Successful LifeTips

कर्ज से मुक्ति के 19 अचूक उपाय | Karz Utarne ke Liye Upay

📅 4 अगस्त 2019 ✍️ admin ⏱️ 3 मिनट
कर्ज से मुक्ति के 19 अचूक उपाय | Karz Utarne ke Liye Upay

Last Updated on अगस्त 4, 2019 by admin

कर्ज मुक्ति के उपाय :

  1. प्रत्येक बुधवार को गाय को हरा चारा खिलायें ।
  2. प्रत्येक शनिवार को सुबह वट वृक्ष में मीठा दूध चढ़ायें।
  3. नियमित 7 मंगलवार तक चीनी मंदिर में दें।
  4. कर्ज से मुक्ति के लिए चींटियों को शक्कर और आटा डालें।
  5. घर या व्यापार स्थल पर गाय के आगे बंसी बजाते भगवान कृष्ण की तस्वीर लगाएं।
  6. कर्ज उतारने का मंत्र – शिवलिंग पर मंगलवार के दिन साबुत लाल मसूर की दाल ‘ॐ ऋण मुक्तेश्वर महादेवाय नमः‘ मंत्र बोलते हुए चढ़ाएं।
  7. बरगद(Banyan) के एक पत्ते पर आटे का दीया जलाकर उसे मंगलवार को किसी भी भगवान हनुमान जी के मंदिर या पीपल के पेड़ के नीचे रख आएं। इस उपाय से कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
  8. एक नारियल पर चमेली का तेल मिले सिन्दूर से स्वास्तिक का चिह्न बनाएं। कुछ भोग (लड्डू अथवा गुड़चने) के साथ हनुमानजी के मंदिर में जाकर उनके चरणों में अर्पित करके ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। लाभ होगा।
  9. शमशान के कुएं का जल लाकर किसी पीपल के वृक्ष पर चढ़ाना चाहिए। यह कार्य नियमित रूप से 7 शनिवार को किया जाना चाहिए।
  10. “ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें।
  11. कर्ज-मुक्ति के लिये “गजेन्द्र-मोक्ष” स्तोत्र का प्रतिदिन सूर्योदय से पूर्व पाठ करें।
  12. सफेद कपड़े(White clothe) पर 5 खिले हुए गुलाब के फूल गायत्री मंत्र पढ़ते हुए बांधकर बहते जल में प्रवाहित करें।
  13. पांच सोमवार लगातार विष्णु लक्ष्मी के आगे एक सफेद रुमाल या कपड़ा बिछाकर उसपे 5 गुलाब के फूल, 1 चांदी का पत्ता, थोड़े से चावल तथा थोड़ा सा गुड़ ॐ विष्णुभयाम नमः या गायत्री मंत्र का जाप करते हुए रखें, कर्ज मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।
  14. कर्ज जल्दी चुकाने के लिए मंगलवार के दिन से कर्ज वापिस करना शुरू करें।
  15. छोटी-छोटी चिड़ियाओं को चावल बाजरा दें।
  16. 10 नेत्रहीनों को 10 मंगलवार गुलाब जामुन खिलायें ।
  17. अमावस्या की आधी रात के वक्त छत पर खड़े हो कर काली राई को बाएं हाथ में रख दाहिने हाथ से दसों दिशाओं में फेंके।
  18. लक्ष्मी पूजन के बाद गणेशजी की प्रतिमा को हल्दी की माला पहनाएं।
  19. कालीराई अपने मकान से उसार कर चौराहे पर डाल दें कर्ज मुक्ति के लिए।

आगे पढ़ने के लिए कुछ अन्य सुझाव :
• सुख समृद्धि के 65 वास्तु उपाय
• हर प्रकार के आर्थिक संकट दूर करेगा यह चमत्कारी मंत्र
• घर मे धन समृद्धि बढ़ाने के 26 अचूक वास्तु उपाय

Share to...