मस्से हटाने के 17 आसान तरीके और उपाय | Masse Hatane ke Gharelu Upay

Last Updated on June 28, 2022 by admin

मस्से क्यों होते हैं इनके होने के कारण : Masse Hone ki Wajah Hindi me

पेपीलोमा वायरस के कारण हमारी त्वचा पर छोटे खुरदरे कठोर गोल पिण्ड बन जाते हैं जिसे मस्सा कहते हैं। इन मस्सों के कई प्रकार होते हैं। कुछ मस्से ऐसे होते हैं जो उत्पन्न होकर अपने आप एकाएक समाप्त हो जाते हैं। इनमें दर्द नहीं होता है पर उसे काटने पर काफी खून बहता है। बाद मे यह धीरे-धीरे ठीक हो जाता है।

मस्से के लक्षण और प्रकार : Masso ke Prakar

हाथ-पैरों पर सफेद व गुलाबी रंग के मस्से हो जाते हैं जो कठोर व खुरदरे होते हैं। कभी-कभी मस्से समूहों में उत्पन्न होते हैं जो अधिकतर भी गर्दन, चेहरे एवं छाती पर होते हैं। कुछ लोगों के अंगुलियों व पैरों के नाखूनों के किनारों पर भी मस्से उभरे आते हैं। आइये जाने मस्से हटाने के लिए क्या करें ,मस्से हटाने के लिए खास घरेलू तरीके

मस्से खत्म करने के उपाय / आयुर्वेदिक उपचार : Masse Hatane ke Gharelu Upay in Hindi

1. मस्सों पर नियमित रूप से प्याज मलने से भी मस्से गायब हो जाते हैं। ( और पढ़े – कुदरती देखभाल से निखरे रूप व सौंदर्य)

2. थूहर का दूध या कार्बोलिक एसिड सावधानीपूर्वक लगाने से मस्से निकल जाते हैं।

3. मस्से हटाने का देसी इलाज-अरंडी का तेल नियमित रूप से मस्सों पर लगाएं। इससे मस्से नरम पड़ जाएंगे और धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे। अरंडी के तेल की जगह कपूर के तेल का भी उपयोग कर सकते है ।

4. एक प्याज का रस निकालें। इस रस को नियमित रूप से दिन में एक बार मस्सों पर लगाएं। इस उपाय से मस्से की समस्या दूर हो जाती है।( और पढ़े – चेहरे की झाइयाँ दूर करने के 39 सबसे बेहतरीन घरेलू उपचार )

5. फ्लॉस या धागे से मस्से को बांधकर दो से तीन सप्ताह तक छोड़ दें। इससे मस्से में रक्त प्रवाह रुक जाएगा और वह खुद ही निकल जाएगा।

6. एस्पीरिन की एक गोली पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे मस्सों पर लगाएं। ऐसा करने से कुछ दिनों में मस्से गायब हो जाएंगे।

7. मस्से पर नेल पॉलिश लगाकर कुछ देर बाद साफकर लें। दिन में तीन बार ऐसा करने से | कुछ ही दिन में मस्से झड़ जाएंगे।( और पढ़े – चेहरे पर दाने और फुंसी ठीक करने के उपाय)

8. बेकिंग सोडा और अरंडी तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर इस्तेमाल करने से मस्से धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं।

9. मस्से हटाने का नुस्खा-बरगद के पत्तों का रस मस्सों के उपचार के लिए बहुत ही असरदार होता है। इसके रस को त्वचा पर लगाने से त्वचा सौम्य हो जाती है और मस्से अपने-आप गिर जाते हैं।

10. ताजा अंजीर मसलकर इसकी कुछ मात्रा मस्से पर लगाएं। 30 मिनट तक लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। मस्से खत्म हो जाएंगे।

11. खट्टे सेब का जूस निकाल लीजिए। दिन में कम से कम तीन बार मस्से पर लगाइए। मस्से धीरे-धीरे झड़ जाएंगे।

12. चेहरे को अच्छी तरह धोएं और कॉटन को सिरके में भिगोकर तिल-मस्सों पर लगाएं। दस मिनट बाद गर्म पानी से फेस धो लें। कुछ दिनों में मस्से गायब हो जाएंगे।

13. आलू को छीलकर उसकी फांक को मस्सों पर लगाने से मस्से गायब हो जाते हैं।

14. कच्चा लहसुन मस्सों पर लगाकर उस पर पट्टी बांधकर एक सप्ताह तक रहने दें। एक सप्ताह बाद पट्टी खोलने पर पाएंगे कि मस्से गायब हो गए हैं।

15. मस्सों से जल्दी निजात पाने के लिए एलोवेरा के जैल का भी उपयोगकर सकते हैं। हरे धनिए को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और इसे रोजाना मस्सों पर लगाएं।

16. ताजी मौसमी का रस मस्से पर लगाएं। ऐसा दिन में लगभग 3 या 4 बार करें। मस्से गायब हो जाएंगे।

17. मस्से हटाने का आसान तरीका- केले के छिलके को अंदर की तरफ से मस्से पर रखकर उसे एक पट्टी से बांध लें। ऐसा दिन में दो बार करें और लगातारकरते रहें, जब तक कि मस्से खत्म नहीं हो जाते।

(अस्वीकरण : दवा, उपाय व नुस्खों को वैद्यकीय सलाहनुसार उपयोग करें)

Leave a Comment

Share to...