विभिन्न प्रकार के जिम उपकरणों के फायदे और उनके उपयोग

Last Updated on October 10, 2020 by admin

जिम व्यायाम की एक ऐसी जगह होती है, जहाँ लोग व्यायाम ले लिए अनेकों प्रकार के उपकरणों का प्रयोग करते हैं। विशेष रूप से तैयार किए हुए इन जिम के उपकरणों के प्रयोग से शरीर की सभी मांसपेशियों को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाता है। पूरे शरीर की मांसपेशियाँ, सभी अवयवों का सही तरह से व्यायाम करना इन उपकरणों की सहायता से आसान होता है। जिम जॉइन करने के बाद किन उपकरणों का इस्तेमाल हमें क्या-क्या लाभ देता है, इस विषय में हम इस लेख में जानकारी प्राप्त करनेवाले हैं तो आइए, जिम के उपकरणों का संक्षिप्त में जानकारी प्राप्त करते हैं।

जिम मशीनें उनके उपयोग और फायदे (Gym Machines Benefits and Their Uses in Hindi)

1). ट्रेडमिल (Treadmill Benefits in Hindi)

विभिन्न प्रकार के जिम उपकरणों के फायदे और उनके उपयोग

पैदल चलने और दौड़ने के लिए ट्रेडमिल एक बेहतरीन उपकरण है। आप अपनी चाल के अनुसार कमरे के अंदर ही पैदल चल या दौड़ सकते हैं। जो लोग घर से बाहर जाना नहीं चाहते या बाहर जाकर दौड़ना नहीं चाहते उन लोगों के लिए यह उपकरण बहुत उपयोगी है।

प्रमुखतः ट्रेडमिल पर व्यायाम करने से सामान्य स्वास्थ्य ठीक बना रहता है। फेफड़ों की क्षमता में वृद्धि होती है। पैरों का बढ़िया व्यायाम होता है। ट्रेडमिल पर फेफड़ों और पैरों की कसरत हो जाती है।

कार्डियो व्यायाम (पूरे शरीर के साथ हृदय को स्वस्थ रखने वाले व्यायाम) की मशीनों की एक विशेषता यह है कि आप अपनी आवश्यकता और क्षमता के अनुसार इन्हें सेट कर सकते हैं। आप सीमित गति से लंबे अंतराल तक पैदल चल सकते हैं। गति बदल बदलकर चल या दौड़ सकते हैं। तेज़ गति से भी व्यायाम कर सकते है।

2). इलिप्टिकल मशीन (Elliptical Machine Benefits & Uses in Hindi)

विभिन्न प्रकार के जिम उपकरणों के फायदे और उनके उपयोग

इलिप्टिकल मशीन के द्वारा दौड़ने की गतिविधि बहुत बढ़िया तरीके से की जा सकती है। इससे घुटने की मांसपेशियों पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। हाथों की भी गतिविधि होने से पूरे शरीर का व्यायाम संभव है।

इलिप्टिकल मशीनें बहु उपयोगी मशीन हैं, जिनसे कार्डियो व्यायाम भी किए जा सकते हैं, जो हमें स्वस्थ फिट बनाए रखते हैं। जब इनकी सेटिंग इस तरह से की जाती है कि अधिक ज़ोर लगाना पड़ता है तब ये शरीर के निचले भाग और हाथों की कसरत के लिए भी लाभदायक है। आप इसके प्रयोग से स्वास्थ्य को बरकरार और फिट रख सकते हैं।

इससे कार्डियो व्यायाम बढ़िया तरीके से होता है। इसकी सेटिंग इस तरह की जाए कि अधिक ज़ोर लगाना पड़े तो शरीर के निचले भाग का अच्छा व्यायाम होगा। हैंडल के प्रयोग से हाथों की कसरत होगी।

3). स्थिर खड़ी साइकिलें (घर के अंदर प्रयोग की जानेवाली साइकिलें)

स्थिर साइकिलें शरीर के निचले भाग के लिए बहुत अच्छी कसरत है। इससे पैरों की पिंडलियाँ, नितंबों की मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं।
स्थिर साइकिल चलाने से शरीर के निचले भाग और फेफड़ों की अच्छी कसरत हो जाती है। अगर सेटिंग इस तरह की जाए कि ज़ोर लगाना पड़े तो फेफड़ों और शरीर के निचले भाग की बेहतरीन कसरत हो जाती है।
आप साइकिल चलाने से बढ़िया कार्डियो व्यायाम कर सकते हैं। इससे जोड़ों को हानि नहीं पहुँचती।

4). बैठकर चलाई जानेवाली साइकिलें (Exercise Bikes Benefits in Hindi)

विभिन्न प्रकार के जिम उपकरणों के फायदे और उनके उपयोग

इन साइकिलों को आराम से बैठकर चलाया जा सकता है। पीठ को सहारा दिया गया होता है जिससे आराम मिलता है।
इन साइकिलों के प्रयोग से फेफड़ों और पैरों के पिछले हिस्से की कसरत होती है, खासकर जब ज़ोर लगाने के हिसाब से सेटिंग की जाए।
आप इसे लगातार एक ही स्थिति में चला सकते हैं।

5). प्रतिरोधक मशीनें (Leg Press Machine Workout Benefits in Hindi)

विभिन्न प्रकार के जिम उपकरणों के फायदे और उनके उपयोग

लेग प्रेस मशीनें कई आकारों और प्रकार की होती हैं जैसे – लेग प्रेस मशीन, ए के ए ४५ डिग्री लेग प्रेस मशीन, आड़ी, खड़ी और प्लेट लोडेड लेग प्रेस मशीन, सेलेक्टोरिज़ लेग प्रेस मशीन आदि मशीनें होती हैं।

इन सभिमें एक समानता होती है। इनकी बनावट इस तरह की होती है कि बिना जोड़ों को हानि पहुँचाए शरीर के निचले भाग की कसरत हो जाए।

लेग प्रेस मशीन में शरीर के निचले भाग के अधिक से अधिक मांसपेशियाँ कार्यरत होती हैं जैसे – जाँघ की, जाँघ के निचले भाग की, कल्हों की और पिंडलियों के मांसपेशियों की पैरों की स्थिति के अनुसार कसरत होती है।

इस मशीन की सहायता से आप सेटिंग के अनुसार किन्हीं खास मांसपेशियों को या पूरे निचले शरीर का व्यायाम कर सकते हैं।

6). लेग एक्सटेंशन मशीन (Leg Extension Machine Benefits in Hindi)

विभिन्न प्रकार के जिम उपकरणों के फायदे और उनके उपयोग

लेग एक्सटेंशन मशीन की सहायता से जाँघ के अगले भाग में स्थित मांसपेशियों को मज़बूत बनाया जा सकता है और उन्हें सुचारू रूप से कार्य करने योग्य बनाया जा सकता है या दोनों ही किया जा सकता है। लेग एक्सटेंशन मशीन से जाँघ के अगले भाग की मांसपेशियों के चार समूहों को मज़बूत बनाया जाता है।

लेग एक्सटेंशन मशीन की सहायता से जाँघ के अगले भाग में स्थित मांसपेशियों को मज़बूत और सुचारू रूप से कार्य करने योग्य बनाया जा सकता है। उनमें वृद्धि की जा सकती है, उनकी क्षमता में वृद्धि की जा सकती है।

7). लेग कर्ल मशीन (Leg Curl Machine Benefits in Hindi)

विभिन्न प्रकार के जिम उपकरणों के फायदे और उनके उपयोग

यह लेग एक्सटेंशन मशीन के विपरीत कार्य करती है। यह जाँघ के निचले या पिछले हिस्से में स्थित मांसपेशियों के व्यायाम के लिए सही है।

आप इस मशीन की सहायता से जाँघ के पिछले हिस्से की मांसपेशियों को अपनी इच्छानुसार विकसित कर सकते हैं। आप चाहें तो उन्हें मज़बूत बना सकते हैं, उनकी क्षमता में वृद्धि कर सकते हैं या उन्हें तंदुरुस्त बना सकते हैं।

8). सिटेड काफ मशीन (Seated Calf Machine Benefits in Hindi)

विभिन्न प्रकार के जिम उपकरणों के फायदे और उनके उपयोग

इस मशीन के उपयोग से पिंडलियों की मांसपेशियों तथा टखने के जोड़ को मज़बूत बनाया जा सकता है।
सिटेड काफ मशीन की सहायता से पिंडलियों की मांसपेशियों की क्षमता में वृद्धि की जा सकती है, उन्हें स्वस्थ बनाया जा सकता है। उनका विकास किया जा सकता है।

9). लेग ऐब्डक्शन मशीन (Leg Abduction Machine Benefits in Hindi)

विभिन्न प्रकार के जिम उपकरणों के फायदे और उनके उपयोग

इस मशीन की सहायता से केवल जाँघों की बाहरी मांसपेशियों को सुदृढ़ बनाया जा सकता है।
इस मशीन के उपयोग से आप जाँघ की बाहरी मांसपेशियों को मज़बूत, स्वस्थ और विकसित बना सकते हैं। इससे आपकी सामान्य क्षमता में वृद्धि होगी।

10) चेस्ट प्रेस मशीन (Chest Press Machine Benefits in Hindi)

विभिन्न प्रकार के जिम उपकरणों के फायदे और उनके उपयोग

चेस्ट प्रेस मशीन की सहायता से आप सुरक्षापूर्वक सीने, कंधे और बाहों की मांसपेशियों के व्यायाम कर सकते हैं। इसमें भार के गिरने या असंतुलित होने का भय नहीं होता।
यह पूरी तरह मशीन के प्रकार पर निर्भर होता है तथा सीट के कोण पर भी यह निर्भर करता है कि आप किन मांसपेशियों को लक्ष्य कर रहे हैं। आप सुरक्षापूर्वक सीने की मांसपेशियों का विकास कर सकते हैं, उन्हें मज़बूत बना सकते हैं।

11) ऐब क्रंच मशीन (Ab Crunch Machine Benefits in Hindi)

विभिन्न प्रकार के जिम उपकरणों के फायदे और उनके उपयोग

यदि केवल आप पेट की मांसपेशियों का विकास और व्यायाम करना चाहते हैं तो यह मशीन सर्वोत्तम है।
ऐब क्रंच मशीन ऐब मांसपेशियों का विकास और उन्हें सुदृढ़ बनाने के लिए उपयोगी है, केवल कसरत से ऐसा करना कठिन है, मशीन बेहतर विकल्प है।
इस मशीन की सहायता से आप ऐब मांसपेशियों को सुदृढ़ बना सकते हैं, उनका विकास कर सकते हैं। मात्र सिक्स पैक एब महत्वपूर्ण नहीं है, इस्से आपका व्यक्तित्व भी निखर आएगा।

12). एरोबिक स्टेप (Aerobic step Benefits in Hindi)

यह एक बहु उपयोगी उपकरण है जिसकी सहायता से कई प्रकार के व्यायाम किए जा सकते हैं
और आप सामान्य स्वास्थ्य बनाए रख सकते हैं। यह पूरे शरीर के लिए उपयोगी है।
ऊँचाई में वृद्धि करके आप कई प्रकार के व्यायाम कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण सार

अब आप अनेक जिम उपकरणों के बारे में जान गए हैं। आप उनके नाम और कार्य प्रणाली के बारे में प्रशिक्षित हो चुके हैं। आप लक्ष्य निर्धारित करें और प्रयास आरंभ कर दें। यह लेख आपका आत्मविश्वास परिपूर्ण करने हेतु है। आप नई मशीनों का प्रयोग करें और सफलता पाएँ। विविध मशीनों के प्रयोग से आप निश्चित ही नए अंजाम पर पहुँच सकते हैं।

Leave a Comment

Share to...