थकावट दूर करने के 13 असरकारक घरेलु उपचार | Home remedies for body pain and tiredness

Last Updated on November 19, 2019 by admin

परिचय :

जब मनुष्य अधिक कार्य करता है, चाहे वह शारीरिक कार्य हो या मानसिक कार्य हो। अधिक कार्य करने से तन के साथ-साथ मन भी थक जाता है और उसके कार्य करने की क्षमता कम हो जाती है। वह किसी भी कार्य को पूरी क्षमता के साथ नहीं कर पाता है। इसी को शारीरिक या मानसिक थकावट ( Thakan )कहा जाता है।
कारण :

हम सभी जानते हैं कि थकान अधिक काम करने से होती है। कभी-कभी अधिक सर्दी या गर्मी में रहने, जमीन पर सोने या फिर कडे़ स्थान पर विश्राम करने से भी शरीर टूटने लगता है।

विभिन्न औषधियों से उपचार-

1. इलायची : लगभग 2 ग्राम इलायची के चूर्ण को क्वीनीन में मिलाकर सुबह-शाम लेने से स्नायविक (नाड़ी) का दर्द और मानसिक थकावट दूर हो जाती है।

2. जटामांसी :

★ लगभग आधा ग्राम से एक ग्राम जटामांसी का चूर्ण सुबह-शाम लेने से शरीर की थकावट दूर हो जाती है और शरीर में जोश आ जाता है।

★ लगभग आधा ग्राम जटामांसी के चूर्ण को 10 मिलीलीटर ब्राह्मी के रस और शहद में मिलाकर सुबह और शाम लेने से शरीर की थकावट दूर हो जाती है।

3. तगर : लगभग आधा ग्राम से 1 ग्राम तगर को यशद भस्म के साथ मिलाकर लेने से शरीर की थकावट समाप्त हो जाती है।

4. चकोतरा : चकोतरे के रस में बराबर मात्रा में नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर की थकावट दूर होती है।

5. मेंहदी : दौड़ने वाले युवकों या क्रिकेट आदि खेलने वाले खिलाड़ी यदि अपने पैरों के तलुवों पर मेहंदी लगाएं तो उन्हे थकान कम होती है और ठंड़क भी मिलती है।

6. धनिया : एक बाल्टी पानी में 100 ग्राम धनिया, 2 चम्मच नमक और 4 चम्मच कड़वा तेल मिला लेना चाहिए। इस पानी में शरीर के निचले अंगों को डुबोना चाहिए। इससे थोड़ी देर में ही शरीर की थकान और टूटन दोनों दूर हो जाते हैं। नसों में खिंचाव, मांसपेशियों में फूकन और जोड़ों में एसिड उत्पन्न हो जाने के कारण भी थकान व शरीर में टूटन की शिकायत हो जाती है। विश्राम करने से भी रोगी को काफी लाभ मिलता है। रोगी को तेज हवा में नहीं सोना चाहिए वरना और भी अधिक हानि हो सकती है। शरीर को चादर से ढककर सोने से भी शरीर का टूटना कम हो जाता है।

7. दूध : थकावट दूर करने के लिए 1 गिलास गर्म दूध का सेवन करने से लाभ होता है।

8. ग्लिसरीन : थकावट होने पर पैरों में ग्लिसरीन की मालिश करने से लाभ होता है।

9. गुलाब : शाम को थके हुए होने पर 4 चम्मच गुलाबजल में 1 बूंद चंदन का तेल मिलाकर लगाएं। हथेली और तलुवों में जलन होती हो तो चंदन पाउडर और गुलाबजल मिलाकर लेप करने से ठंड़क मिलती है।

10. खैर : शरीर में थकान होने पर खैर की छाल के रस में हींग डालकर पीना चाहिये।

11. पानी : ज्यादा चलने से या ऊंचाई आदि पर चढ़ने से पैरों में थकान आ गई हो तो शाम को गर्म पानी में नमक डालकर थोड़ी देर तक पैरों को डुबोकर रखने से पैरों की थकान दूर हो जाती है।

12. खजूर : सुलेमानी खजूर को खाने से शरीर की थकावट दूर हो जाती है।

13. नागौरी :

★ लगभग 3 ग्राम से 6 ग्राम असगंध नागौरी के चूर्ण को मिश्री और घी मिले हुए दूध के साथ सुबह और शाम लेने से थकान दूर होकर शरीर में ताजगी और जोश आ जाता है।

★ असगंध नागौरी और क्षीर विदारी की जड़ को बराबर मात्रा में लेकर, हल्के गर्म दूध में मिलाकर उसमें 3 से 6 ग्राम मिश्री और घी मिलाकर एक साथ सुबह और शाम लेने से शरीर की मानसिक और शारीरिक थकावट दूर हो जाती है।

विशेष : – अच्युताय हरिओम गुलाब शर्बत का सेवन शारीरिक व मानसिक थकावट( Thakan )को मिटा स्फूर्ति प्रदान करता है |
keywords – थकावट होना (exhaustation) , exhaustion home remedies ,tiredness ,body weakness home remedy , home remedies for body pain and tiredness , Thakan hona, Thakan hone ke karan , thakan kaise dur kare ,kamjori dur karne ke upay ,aalas dur karne ke upay , susti kaise door kare in hindi , thakan ke karan ,thakawat dur karne ke upay

Leave a Comment

Share to...