शरीर के लिए महत्वपूर्ण खनिज और उनके आहार स्रोत

शरीर के लिए आवश्यक खनिज लवण (मिनरल्स) : 

      कैल्शियम, मैग्नेशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम और सोडियम पांच महत्वपूर्ण बुनियादी खनिज, शरीर के लिए महत्वपूर्ण हैं। महत्वपूर्ण सूक्ष्ममात्रिक तत्व – क्रोमियम, तांबा, आयोडिन, लोहा, मैंगनीज और जस्ता हैं। इसके अतिरिक्त सेलेनियम भी अच्छा स्वास्थ्य कायम रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। अन्य सूक्ष्ममात्रिक तत्व जैसे – सल्फर, निकल, कोबाल्ट, फ्यूरीन, ऑक्सीजन, कार्बन, हाइड्रोजन और नाइट्रोजन की भी हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को कायम रखने में अपनी भूमिका है।

शरीर में खनिज लवण (मिनरल्स) के फायदे : 

     हमारे आहार में पाए जाने वाले आधारभूत खनिज स्वास्थ्य के लिए उतने ही अनिवार्य हैं जितने विटामिन। 

  • लोहा खून के लिए और चूना हडि्डयों के लिए सम्पूरक के रूप में गर्भावस्था में महत्वपूर्ण आवश्यकताएं हैं।
  • आयोडीन की कमी से गलगण्ड और मन्द मैग्नेशियम की कमी से कैंसर हो जाता है। 
  • ऐसा प्रतीत होता है कि मैगनीज और क्रोमियम तथा हृदय-रोग की व्यापकता के मध्य सम्बंध है। 
  • इसी प्रकार सामान्य रक्त-शर्करा के स्तरों को बनाए रखने के लिए क्रोमियम की आवश्यकता है। 
  • तंत्र में जस्ते की कमी से गंजापन, भूख न लगना और यौन-दुष्क्रिया के परिणाम हो सकते हैं।

अम्लता वाले खनिज लवण : 

  • फास्फोरस        
  • सल्फर
  • सिलिकॉन        
  • क्लोरीन
  • फ्लोरिन
  • आयोडिन    
  • ब्रोमीन

इनके स्रोत हैं –

     अनाज, पूरी, सफेद आटे की रोटी, नारियल, पिस्ता, अखरोट, वनस्पति घी, चाकलेट, मिठाइयां, दूध छिलका सहित दालें, चाय, कॉफी, मटर, चीनी, मैदा आदि।

क्षार वाले खनिज लवण : 

  • कैल्शियम        
  • सोडियम
  • पोटैशियम   
  • मैग्नेशियम
  • एल्यूमीनियम 
  • लिश्यूम
  • आयरन     
  • मैग्नीज
  • कॉपर       
  • जिंक और निकल

इनके स्रोत हैं –  

     क्षार प्रधान खाद्य-पदार्थों में चोकर का आटा, ज्वार, बाजरा, छिलके वाली दालें, सभी सब्जियां, मक्खन, सोयाबीन, हरे मटर, सभी फल, सूखे फल आदि आते हैं।

खनिज लवण तालिका :

क्र..   खनिज लवणप्रतिदिन मात्रामुख्य खाद्य
1.लोहा30 मिलीग्राम से 40 मिलीग्रामगेहूं, मकई, सलाद, बादाम, सोयाबीन, बाजरा, दालें, पालक, मटर, यकृत, दिल, पुट्ठे, जौ आदि
2.कैल्शियम0.8 मिलीग्राम से लेकर 1.3 ग्रामसूखे अंजीर, शलजम, दूध, पत्ते वाली सभी सब्जियां, फूलगोभी आदि।
3.फॉस्फोरस1.00 ग्राम प्रतिदिन की मात्रा आवश्यक होती है।अखरोट, सभी प्रकार के अन्न, दूध आदि में उपलब्ध रहता है।
4.गंधकएक ग्राम की मात्रा प्रतिदिन आवश्यक होती है।बन्दगोभी, दूध आदि में उपलब्ध रहता है।
5.आयोडीनअत्यल्प मात्रा में आवश्यकता होती है।समुद्री नमक में उपलब्ध रहता है।

शरीर में खनिज की कमी होने के कारण : 

  • आहार में खनिजों की कमी।
  • रोग या किसी अन्य कारण से तंत्र में समावेशन न होना।
  • प्रोटीन की कमी अर्थात गलत ढंग का सम्पूरण और खराब गुर्दों या पसीने के कारण।

Leave a Comment