एवोकाडो के सेवन से मिलेंगे ये 7 गजब के फायदे – Avocado ke Fayde

Last Updated on April 4, 2024 by admin

एवोकाडो सबसे पौष्टिक फलों में से एक है। इसमें शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक खनिज और विटामिन पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। एवोकाडो में काफी मात्रा में प्रोटीन भी होता है। यह आपके दिल की सेहत के लिए भी अच्छा होता है और आपको कैंसर से बचाता है । इसमें केले से भी ज्यादा पोटेशियम होता है ।

एवोकाडो न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। तो जानें एवोकाडो फल के फायदों के बारे में, जो शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है।

1. गठिया : एवोकाडो का सेवन जोड़ों व मांसपेशियों में आई सूजन को दूर करने मे मदद करता है। एक अध्ययन से पता चला है की इसका सेवन घुटने के पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस में फायदेमंद हैं।

2. हृदय : एवोकाडो में पाया जाने वाला “बीटा-सिटोस्टेरोल” कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है , जिससे हृदय स्वस्थ रहता है।

3. पाचन में सहायक : एवोकाडो में प्रचुर मात्रा में फाइबर होने से यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रहता है । यह आंतों मे मल को इकट्ठा होने से रोकता है तथा कब्ज व दस्त जैसे लक्षणों को कम करता है।

4. अवसाद कम करने में मददगार : एवोकाडो में पर्याप्त मात्रा में “फोलेट” नामक तत्व पाया जाता है जो डिप्रेशन के खतरे को कम करने मे मदद करता है। फोलेट एक होमोसिस्टीन के निर्माण को रोकने में शरीर की मदद करता है जो मस्तिष्क में पोषक तत्व वितरण को बाधित करता है।

5. पोषक तत्वों से भरपूर : यह फल सुपर फूड के नाम से भी पहचाना जाता है । एवोकाडो में पर्याप्त मात्रा में – विटामिन बी-6, ई और ए की मात्रा पाई जाती है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम कर हृदय रोग से शरीर की रक्षा करता है । एवोकाडो में पाया जाने वाला विटामिन-सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

6. सौंदर्य वर्धक : एवोकाडो में पाये जाने वाला विटामिन-बी त्वचा के स्वास्थ्य की रक्षा कर उसे सुंदर मुलायम और जवान बनाए रखने में मदद करता है।

7. लाभदायक तेल : एवोकाडो के बीजों से निकलने वाला तेल बालों को स्वस्थ रखने व त्वचा को चमकदार बनाने में सहायक है।

Leave a Comment

Share to...