बच्चों के पेट दर्द और आंत में जलन की होम्योपैथिक दवा और इलाज 

Last Updated on February 13, 2023 by admin

आंतों की जलन के लक्षण :

आंतों में जलन होने के कारण बच्चे में कंपकंपी आने के साथ बुखार हो जाता है, नाड़ी की गति तेज हो जाती है, प्यास अधिक लगती है, उल्टी होने लगती है, पेट में दर्द होता रहता है, घुटन महसूस होती है, कब्ज रहने के साथ पतले दस्त आते रहते हैं। ऐसे लक्षण उत्पन्न होना आंतों की जलन का मुख्य लक्षण है।

आंतों की जलन के कारण :

यह रोग अधिकतर सर्दी लगने, भोजन करने में सावधानी न बरतने, दस्त लाने वाली दवाओं का अधिक सेवन करने तथा पेट में कीड़े होने के कारण होता है।

बच्चों के पेट दर्द और आंत में जलन का होम्योपैथिक इलाज : 

रोग और उसमें प्रयोग की जाने वाली औषधियां-

1. ऐकोनाइट-  आंतों की जलन के शुरुआती अवस्था में ऐकोनाइट औषधि की 3x देनी चाहिए। यह औषधि विशेष रूप से तब अधिक लाभकारी होती है जब रोग सर्दी लगने के कारण बुखार के साथ उत्पन्न होता है।

2. आर्सेनिक-  नाभि के चारों ओर दर्द और जलन होना, अधिक उल्टी आना तथा बच्चे का चेहरा मुर्झाया हुआ होने के साथ उदासी के लक्षण उत्पन्न होना। आंतों में जलन होने के ऐसे लक्षणों में बच्चे को आर्सेनिक औषधि की 3x या 30 शक्ति का सेवन कराना चाहिए।

3. कोलोसिन्थ-  यदि बच्चे पित्त की उल्टी करता है, उसका पेट ढोल की तरह फूल गया है तथा पेट में दर्द होता है। ऐसे लक्षणों से पीड़ित बच्चे को अंत्र प्रदाह अर्थात आंतों की जलन में कोलोसिन्थ औषधि का प्रयोग करना लाभकारी होता है।

4. मर्क-कोर- अंत्र प्रदाह रोग के विभिन्न लक्षण जैसे- पेट के फूल जाने के साथ पेट में दर्द होना और पेट का कड़ा हो जाना, कांखने की आदत, आंव मिला हुआ खूनी दस्त का आना आदि लक्षणों में मर्क-कोर औषधि की 6 शक्ति का उपयोग करना चाहिए।

5. पोडोफाइलम- ,अतिसार और कामला रोग होने के लक्षणों में बच्चे को पोडोफाइलम औषधि की 6 शक्ति देना हितकारी होता है।

6. आर्ज-नाई-  अंत्र प्रदाह के पुराने रोग में बच्चे को आर्ज-नाई की 6 शक्ति का सेवन कराने के साथ पेट पर गर्म पानी का सेंक करने से और हल्का भोजन करने से लाभ मिलता है।


(अस्वीकरण : ये लेख केवल जानकारी के लिए है । myBapuji किसी भी सूरत में किसी भी तरह की चिकित्सा की सलाह नहीं दे रहा है । आपके लिए कौन सी चिकित्सा सही है, इसके बारे में अपने डॉक्टर से बात करके ही निर्णय लें।)

Leave a Comment

Share to...