
Last Updated on फ़रवरी 21, 2017 by admin
सर्दी के मौसम के खान-पान में गुड़
का अपना महत्व है। यह स्वास्थ्य के लिए
फायदेमंदर होने के साथ ही स्वादिष्ट
भी होता है। इस मौसम में गुड़
का नियमित सेवन करने से सर्दी से होने
वाले रोगों से बचा जा सकता है।
1) आयुर्वेद संहिता के मुताबिक यह जल्दी पचने
वाला, खून बढ़ाने वाला व भूख बढ़ाने
वाला होता है।
2) आयुर्वेद में मीठे रस को `रसराज`
कहा गया है। गुड़ गठिया से होने वाले
दर्द को ठीक करता है, यकृत (लीवर)
संबंधी व्याधियों को दूर करता है, एवं थके
हुए व्यक्ति को तुरंत ऊर्जा देता है।
3) आयुर्वेद में गुड़ को `औषधीय शर्करा` नाम
से संबोधित किया गया है।यह कफ
निवारक, अपच एवं कब्ज को दूर करने
वाला, शक्तिवर्धक, गुल्म, अर्श व
अरुचि का शमन करता है।
4) रोजाना अदरक के रस में गुड़ मिलाकर
खाने से कफ नष्ट होता है। हरड़ के साथ
खाने से पित्तनाश होता है। सोंठ के साथ
खाने से सम्पूर्ण वातविकार नष्ट होते हैं।
5) गुड़ त्रिदोषनाशक है। खांड मधुर,
नेत्रों को लाभ पहुंचाने वाली, वात-
पित्तनाशक, स्निग्ध, बलकारक और
वमननिवारक है

