (Achyutaya Hariom Balya Rasayana)
2) रसायन चूर्ण(Rasayan Churna)
3) आँवला चूर्ण(Achyutaya Hariom Amla Churna)

(दवा व नुस्खों को वैद्यकीय सलाहनुसार सेवन करें)

1 thought on “स्वप्नदोष रोकने के अचूक घरेलू नुस्खे | 17 Best Home Remedies For Nightfall”

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!
Share to...