जानिये किस रोग में कौन-कौनसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां होती है लाभकारी

Last Updated on May 26, 2020 by admin

किस रोग में कौनसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां है फायदेमंद :

  1. अग्निमांद्य (खाने की इच्छा न होना) – हिंगु, चित्रक, मरिच, जीरक, वचा, रसोन आदि।
  2. अजीर्ण (अपच) – मुस्तक, एरण्ड ,कर्कटी, अम्लवेतस, मरिच, जीरक आदि।
  3. अतिसार (दस्त) – विल्व, कुटज, जातीफल, धातकी, धान्यक आदि।
  4. अपस्मार (मिर्गी) – वचा, ब्राह्मी, कुष्ठ, जटामांसी, हिंगु, शंखपुष्पी आदि।
  5. अम्लपित्त (ऍसिडिटी) – जीरक, वचा, पिप्पली, पटोल, शतावरी, यष्टीमधु आदि।
  6. अरूचि (कुछ भी खाने का मन न करे) – दाडिम, मातुलुंग, वृक्षाम्ल, मेथिया, रसोन आदि।
  7. अर्श (बवासीर) – इन्द्रयव, करीरफल, निम्बफल, चित्रक, भल्लातक, सूरण आदि।
  8. अश्मरी (पथरी) – पाषाण भेद, पुनर्नवा, गूगल, तिलक्षार, कुश, वरूण आदि।
  9. आध्मान (पेट का फूलना) – जीरक, लवंग, वचा, हरीतकी लघु (शिवा) आदि।
  10. आनाह (मल जब सूखकर मलद्वार से बाहर न निकलकर आंतों में रुक जाता है तो उसे पेट का फूलना या आनाह कहते हैं) – एरण्ड, हिंगु, भल्लातक, पीलु, रसोन आदि।
  11. आम (अधपचा अन्न) – शुण्ठी, अतिविषा, कुटज, त्वक, धान्यक आदि।
  12. आमवात (शरीर की वह दशा है जिसमें जोड़ों में लगातार दर्द बना रहता है) – एरण्ड, गूगल, निर्गुण्डी, प्रसारिणी, सोंठ, यवानी आदि।
  13. इन्द्रलुप्त (गंजापन) – कण्टकारी, करवीर, जपाकुसुम, भल्लातक आदि।
  14. उदररोग – इन्द्रवारूणी, त्रिवृत, पिप्पली, मार्कण्डिका (सनाय) हरीतकी, आरग्वध, कुमारी, रोहितक, शरपुंखा आदि।
  15. उदावर्त (जिस रोग में गुदा की गैस या वायु पेट के ऊपर की ओर चली जाती है, उसे उदावर्त्त या मलबंध कहते हैं) – हिंगु, द्राक्षा, आरग्वध, हरीतकी आदि।
  16. उन्माद (एक प्रकार का मानसिक रोग) – वचा, शंखपुष्पी, सर्पगन्धा, तगर, उस्तूखदूस आदि।
  17. उपदंश (एक प्रकार का गुह्य रोग है जो मुख्यतः लैंगिक संपर्क के द्वारा फैलता है) – निम्ब, आरग्वध, असन, भृगराज, चोपचीनी आदि।
  18. उरःक्षत (छाती का मांस फटना) – अर्जुन, वला, यष्टीमधु, लाक्षा, खजूर आदि।
  19. उरूस्तम्भ (जांघ का सुन्न हो जाना) – गुजा, गूगल, वृद्धदारूक, पिप्पली, चव्य आदि।
  20. कण्ड – सारिवा, हरिद्रा, निम्ब,गन्धाबिरोजा आदि।
  21. कर्णरोग (कान के रोग)- गूगल, देवदारू, सरल, समुद्रफेन, दार्वी आदि।
  22. कामला (पीलिया) – कुटकी, कुमारी, गुडूची, हरीतकी, द्रोणपुष्पी आदि।
  23. कास (खाँसी) – कण्टकारी, तुलसी, विभीतक, भारंगी, लवंग, वासा, कासमर्द, कटफल, तालीस, यष्टीमधु, त्वक्, लोबान, देवदारू, हरिद्रा आदि।
  24. कुष्ठ (कोढ़) – निम्ब, मंजिष्ठ, खदिर, सारिवा, सप्तपर्ण, वाकुचो, भल्लातक, तुवरक आदि।
  25. कृमिरोग (पेट के कृमि) – विडंग, पलाश, तुलसी, कीटमारी, आखुकर्णी ,कम्पिल्लक, पुदीना, निम्बपत्र, यवानी, हिंगु आदि।
  26. क्षय (तपेदिक या टी.बी) – अश्वगन्धा, लवंग, रुदन्ती, वासा, वंशलोचन आदि।
  27. गण्डमाला – कांचनार, काण्डीर, गूगल, इन्द्रवाणी आदि।
  28. ग्रहणी (पेट खराब / IBS) – इन्द्रयव, चित्रक, धातकी, मोचरस ,हरीतकी आदि।
  29. गुल्म (वायु गोला) – करंज, रसोन, हिंगु, मुस्तक, जीरक, पिप्पली आदि।
  30. गूदभ्रंश (मलद्वार का बाहर निकलना) -चांगेरी, रसांजन, कांचनार आदि।
  31. ज्वर (बुखार) – गुडूची, किराततिक्त, पर्पट, पिप्पली, द्रोणपुष्पी, रास्ना, यवानी, तिक्ता, सहदेवी आदि।
  32. तृष्णा (बार-बार पानी पीने से भी प्यास शांत नहीं होती)- आमलकी, उशीर, मुस्तक, कपूर, द्राक्षा, लवंग आदि।
  33. दन्तरोग (दांत संबंधी व मसूड़ों के रोग) – तेजोवती, बकुल, रसोन, वट, लवंग आदि।
  34. दाह (जलन) – आमलक, धान्यक, चन्दन, वट, द्राक्षा आदि।
  35. दौर्गन्ध्य (सांस की बदबू) – कंकोल, कपूर, ताम्बूल, नागकेशर आदि।
  36. दौर्बल्य (कमजोरी) – अश्वगन्धा, बला चतुष्टय, यष्टीमधु आदि।
  37. नेत्ररोग – त्रिफला, पुनर्नवा, यष्टीमधु, रसोन आदि।
  38. पलित (बाल पकना और सफ़ेद होना) – शृंगराज, आमलक, इन्द्रवारूणी बीज आदि।
  39. पाण्डु (रक्त अल्पता) – तिक्ता, गुडूची, पुनर्नवा (श्वेत) हरिद्रा आदि।
  40. पीनस (पुराना जुकाम) – त्वक, भारंगी, मरिच, देवदारू आदि।
  41. प्रदर (योनि मार्ग से सफेद, चिपचिपा गाढ़ा स्राव होने की समस्या) – अशोक, लोध्र, आमलकी, धातकी, लाक्षा, राल, पत्रांग, वट, सारिवा आदि।
  42. प्रमेह (पेशाब के साथ चिकने पदार्थ का स्वतः निकलना) – गुडूची, हरिद्रा, त्रिफला, देवदारू, असन, अश्वत्थ आदि।
  43. प्रवाहिका (पेचिस) – विल्व, चित्रक, शुण्ठी, कुटज, धातकी आदि।
  44. फिरंग (दुष्ट यौन रोग ) -चोपचीनी, उसब्बा, सारिवा, निम्ब आदि।
  45. बहुमूत्र (पेशाब का बार बार आना) – तालफल, तिल (कृष्ण), यवानी आदि।
  46. वालरोग – अतिविषा, कर्कटश्रृंगी, शंखपुष्पी आदि।
  47. भगन्दर (गुदा के अंदर और बाहर नली में घाव या फोड़ा हो जाना) – गूगल, दार्वी, गुडूची, पुनर्नवा आदि।
  48. भग्न – लाक्षा, रसोन, अर्जुन, गूगल, पृश्निपर्णी आदि।
  49. भ्रम (मनोविकारजिसमें व्यक्ति वास्तविक और काल्पनिक में अंतर नहीं कर पाता) – त्वक, त्रायमाण, पर्पट, यवासा, शमी आदि।
  50. मद (नशा) – उशीर, यवासा, पालक आदि।
  51. मदात्यय (अत्यधिक शराब की लत) – मुस्तक, पर्पट, पुनर्नवा, द्राक्षा, खजूर आदि।
  52. मूर्छा (बेहोसी) – हिंगु, सरल, खजूर, पिप्पली आदि।
  53. मसूरिका (चेचक ,छोटी माता या शीतला माता) – ब्राह्मी, चन्दन श्वेत, पुनर्नवा आदि।
  54. मुखरोग – दारूसिता, कुष्ठ, खदिर, दार्वी आदि।
  55. मूत्रकृच्छ्र (रोग जिसमें पेशाव बहुत कष्ट से या रुक रुककर थोड़ा थोड़ा होता है) – द्राक्षा, दारू हरिद्रा, एला, कमल, गोक्षुर आदि।
  56. मेदोरोग (मोटापा) – गूगल, पिप्पली, एरण्ड, अर्जुन. शिग्रु आदि।
  57. योनिशुल (योनि में दर्द का अनुभव होना) -अपामार्गपत्र, एरण्डबीज, पुनर्नवा, मुण्डी आदि।
  58. योनिदाह (योनि मार्ग में जलन) -आमलकी, शाल, निम्ब, चन्दन आदि।
  59. रक्तपित्त (शरीर के ऊपर के भाग से या नीचे के भाग से खून बहता हो उसे रक्तपित्त कहते हैं) – आमलकी, कमल, चन्दन, दूर्वा, लोध आदि।
  60. वातरक्त (गाउट / रक्त में यूरिक अम्ल की मात्रा बढ़ जाने के कारण रोग) – गुडूची, आमलकी, निम्बपत्र, रास्ना आदि।
  61. वातव्याधि (सन्धिवात / आर्थ्राइटिस) – रास्ना, एरण्ड, अश्वगन्धा, देवदारू, गूगल विष-शिरीष, अङ्कोट, अतिवि, चोपचीनी, बला, बृद्धदारूक आदि।
  62. विबन्ध (कब्ज) – हरीतकी, आरग्वध, सनामुकी, त्रिवृत् आदि।
  63. विष (जहर)- शिरीष , अतिविषा, यष्टीमधु आदि।
  64. विसर्प (रोगी के शरीर पर दाने-दाने से उभर आते हैं) – आमलक, मंजीष्ठा, हरीतक़ी, नागकेशर आदि।
  65. विशुचिका (हैजा) – पुदीना, कपुर, लालमिर्च, पलाण्डु आदि।
  66. वृद्धिरोग – एरण्डपत्र, वचा, हरीतकी, पलाश आदि।
  67. व्रण (घाव / फोड़ा ) – अश्वत्थ, निम्ब, एरण्ड, खदिर, गूगल आदि।
  68. विद्रधि (गाँठ) – वरूण, शिग्रु, गूगल, कांचनार, निम्ब आदि।
  69. विस्फोटक (जहरीला फोड़ा) – दुग्धिका, पद्मक, बदरीत्वचा, पुनर्नवा आदि।
  70. शीतपित्त (त्वचा में होने वाले एक प्रकार के चकत्ते ) – यवानी, हरिद्रा, निम्बपत्र, आमलक आदि।
  71. शुल (विकट पीड़ा)- अजमोदा, यवानी, आमलकी, पिप्पली, चन्द्रशूर, रसोन, विडंग, शुण्ठी, हिंगु, हरीतकी, इन्द्रयव आदि।
  72. शैत्य – कस्तूरी, अगरू, रास्ना, यवानी, बृहदेला आदि।
  73. शोथ (सूजन) – पुनर्नवा, गूगल, रास्ना, निर्गुण्डी, हरीतकी, यष्टीमधु, अग्निमन्थ, पाटला, गम्भारी आदि।
  74. श्लीपद (हाथी पाँव) – असन, खदिर, देवदारू, मुण्डी आदि।
  75. श्वास (दमा) – कण्टकारी, सोम, रसोन, धत्तुर, शटी, भारंगी आदि।
  76. श्वित्र (सफेद दाग) – वाकुची, चित्रक, खदिर, अंकोल, काष्ठोदुम्वरू आदि।
  77. सोमरोग (स्त्री की योनि से निर्मल, शीतल, गंधरहित, साफ, सफेद और पीड़ारहित सफेद पानी लगातार बहुत ज्यादा बहता रहता है) – कदलीफल, नारिकेल पुष्प आदि।
  78. स्वेदाधिक्य (अत्यधिक पसीना स्राव) – कपुर, नागकेशर, सरल आदि।
  79. स्नायुक – निर्गुण्डी, हिंगु, शिग्रु, पलाण्ड आदि।
  80. हिक्का (हिचकी) – लवंग, बवुल कंटक क्वाथ, पिप्पली आदि।
  81. हृदयरोग – अर्जुन, काकमाची, रसोन, शुण्ठी, यवानी, वचा, हिंगु, कपूर, वनप्लाण्डु आदि।

(आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों को वैद्यकीय सलाहनुसार उपयोग करें)

Leave a Comment

Share to...