Articles
अमेरिकी विद्यालयों में कोल्डड्रिंक्स पर प्रतिबंध | Ban on soft drinks at American schools

Last Updated on मार्च 9, 2017 by admin
फास्टफूड तथा कोल्डड्रिंक्स पश्चिमी देशों की देन हैं, पर अब वे ही इनके दुष्प्रभावों से परेशान होकर इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं। अमेरिका में अभिभावक, चिकित्सक और सरकारी अधिकारी – विद्यालयों की कैन्टीनों में फास्टफूड, शीतल पेयों तथा चॉकलेट पर प्रतिबंध लगाने के लिए एकमत हैं। अब अभिभावक अपने बच्चों को टिफिन में ताजे फल, सलाद एवं गेहूँ के आटे से बनी रोटियाँ व ताजी सब्जी आदि दे रहे हैं, जो कि भारतीय खुराक है।
अमेरिका के कनेक्टिकट राज्य के विद्यालयों, उच्च शिक्षा संस्थानों आदि में शीतल पेयों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया। न्यूजर्सी के ʹरटजर्स विश्वविद्यालयʹ के साठ हजार से ज्यादा छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों ने ʹकोका कोलाʹ को विश्वविद्यालय से बाहर किया।






