Acupressure Therapy
कब्ज के लिए एक्यूप्रेशर पॉइंट – Acupressure Points for Constipation

Last Updated on अप्रैल 24, 2023 by admin
कब्ज पेट का एक बहुत ही कष्टदायक रोग है जिसमें मलत्याग करते समय रोगी को बहुत ज्यादा परेशानी होती है।
कारण :
पेट में कब्ज तब पैदा होती है कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा तला-भुना भोजन करता है या किसी भी समय कुछ भी खा लेता है। अलग-अलग तरह का भोजन करने से भी कब्ज की समस्या बन सकती है।
लक्षण :
कब्ज रोग में मलत्याग करते समय मल का बहुत कम मात्रा में आना या बिल्कुल न आना, मल का सख्त रूप में आना, पेट में मरोड़ व दर्द पैदा हो जाना जैसे लक्षण प्रकट हो जाते हैं।
कब्ज का एक्यूप्रेशर द्वारा उपचार :
कब्ज रोग में रोगी को खाली पेट उबला अथवा गुनगुना पानी पीना चाहिए और हफ्ते में 1 बार व्रत या उपवास रखना चाहिए। रोगी को खाने में छाछ तथा पत्तेदार सब्जियां ज्यादा से ज्यादा खानी चाहिए तथा हल्के-फुल्के व्यायाम भी करते रहने चाहिए।







