बच्चों के दांत निकलने पर होने वाली समस्याओं की होम्योपैथिक दवा और इलाज

Last Updated on February 17, 2023 by admin

बच्चों के दांत निकलने पर होने वाली समस्याओं का होम्योपैथिक इलाज : 

दांत निकलते समय होने वाले रोग में औषधियों का प्रयोग :-

1. कैमोमिला :-  बच्चे में दांत निकलने पर कई प्रकार की बीमारी उत्पन्न हो जाती है। बच्चे के दांत पहले नीचे के मसूढ़ों में आता है और फिर ऊपर वाले मसूढ़ों में निकलता है। दांत निकलते समय बच्चे को बुखार, कब्ज, आक्षेप (बेहोशी), अनिद्रा आदि लक्षण उत्पन्न होते हैं। इस तरह के रोग यदि दांत निकलते समय बच्चे में उत्पन्न हो तो बच्चे को कैमोमिला औषधि की 12 शक्ति देनी चाहिए।

2. ऐकोनाइट :- दांत निकलते समय बच्चे में बुखार हो तो ऐकोनाइट औषधि की 3 शक्ति देने से लाभ होता है।

3. कैमोमिला :- दांत निकलने पर अधिक पतले दस्त आने पर कैमोमिला औषधि की 6 शक्ति देनी चाहिए।

4. मर्क-कोर :- दांत निकलते समय बच्चे का पेट खराब हो और दस्त के साथ आंव आता हो तो मर्क-कोर औषधि की 6 शक्ति का प्रयोग करना चाहिए।

5. नक्स-वोमिका :- दांत निकलते समय बच्चे के पेट में कब्ज रहने पर नक्स-वोमिका औषधि का 30 शक्ति का प्रयोग करना चाहिए।

6. बेलेडोना :- दांत निकलने पर बच्चे में अकड़न रहने पर बेलेडोना औषधि की 6 शक्ति देनी चाहिए।  यदि बच्चे के दांत समय से नहीं निकल रहे हो तो बच्चे को कैल्केरिया-कार्ब- 30, इग्नेशिया- 6, साइना- 3x या 200 शक्ति, इपिकाक- 6 या सल्फर- 6 की मात्रा का प्रयोग बीच-बीच में रोग को ठीक करने के लिए दी जा सकती है।

(अस्वीकरण : ये लेख केवल जानकारी के लिए है । myBapuji किसी भी सूरत में किसी भी तरह की चिकित्सा की सलाह नहीं दे रहा है । आपके लिए कौन सी चिकित्सा सही है, इसके बारे में अपने डॉक्टर से बात करके ही निर्णय लें।)

Leave a Comment

Share to...