पेट की सभी समस्यायों को दूर करने के आसान घरेलू उपाय और नुस्खे

Last Updated on March 21, 2021 by admin

कब्ज दूर करने के लिए घरेलू नुस्खे (kabj dur karne ke upay in hindi)

  1. अजवायन एवं सोनामुखी का चूर्ण कुनकुने पानी के साथ फांक लें।
  2. पके टमाटर का एक कप रस पीने से आंतों का मल अलग होता है एवं कब्ज मिट जाता है।
  3. सुबह उठते ही बिना कुछ खाए थोड़ा गर्म पानी पिएं।
  4. रात को हलके गर्म पानी में नमक डालकर पीना लाभकारी है।
  5. नींबू का रस ठंडे या गर्म पानी में सुबह, रात पिएं।
  6. खजूर रात में भिगोकर, सुबह मसलकर-छानकर पिएं।
  7. गर्म पानी में एक चम्मच अदरक का रस, एक चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच शहद मिलाकर पीने से लाभ होता है।
  8. काले अंगूरों को रात के समय ठंडे पानी में भिगोकर सुबह मसलकर-छानकर इसका द्रावण पीने से कब्ज मिटता है।
  9. रात को सोते समय 2 संतरे खाएं।
  10. 3 ग्राम मेथी का चूर्ण गुड़, पानी के साथ सुबह-शाम लें।
  11. 4 ग्राम हरड़ को एक ग्राम दालचीनी, 100 ग्राम पानी में उबालकर उसका द्रावण रात को एवं सुबह के समय पिएं।
  12. रोजाना सुबह एक गिलास ठंडे पानी में और रात को दूध में 2 चम्मच शहद पीने से फायदा होता है।
  13. अजवाइन के चूर्ण में काला नमक डालकर फांकने से कब्ज मिटती है।
  14. तुलसी के उबले पानी में सेंधा नमक और सौंठ मिलाकर फांकने से कब्ज मिटता है।

( और पढ़े – पुरानी से पुरानी कब्ज से छुटकारा पाने के आसान उपाय )

पेट के कृमि दूर करने के घरेलू नुस्खे (pet ke krimi dur karne ke upay in hindi)

  1. थोड़े गर्म पानी में सुपारी का चूरा दिन में 3-4 बार लेने से कृमि मिटते हैं।
  2. तुलसी के पत्तों का रस भी लाभकारक है।
  3. पुदीना का रस पीने से कृमि दूर होते हैं।
  4. रोज लहसुन खाएं।
  5. सौंठ और वायविडंग का चूर्ण शहद के साथ लें।
  6. प्याज का रस पीने से कृमि मिटते हैं।
  7. सुबह के समय पानी में आधा तोला नमक मिलाकर पिएं।
  8. टमाटर के रस में हींग की छौंक लगाकर सेवन करें।
  9. एक चम्मच अजवायन के साथ एक चम्मच अदरक का रस सुबह और रात को लें।
  10. एक मुट्ठी चने रात को सिरके में भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं।

( और पढ़े – पेट के कीड़े दूर करने के रामबाण उपाय )

पेट का दर्द दूर करने के घरेलू नुस्खे (pet dard dur karne ke upay in hindi)

  1. अजवायन फांककर ऊपर से गर्म पानी पीने से पेट का दर्द, अजीर्ण और गैस मिटती है।
  2. अदरक और नींबू के रस में आधा चम्मच काली मिर्च का चूर्ण डालकर पिएं।
  3. अदरक, पुदीना के रस में सेंधा नमक डालकर सेवन करें।
  4. अदरक का रस एक चम्मच और नींबू का रस दो चम्मच मिलाकर उसमें थोड़ी मिश्री डालकर पीने से प्रकार का पेट दर्द मिटता है।
  5. सेंके हुए जायफल का 1 ग्राम चूर्ण गर्म पानी के साथ लें।
  6. भोजन के बाद 2-3 घंटे पेट में सख्त दर्द हो तो सोंठ, तिल और गुड़ पापड़खार मिलाकर पीने से लाभ मिलता है।
  7. नींबू के रस में थोड़ा पापड़खार मिलाकर पिएं।
  8. तुलसी का रस और अदरक का रस समान भाग लेकर कुछ गर्म कर पिएं।
  9. गुड़ और चूना मिलाकर गर्म पानी के साथ लें।
  10. अजवायन और काले नमक का चूर्ण फांकने से गैस दूर होती है।
  11. नींबू के रस में मूली का रस मिलाकर पीने से भोजन के होने वाला दर्द मिटता है।
  12. कोकम का काढ़ा बनाकर उसमें थोड़ा नमक मिलाकर पीने से पेट की गैस मिटती है।

( और पढ़े – पेट दर्द के 41 देसी उपचार )

एसिडिटी दूर करने के घरेलू नुस्खे (acidity dur karne ke upay in hindi)

  1. सफेद प्याज के रस में मिश्री डालकर पिएं।
  2. अनानास के टुकड़े पर मिश्री, काली मिर्च लगाकर खाएं।
  3. सफेद प्याज को पीसकर इसमें मिश्री और दही मिलाकर सेवन करें।
  4. आमला का रस एक चम्मच, काली किशमिश एक तोला और शहद आधा चम्मच मिलाकर लें।
  5. इलायची, मिश्री और कोकम की चटनी बनाकर खाना लाभकारी है।
  6. किशमिश और बाल हरड़ समान भाग में इतनी ही मिश्री मिलाकर इसकी रुपया भर जितनी गोलियां बनाकर खाएं।
  7. सोंठ, मिश्री और आंवला का चूर्ण से एसिडिटी मिटती है।
  8. आधा लीटर पानी में एक नींबू का रस व आधा चम्मच मिश्री डालकर दोपहर के खाने के आधे घंटा पहले लें।
  9. गाजर का रस पीना फायदेमंद है।
  10. 100 से 200 ग्राम दूध में थोड़ी मिश्री तथा घी में भूनी हुई 4-5 काली मिर्च का चूर्ण डालकर शाम को पिएं।

( और पढ़े – एसिडिटी के सफल 59 घरेलू उपचार )

अजीर्ण (भूख न लगना) दूर करने के घरेलू नुस्खे (ajirna dur karne ke upay in hindi)

  1. खाने से पहले अदरक के कचूमर में कुछ सेंधा नमक डालकर खाने से अजीर्ण मिटता है और भूख बढ़ती है।
  2. पुदीना के रस में काला नमक डालकर सेवन करें।
  3. आधा चम्मच अजवायन, सेंधा नमक, नमक, नींबू के शरबत में मिलाकर पीने से भूख मिटती है।
  4. एक गिलास कुनकुने पानी में एक चम्मच अदरक के रस में 2 छोटे चम्मच शहद मिलाकर पिएं।
  5. भूख लगती ही न हो या मिट गई हो तो दिन में 2 बार आधा चम्मच अजवायन चबाकर खाने से भूख खुलती है।
  6. राई का चूर्ण पानी के साथ लें।
  7. पके अनानास के टुकड़े कर उस पर काली मिर्च और सेंधा नमक भरकर खाने से अजीर्ण मिटता है।
  8. एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच अदरक का रस और चपटी सेंधा नमक मिलाकर सेवन करें।
  9. नींबू काटकर उसके ऊपर सेंधा नमक भरकर चूसें।
  10. चना जितना हींग घी के साथ लेने से भूख लगती है।

( और पढ़े – भूख बढ़ाने के 55 घरेलू नुस्खे )

दस्त व मरोड़ दूर करने के घरेलू नुस्खे (dast dur karne ke upay in hindi)

  1. गाजर का रस पीने से दस्त बंद होते हैं।
  2. चीकू की छाल का काढ़ा पीने से लाभ मिलता है।
  3. खजूर की गुठली की राख बनाकर ठंडे पानी के साथ लेने से दस्त बंद होते हैं।
  4. इलायची के छिलकों की राख शहद के साथ चाटें।
  5. हलके गर्म पानी में थोड़ा नमक और नींबू का रस पीने से दस्त और मरोड़ में लाभ मिलता है।
  6. तुलसी के 5 पत्ते और मिश्री मिलाकर सेवन करें।
  7. छाछ या चावल के मांड में आम की गुठली पीसकर लें।
  8. काली मिर्च का चूर्ण छाछ में लेने से मरोड़ मिटता है।
  9. मेथी की भाजी के रस में काली किशमिश मिलाकर पीने से मरोड़ दूर होती है।
  10. नींबू के रस को गर्म कर इसमें सेंधा नमक और शक्कर मिलाकर पिएं।
  11. अजवायन, हरड़, सेंधा नमक और हींग की फांकी लें।
  12. अरंडी, जौ को तवे पर सेंककर इसको बारी पीसकर 1 तोला दिन में 2 बार सेवन करें।

( और पढ़े – दस्त रोकने के घरेलू नुस्खे )

उलटी दूर करने के घरेलू नुस्खे (ulti dur karne ke upay in hindi)

  1. पुदीने का रस पीने से उलटी रुकती है।
  2. राई पावडर, पानी में भिगोकर पेट पर लेप करें।
  3. काली मिर्च और नमक को पीसकर फांकें।
  4. गुड़ को शहद में मिलाकर लें।
  5. अदरक और प्याज मिश्रीत रस पीने से लाभ होता है।
  6. सोंठ और गंठोड़ा का चूर्ण शहद के साथ चाटें।
  7. मीठे नीम के पत्तों को उबालकर पीना फायदेमंद है।
  8. दालचीनी का काढ़ा राहत पहुंचाता है।
  9. तुलसी और अदरक का रस शहद के साथ लें।

( और पढ़े – उल्टी रोकने के अचूक नुस्खे )

(अस्वीकरण : दवा ,उपाय व नुस्खों को वैद्यकीय सलाहनुसार उपयोग करें)

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!
Share to...