संतरे का रस पीने के सेहतमंद फायदे – Health Benefits of Orange Juice in Hindi

Last Updated on March 14, 2021 by admin

वैज्ञानिक मतानुसार संतरे में जीवनसत्व ‘ए’ सामान्य प्रमाण में, ‘सी’ प्रचुर मात्रा में और ‘डी’ अल्प मात्रा में उपलब्ध होता है। इसमें लोह, कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है।

दिर्घायुवर्धक फल संतरा :

संतरा नींबू की जाति का फल है। खट्टा-मीठा अनेक औषधिय गुणों से परिपूर्ण एक मनभावन फल है संतरा । अक्टूबर से फरवरी तथा मार्च से मई ऐसा संतरे का मौसम होता है। वैसे संतरा 12 माह मिलनेवाला फल है इसलिए इसका लाभ 12 माह ले सकते हैं।

  • संतरा सुपाच्य, स्फूर्तिप्रद, शरीर को ठंडक देनेवाला होता है।
  • रक्तवर्धक होता है।
  • रक्त शुद्ध करता है।
  • पाचन शक्ति बढ़ाता है।
  • संतरे का रस ज्वर हारक, तृषा शामक, रक्त पित्त शामक होता है।

संतरे का जूस पीने के फायदे (Orange Juice Pine ke Fayde in Hindi)

स्वास्थ्य के लिए वरदान है ऑरेंज जूस –

  • भोजन के बाद संतरा जूस पीने से कोई भी विकार नहीं होता है।
  • बुखार में संतरे का रस पीना अत्यंत फायदेमंद होता है।
  • इन्फ्लूएन्झा दूर करने में संतरे का रस सहायक होता है।
  • संतरे का रस पीने से उच्च रक्तचाप कम होता है।
  • बार-बार लगने वाली प्यास को संतरे का जूस बुझाता है।
  • इसके सेवन से मूत्र का दाह और पीलापन दूर होता है।
  • ऑरेंज जूस आँखों को शीतलता प्रदान करता है।
  • संतरे का रस पेट की गैस को दूर करता है।
  • इसका सेवन आँतों की सफाई करता है।
  • ऑरेंज जूस का नित्य सेवन वातपित्त का नाश करता है।
  • संतरा श्रमहारक, पौष्टिक और दाहशामक होता है।
  • ऑरेंज जूस वायु प्रकोप, उदर कृमी और उदर शूल नष्ट करता है।
  • संतरा मंदाग्नि, खाँसी, कफ, पित्त, क्षय, दाह, उलटी,अरुची आदि के लिए बहुत लाभदाई होता है।
  • संतरे का रस पीने से खून की अम्लता दूर होती है।
  • ऑरेंज जूस पीने से गुर्दे (किडनी) शुद्ध होते हैं।
  • इसके सेवन से चक्कर आना बंद होता है।
  • संतरे सेवन से त्वचा रोग ठीक होता हैं।
  • संतरे का रस मलावरोध (कब्ज) दूर करता है।
  • संधिवात में संतरे का सेवन रामबाण समझा जाता है।
  • वैज्ञानिको के अनुसार संतरे के रस में विटामिन ‘सी’ प्रचुर मात्रा में, विटामिन ‘ए’ सामान्य प्रमाण में, तथा विटामिन ‘डी’ अल्प मात्रा में पाया जाता है।
  • संतरे में लोह, कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है।
  • ऑरेंज जूस पीने से दाँत और हड्डियाँ मजबूत होती हैं ।
  • संतरे में फॉस्फरस और खनिज भी होता है।
  • संतरे के छिलके से तेल निकाला जाता है, जो कीटाणुनाशक और पाचक होता है।
  • संतरे के छिलके से कृमि नष्ट होते हैं।
  • चेहरे पर संतरे की छाल लगाने से पिंपल्स दूर होते हैं।
  • संतरे के फूलों का अर्क पानी में मिलाकर पीने से स्नायु की दुर्बलता और हिस्टीरिया जैसे रोग ठीक होते हैं।

सूचना : सर्दी की तकलीफ हो तो संतरे के रस को चीनी मिट्टी के बरतन में गरम करने के बाद सेवन करने से फायदा होता है।

Leave a Comment

Share to...