Yoga & Pranayam

टिटि्टभासन की विधि व इसके 3 जबरदस्त फायदे | Tittibhasana Steps and Health Benefit

📅 25 जुलाई 2018 ✍️ admin ⏱️ 2 मिनट
टिटि्टभासन की विधि व इसके 3 जबरदस्त फायदे | Tittibhasana Steps and Health Benefit

Last Updated on जुलाई 22, 2019 by admin

परिचय :

टिटि्टभासन में शरीर का आकार टिटि्टभा के समान हो जाता है। टिटि्टभा (Tittibha)एक प्रकार की चिड़िया होती है जो अपने पैरों को ऊपर करके रखती है, इसलिए इस आसन का नाम टिटि्टभासन रखा गया है। टिटि्टभासन को करने से पूरे शरीर को बल मिलता है।

टिटि्टभासन के फायदे / लाभ : Tittibhasana ke fayde / Benefits

1- टिटि्टभासन से हमारे पूरे शरीर की हुड्डुियां मजबूत होती हैं तथा यह हमारी मांसपेशियों को सख्त बनता हैं।
2- टिटि्टभासन को करने से शरीर में होने वाले साधारण रोग अपने आप ही दूर हो जाते हैं।
3-टिटि्टभासन शारीरिक शक्ति बढ़ाता है और मानसिक तथा आध्यात्मिक बल व बुद्धि की वृद्धि होती है।
आइये जाने Tittibhasana steps in hindi

टिटि्टभासन की विधि : Tittibhasana ki Vidhi

1-टिटि्टभासन का अभ्यास शांत व स्वच्छ हवादार स्थान पर करें। आसन के लिए पहले नीचे सामान्य स्थिति में बैठ जाएं।
2-इसके बाद दोनों पैरों को सामने की ओर फैलाकर तथा घुटनों को बिल्कुल सीधा रखें।
3- दोनों हाथों की हथेलियों को फर्श से टिकाकर रखें।
4-इसके बाद पूरे शरीर का भार दोनों हथेलियों पर डालते हुए शरीर को धीरे-धीरे तब तक ऊपर उठाएं जब तक कि दोनों हाथ बिल्कुल सीधे न हो जाएं।
5-दोनों पैरों को सीधा व तानकर ऊपर की ओर रखें।
6-आसन की इस स्थिति में जितनी देर तक रहना सम्भव हो रहें। इसके बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं।

Share to...