Ahar-vihar
दुबले पतले शरीर को मजबूत और शक्तिशाली बनाता है यह लड्डू (पाक)

Last Updated on जुलाई 24, 2019 by admin
दुबले पतले लोगों के लिए वरदान है यह पुष्टिवर्धक लड्डू(पाक)
विधि :
★ उड़द, गेहूँ, जौ व चने का ५०० – ५०० ग्राम आटा घी में भून लें |
★ २ किलो शक्कर की चाशनी में भूने हुए आटे को डाल के छोटे – छोटे लड्डू बना लें |
★ आवश्यकतानुसार पिस्ता, बादाम, इलायची डाल दें |
★ सुबह – शाम १ – १ लड्डू अथवा अपनी पाचनशक्ति के अनुकूल मात्रा में खूब – चबा – चबाकर खायें |
★ ऊपर से एक गिलास मीठा दूध पी लें |
इसे भी पढ़े : शीत ऋतु में बल व ओज बढ़ानेवाले है ये उपयोगी पाक |
लाभ :
★ यह शक्ति, बल व वीर्यवर्धक, चुस्ती-फुर्ती देनेवाला और शरीर को सुडौल बनानेवाला है |
★ सेवनकाल में आसन- व्यायाम नित्य करें |
अधिक मसालेदार, तले व खट्टे पदार्थो ( विशेषरूप से इमली एवं अमचुर ) से परहेज रखें |
स्त्रोत – ऋषि प्रसाद – जनवरी – २०१७ से





