Mantra Vigyan

बीमार है तो रूद्र गायत्री मंत्र

📅 5 जनवरी 2017 ✍️ admin ⏱️ 1 मिनट
बीमार है तो रूद्र गायत्री मंत्र

Last Updated on जुलाई 24, 2019 by admin

समझो किसीके घर में कोई बीमार है, या कोई कष्ट नष्ट ही नहीं हो रहा है तो दीक्षा में जो गुरुमंत्र मिला है उसका जप बढाये और सोमवार को घर के आसपास शिव मंदिर हो तो मंदिर में जाकर शिवलिंग पर बेलपत्र, फूल, दूध चढ़ा देना फिर दिया जलाकर रख देना और रूद्र गायत्री मंत्र बोलना | मंत्र इस प्रकार है –

ॐ सर्वेश्वराय विद्महे, शूलहस्ताय धीमहि | तन्नो रूद्र प्रचोदयात् ||

“हे सर्वेश्वर भगवान ! आपके हाथ में त्रिशूल है | मेरे जीवन में जो शूल है, कष्ट है | वो आपके कृपा से ही नष्ट होंगे | मैं आपकी शरण में हूँ “.. ऐसा करने से उस भक्त की रक्षा हो जाती है |

– Shri Sureshanand ji

Share to...