Mudra

काकी मुद्रा :शरीर की गर्मी को शांत कर ठंडक प्रदान करने वाली चमत्कारिक मुद्रा

📅 4 नवम्बर 2017 ✍️ admin ⏱️ 2 मिनट
काकी मुद्रा :शरीर की गर्मी को शांत कर ठंडक प्रदान करने वाली चमत्कारिक मुद्रा

Last Updated on जुलाई 22, 2019 by admin

काकी मुद्रा बनाने की विधि व लाभ : Kaki mudra Benefits in hindi

लाभ :

★ इस मुद्रा (Kaki mudra)में मुंह से अंदर जाने वाली हवा का संपर्क मुंह की दीवारों से होता है। इस मुद्रा को करने से शरीर से बहुत से रोग दूर हो जाते हैं।
★ इस मुद्रा के निरंतर अभ्यास से अम्लपित्त का बढ़ना कम हो जाता है।
★ इसको करने से शरीर में अंदर भोजन पचाने की क्रिया तेज हो जाती है |
★ शरीर को ठंडक प्राप्त होती है।

इसे भी पढ़े :अन्तस्वर मुद्रा : शरीर में ऊर्जा शक्ति बढ़ाने वाली उत्तम मुद्रा |

काकी मुद्रा की विधि :

★ सबसे पहले किसी भी साधना करने वाले आसन में बैठ जाएं।
★ फिर होठों को पतली सी नली के रूप में मोड़कर कौए की चोंच जैसा आकार बना लें।
★ अब मुंह से धीरे-धीरे गहरी सांस लेकर होठों को बंद कर लें।
★ फिर सांस को नाक से बाहर छोड़ें। इस तरह से कई बार करें।

समय :

★ इस मुद्रा को शुरुआत में कम से कम 1 मिनट तक करके आखिरी 5 मिनट तक बढ़ा सकते हैं।

Share to...