जूस पिये लेकिन संभलकर | Juice Pine ke Fayde aur Nuksan in hindi

Last Updated on April 22, 2022 by admin

आजकल टेलीविजन , सोशल मीडिया और अन्य संचार माध्यमो पर आने वाले विज्ञापन लोगों की सोच को इतना ज्यादा प्रभावित कर देते है की कोई भी चीज़ अच्छी है या बुरी हम फर्क नहीं कर पाते। ऐसा ही है दिनो दिन बढ़ता जूस का प्रयोग। हर व्यक्ति इन जूस के विज्ञापनों को देखकर खुद को जवान और निरोग होने के सपनो में खो जाता है और अंधाधुंध इनका प्रयोग करके अपना स्वास्थ्य ठीक के वजाय खराब कर वैठता है। कुछ हद तक तो इन जूस का प्रयोग से फायदा पहुचता है लेकिन प्रतिदिन अधिक मात्रा में ये सभी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते है।

ये सच है की ताजा फलों और हरी सब्जियों के रस में प्रचुर मात्रा में विटामिन, खनिज, एंजाइम और प्राकृतिक शर्करा होती है। इसके सेवन से शरीर का इम्यून सिस्टम सक्रिय बनता है, जिससे शरीर स्वस्थ व ताकतवर बनता है। लेकिन प्रत्येक औषधि भी अधिक मात्रा में जहर हो जाती है इसे नहीं भूलना चाहिए। कच्चे फलों और हरी सब्जियों से निकाले गए रस आसानी से पच जाते है और उसके लगभग सभी पोषक तत्व खून में सीधे तौर पर घुल जाते हैं। आईये जानते है ऐसे ही कुछ जूस के बारे में जो फायदेमंद तो है। लेकिन उनका प्रयोग संभाल कर करना चाहिए।

1. एलोवेरा जूस के फायदे और नुकसान : aloe vera juice ke fayde aur nuksan

इसे सामान्य भाषा में घृत कुमारी या घेकुँवार भी कहा जाता है। इसके जूस में कई प्रकार के प्रोटीन और विटामिन होते है जो शरीर को स्वस्थ बनाते है।

एलोवेरा जूस के फायदे : aloe vera juice ke fayde in hindi

  • चेहरे पर निकलने वाले कील-मुंहासे को कम करता है।
  • पेट को साफ करता है और पाचन को भी सही करता है।
  • इससे डेंड्रफ की समस्या का भी अंत होता है। ( और पढ़े – गन्ने के रस के 49 जबरदस्त फायदे)

एलोवेरा जूस के नुकसान : aloe vera juice ke nuksan in hindi

  • एलोवेरा के जूस के कई नुकसान भी हैं और इसकी वजह है इसमें मौजूद लैक्सेटिव इस laxative के कारण बहुत लोगो को दस्त लग जाते है।
  • जूस में मौजूद laxative से डिहाइड्रेशन की परेशानी भी हो सकती है.
  • इसके जूस के लगातार सेवन शरीर में पोटेशयम कि मात्रा कम कर कर सकता है, जिस वजह से अनियमित दिल की धड़कन और कमजोरी आ सकती है।
  • अनियमित मलत्याग की दिक्कत या IBS की शिकायत हो तो एलोवेरा जूस को नहीं लेना चाहिए क्योंकि इस जूस में मौजूद लैक्सेटिव IBS कि शिकायत को और बढ़ा सकता है।
  • इसके अलावा यह पेट दर्द, डायरिया और लूज मोशन की परेशानी भी बढ़ा सकता है।

2. करेला जूस के फायदे और नुकसान | karela juice ke fayde aur nuksan

करेला का प्रयोग प्रतिदिन सब्जी के रूप में किया जाता है। करेला में कई औषधीय गुण भरे पड़े हैं, इसके जूस पीने से कई तरह से फायदे पहुंचते हैं। यह प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, मगनीज, फोलेट, मैग्नीशियम, विटामिन बी, सी से भरपूर होता है।

करेला जूस के फायदे : karela juice ke fayde hindi me

  • करेले के जूस में बहुत कम कैलोरी होती है जो मोटापा को कम करने में सहायक होता है। ब्लड को साफ़ करता है। रक्त की सफाई करने का एक प्राकृतिक शोधक है जो रक्त को स्वच्छ रखने में सहायक होता है।
  • इसके सेवन से शरीर स्वस्थ होने के साथसाथ त्वचा भी मुहांसे, दागधब्बे की समस्या से मुक्त होता है। नियमित रूप से करेला का जूस पीने से इसमें मौजूद बीटाकैरोटीन-आँखों की रौशनी को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाली नजरों की कमजोरी से बचाता है।
  • करेले में मौजूद रसायन पेट के आँतों से हानिकारक कीड़ों को मरने में सहायता करता है।
  • यह लिवर को सही काम करवाता है साथ ही लिवर की बिमारियों को भी दूर करता है। करेला के जूस में पाए जाने वाले केमिकल रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में सहायक होता है जिससे मधुमेह रोग में कमी होती है। यह पैंक्रियास के इन्सुलिन उत्पादन में मदद करता है। ( और पढ़े –फलों व सब्जियों के रस में छुपा है सभी बीमारियों का इलाज )

करेले जूस पीने से नुकसान : karela juice ke nuksan

करेला का जूस जिस प्रकार हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन इसके गलत तरीके से या अधिक प्रयोग से इससे कई नुकसान भी हैं –

  • कुछ शोध में यह पता चला है की करेले के रस में मोमोकैरिन नामक तत्व होता है जो पीरियड्स का फ्लो बढ़ा देता है।
  • गर्भावस्था के दौरान इसका अधिक सेवन गर्भपात का कारण हो सकता है।
  • करेले का सेवन शुगर कम करता है लेकिन आवश्यकता से अधिक रक्त में शुगर का स्तर काम होने से हाइपोग्लाइसीमिया की समस्या हो सकता है।

3. लौकी जूस के फायदे और नुकसान | lauki juice ke fayde aur nuksan

सामान्य भाषा में लौकी को घीया, कद्दू भी कहते हैं और अंग्रेजी में बोटल गोर्ड के नाम से जाना जाता है।

लौकी जूस के फायदे : lauki juice ke fayde hindi me

  • लौकी का जूस मूत्रल होता है । लौकी का जूस पीने से मूत्र विसर्जित होने में हो रही जलन की समस्या को दूर करता है।
  • लौकी का जूस पेट की अंदरूनी सफाई करता है। इसमे कुछ laxative पाए जाते है जो पेट को साफ करने में मदद करते है।
  • लौकी पित्त शामक होता है जिससे इसके जूस लेने से शरीर को शीतलता प्रदान करती है।
  • लौकी के जूस में कैलोरी बहुत कम होती है इसलिए डाइबिटीज में लौकी का सेवन करना बहुत फादेमंद होता है। इससे भूख भी शांत हो जाती है। और शुगर भी अधिक नहीं बढ़ता है। ( और पढ़े –आँवला रस के फायदे )

लौकी जूस के नुकसान : lauki juice ke nuksan in hindi

लौकी के जूस के फायदे अनेक है परन्तु इसे सही मात्रा में लेने की जरुरत होती है। जरुरत से जादा लौकी का जूस पीने या लौकी खाने से आपको नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है।-

  • लौकी के जूस में अन्य किसी प्रकार की सब्जी को ना मिलाये।
  • कड़वा लौकी के जूस का सेवन बहुत खतरनाक होता है।
  • खाली पेट लौकी का जूस का सेवन बिल्कुल नही करे। ऐसा करने से गैस और जी मिचलाने जैसी समस्या हो सकती है।
  • गर्भवती महिलाओ को लौकी का जूस पीते समय खास सावधानियां रखनी चाहिए, गर्भवती महिलाएं द्वारा कड़वे लौकी के जूस के सेवन से गर्भपात होने का खतरा बढ़ जाता है।

4. नीम जूस पीने के फायदे और नुकसान : neem juice ke fayde aur nuksan

आयुर्वेद में नीम को बहुत ही लाभकारी बताया गया है। नीम के अनगिनत स्वास्थ्यवर्द्धक फायदे होते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि नीम का रस पीने से कई बीमारियों से मुक्त रहा जा सकता हैं।

नीम जूस के फायदे : neem ke patte ka juice ke fayde

  • अगर आप मधुमेह के रोगी हैं तो सुबह में नीम का रस पी सकते है। इससे ब्लड शुगर नियंत्रित होता है।
  • कील मुंहासों के अलावा नीम त्वचा संबंधी गंभीर समस्याओं के इलाज में भी काफी उपयोगी है।
  • नीम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा के दागधब्बों को दूर करता है जिससे त्वचा साफ दिखती है।
  • नीम के तेल में फैटी एसिड और अधिक मात्रा में विटामिन ई होता है जो बढ़ती उम्र के असर को कम करता है और चेहरे को तरोताजा रखता है।
  • नीम के एंटीफंगल प्रभाव के कारण स्किन पर इंफेक्शन नहीं होता और इसके सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
  • इसका जूस खून को साफ रखता है।
  • इसका जूस लेने से दांतो की पायरिया जैसी बीमारी में लाभ मिलता है। (और पढ़े – नीम के 51 कमाल के फायदे)

नीम जूस के नुकसान : neem ke patte ka juice ke nuksan

देखा जाए तो नीम कई सारे फायदों से युक्त है लेकिन हर औषधि की ही तरह इसके भी कुछ दुष्प्रभाव मौजूद है।-

  • नीम के जूस लेने की सलाह डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर नियंत्रित करने के लिए दी जाती है, लेकिन अधिक मात्रा में सेवन करने से हाइपोग्लाइसीमिया हो सकती है।
  • नीम का अधिक सेवन करने से पेट में जलन एवं एसिडिटी भी हो सकती है।

Leave a Comment

Share to...