बालों की समस्याएं तथा समाधान | Balo ki Samasya Dur Karne ke Upay

Last Updated on January 29, 2020 by admin

बालों की समस्या के उपाय

हमारे शरीर में बालों का विशेष महत्व है। ये हमारे सौन्दर्य को जीवित रखते हैं। हमारे रूप का आकर्षण बढ़ाते हैं। धूप, सर्दी आदि से बचाव करते हैं। इनको कई प्रकार के रोग भी हो जाते हैं। इस लेख में बालों की समस्याओं के समाधान प्रस्तुत हैं।

बालों की रूसी हटाना (balo ki rusi dur karne ka upay)

  1. यदि बालों में रूसी होने लगे तो बालों की जड़ें भी कमजोर होने लग जाएंगी। बालों का गिरना भी शुरू हो जाएगा। अतः इनका ध्यान करें। चाय की पत्ती उबालें। छानें। ठंडा करें। पानी अलग करें। इसमें नींबू निचोड़ें। इस नींबू मिले पत्ती के ठंडे पानी से बालों को धोएं। इस पानी को बालों की जड़ों में अच्छी प्रकार लगाएं। आधा घंटा बाद सिर धो लें। रूसी नहीं रहेगी। बाल मजबूत होंगे। चमक बढ़ जाएगी।
  2. प्याज का रस निकालें। इसे सिर की त्वचा पर, बालों की जड़ों में मलें। रूसी वाला सिर ठीक हो जाएगा। कोई आधा घंटा रुककर, सिर धो लें।

( और पढ़े – डैंड्रफ हटाने के 15 आसान घरेलू नुस्खे )

बालों को स्वस्थ करना (balo ko ghana aur majboot banane ke upay)

यदि सिर के बाल कभी टूटें, कभी झड़ने लगें या युवावस्था में ही सफेद होने लगें, तो यह कमजोर हैं। अस्वस्थ हैं। इनको मजबूत करने के लिए इनका स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए आंवले का रस
लीजिए । इसे बालों में, जड़ों तक लगाएं। बाल के रोग खत्म होंगे।

बालों को काले करना (balo ko kala karne ka upay)

इस उपचार के लिए छोटी-सी लोहे की कड़ाही का प्रबंध करें। लोहे की एक कड़ाही में रात को पिसी हुई मेंहदी भिगो दें। एक अखरोट की गिरी पीसकर इसमें डाल दें। रात भर रहने दें। सुबह इसे बालों में लगाएं। अच्छी तरह डाई करें। सूखने पर धो दें। बाल सफेदी को त्यागकर काले होने लगेंगे।

( और पढ़े – सफेद बालों से छुटकारा पाने के 14 रामबाण उपाय )

बालों का झड़ते रहना (balo ko tutne se bachne ke upay)

यदि बाल अक्सर झड़ते रहें तो इनका झड़ना जरूर रोकें। सरसों का तेल, नारियल का तेल तथा रेडी(अरंडी) -सभी समान मात्रा में लें। मिलाएं। बालों में, जड़ों में, सिर की त्वचा पर लगाएं। बालों का झड़ना रुक जाएगा।

( और पढ़े – बालों के टूटने व झड़ने से रोकने के उपाय )

जुएं होने पर (juon se chutkara pane ke upay)

  1. अगर अच्छी तरह सफाई न रखने के कारण, बालों में पसीना सूखते रहने के कारण, या किसी भी अन्य कारण से जुएं पड़ने लगें तो नीम की पत्ती का रस बालों में, जड़ों तक लगाएं। रात भर यों ही रहने दें। प्रातः सिर धो लें। जुएं मर चुकी होंगी।सिर साफ हो जाएगा।
  2. आप तुलसी की पत्ती का रस लेकर भी इस उपचार को सफलतापूर्वक कर सकती हैं।

रूसी से छुटकारा पाना (rusi dur karne ke upay)

यदि बालों में रूसी हो गई हो तो सबसे सरल तरीका है, जड़ों में नमक लगाकर मालिश करें। कुछ देर बाद घर में बने शैम्पू से सिर धो लें। रूसी निकल जाएगी।

बालों को काला करना (balo ko kala karne ka tarika)

यदि बाल समय से पहले सफेद हो रहे हों, या आयु पाकर भी, आप इन्हें काला करना चाहें तो फटे हुए दूध का पानी सिर में लगाएं। अच्छी तरह बालों में मलें। एक-डेढ़ घंटे बाद सिर धो लें। बाल काले होने शुरू हो जाएंगे। इसे कई बार दोहराना पड़ेगा।

बालों को मुलायम करना (balo ko mulayam karne ka upay)

यदि आपको बालों में चमक लाने वा इन्हें मुलायम करने का शौक है तो बालों को बीयर से धोएं। आपकी इच्छा पूर्ण होगी।

रूसी गायब, बालों में चमक (balo ko silky karne ke upay)

बालों का विशेष ध्यान रखने के इच्छुक नर-नारी इन्हें जितना सम्भव हो प्राकृतिक उपचार दें। इससे न तो रूसी रहेगी तथा चमक भी खूब आएगी। वे आंवले, शिकाकाई तथा रीठे का पाउडर लेकर, उचित मात्रा में रात को भिगो दें। सुबह नहाने से पहले इसमें थोड़ा बेसन डालें। अच्छी तरह मिलाएं। घोल तैयार करें। इसे बालों में, सिर की त्वचा में अच्छी प्रकार लगाएं। पूरा लाभ होगा।

खुश्की दूर करना (balo ki khushki dur karne ka upay)

यदि आप बालों की खुश्की दूर करना चाहते हैं तो पहले बालों को दही से धो लें। फिर शैम्पू से धोएं। खुश्की नहीं रहेगी। चमक आएगी। बाल सुन्दर लगेंगे।

जुएं निकालने के उपाय (juye nikalne ke upay)

एक-एक जूं ढूंढ़कर हटाना और फिर दूसरे दिन बची जुएं अपनी तादाद बढ़ा लेती हैं। इनसे एक साथ छुटकारा पाना चाहते हैं तो अनार के छिलके सुखाएं। पीसें। शीशी में रखें। नहाने से आध-पौन घंटा पहले पानी में भिगोकर सिर में लेप करें। सिर की सारी जुएं बालों ही में नष्ट हो जाएंगी। कंघी करें। जुएं निकाल, सिर साफ कर लें। बड़ी सुविधा रहेगी।

फटे दूध का लाभ उठाएं (fate dudh ke fayde)

यदि दूध फट गया हो तो इसको आप जरूर प्रयोग में लाते होंगे। एक प्रयोग यह भी। इसके पानी से सिर धोएं। खुश्की हटेगी। बाल काले होंगे। मुलायम भी।

बालों की समस्या एक हो, या एक साथ एक से अधिक इन पर काबू पाना बहुत जरूरी है, नहीं तो यह बढ़ भी सकती हैं। यहां हमने समाधानों को देकर जटिलता को कम कर दिया है।

Leave a Comment

Share to...