फटे होंठ ठीक करने के 32 अचूक घरेलू नुस्खे और उपाय – Fate Honth ke Gharelu Upay

Last Updated on August 15, 2022 by admin

होंठ फटने के कारण : Honth Fatne ke Karan

होंठ प्राय: पेट की गरमी से जाड़े की ऋतु में फटते हैं ,लेकिन कभी-कभी अत्यधिक गरमी में लू के कारण होंठ शुष्क होने पर भी फट जाते हैं । होंठ फटने पर उन्हें नाखून से नहीं नोचना चाहिए। इससे विषक्रमण होने का भय रहता है|

फटे होंठ के घरेलू उपाय : Fate Hotho ke Liye Gharelu Upay

  • सुबह तथा रात को सोते समय नाभि को साफ करके उसमे गुनगुना सरसों का तेल लगाने से होंठ मुलायम होते है और फटने बंद हो जाते है।
  • सर्दी के कारण फटे होंठ ठीक करने के लिए दूध की मलाई में बारीक हल्दी पाउडर मिलाकर सुबह शाम हल्के हाथ से थोड़ी मालिश होठो का फटना मिट जाता है।
  • बादाम का तेल रोजाना सुबह शाम होठो पर लगाने से होंठ फटना ठीक होता है।
  • होंठ काले और सूखे हो गए हों तो गुलाब के फूल की ताजा पत्तियां पीस कर इसमें ग्लिसरीन मिला लें। लिपस्टिक का उपयोग बंद करके इसे नियमित रूप से होठो पर लगाने से होंठ सुन्दर गुलाबी हो जाते है।
  •  छाछ से निकले मक्खन में केसर मिलाकर होठों पर लगाने से होंठ गुलाबी और मुलायम होते है।
  • घी में जरा सा नमक मिलाकर सुबह शाम होठो पर और नाभि में लगाने से होंठ फटना बंद होता है।
  • सरसो के तेल में बारीक हल्दी पाउडर मिलाकर सुबह शाम होठों पर और नाभि में लगाने से होंठ फटने बंद होते है।

आयुर्वेदिक औषधियों से फटे होंठ का इलाज : Fate Hoth ka Ilaj

1. मुलेठी : `वातज´ रोग में मुलेठी, लोबान, राल, गुग्गल, देवदारू को बराबर मात्रा मे मिलाकर पीस लें ओर छान लें। इस चूर्ण को नियमित रूप से होठों पर लगाने से होंठ फटना बन्द हो जाता है।

2. मोम : मोम, गुड़ और राल को बराबर मात्रा में एकसाथ मिलाकर तेल या घी में पकाकर लेप बना लें। इस लेप को होंठों पर लगाने से होठों की कठोरता, सुई चुभने जैसा दर्द और होंठों में से पीब आदि निकलना बन्द हो जाता है।

3. धनिया : धनिया, राल, गेरू, मोम, घी और सेंधानमक को बराबर मात्रा में लेकर पीसकर और छानकर लेप करने से होंठों के घाव दूर हो जाते हैं।

4. अनन्तमूल : अनन्तमूल की जड़ को पीसकर होंठों पर या शरीर के किसी भी भाग पर जहां पर त्वचा के फटने की वजह से खून निकलता हो लगाने से लाभ होता है।

5. अजमोद : 1 से 4 ग्राम अजमोद के फल के चूर्ण को रोजाना सुबह और शाम खाने से होंठ ही नहीं, शरीर में कही भी त्वचा फटकर खून निकलता हो उसमें लाभ होता है।

6. मेथी : मेथी के बीज का चूर्ण 5 से 10 ग्राम सुबह और शाम गुड़ के साथ खाने से त्वचा या होंठ फटने (Hotho fatne) की वजह से खून निकलने की शिकायत दूर हो जाती है।

7. जायफल : जायफल को पीसकर लेप करने से भी होंठ फटने की शिकायत या बिवाई (एड़ियां फटना) की शिकायत दूर हो जाती है।

8. अखरोट : अखरोट की मिंगी (बीज) को लगातार खाने से होंठ या त्वचा के फटने का रोग दूर हो जाता है।

9. सिंहोरा : सिंहोरा का दूध लगाने से होंठ या त्वचा के फटने की शिकायत दूर होती है।

10. खीरे : खीरे का पानी लगाने से होंठों का फटना(Hotho fatne) बन्द हो जाता है।

11. मक्खन : मक्खन में नमक मिलाकर लगाने से होंठ नहीं फटते हैं।

12. शहद : 20 ग्राम शहद में 10 ग्राम सुहागा मिलाकर दिन में 3 बार मलने से होंठों का फटना दूर हो जाता है।

13. नारियल : 5 ग्राम मोम को 25 मिलीलीटर नारियल के गर्म तेल में डालकर घोट लें। इसे दिन में 3 बार होठों पर मलने से लाभ होता है।

14. मूंगफली : नहाने से पहले हथेली में चौथाई चम्मच मूंगफली का तेल लेकर अंगुली से हथेली में रगड़ लें और फिर होंठों पर इस तेल से मालिश करने से होंठ सुंदर बन जाते हैं।

15. मौसमी : होंठों पर मौसमी का रस रोजाना 2 से 3 बार लगाने से होंठों का कालापन दूर होता है और होठ प्राकृतिक रूप से लाल रहते हैं।

16. इलायची : होठों पर जब पपड़ी जम जाती है तो उनके उतरने पर बहुत दर्द होता है। इलायची को पीसकर मक्खन में मिलाकर कम से कम 7 दिन तक रोजाना 2 बार होंठों पर लगाने से लाभ होता है।

17. ग्लिसरीन : ग्लिसरीन को रोजाना 3 बार होंठों पर लगाने से लाभ होता है।

18. बादाम : 5 बादाम रोजाना सुबह और शाम खाने से होंठ नहीं फटते हैं।

19. बादाम रोगन : रात को सोते समय होंठों पर बादाम रोगन लगाकर सो जाएं। इससे सुबह उठने पर पपड़ी हट जायेगी और होंठ मुलायम रहेंगे तथा आगे से होंठों पर पपड़ी भी नहीं जमेगी। हमेशा ध्यान रखें कि होठों पर जमी हुई पपड़ी को नाखून या दांत से कभी नहीं नोंचे और मुंह से सांस न लें।

20. दही : दही के मक्खन में केसर मिलाकर होठों पर लगाने से होंठ लाल हो जाते हैं।

21. मलाई : सर्दियों में खुष्की से होंठ फट जाये तो उन पर आधा चम्मच दूध की मलाई में चुटकीभर हल्दी का बारीक चूर्ण मिलाकर धीरे-धीरे मलने से या लगाने से होंठ चिकने और मुलायम हो जाते हैं।

22. घी :

  •  घी में थोड़ा सा नमक मिलाकर होंठों व नाभि पर लगाने से होंठ फटना(Cracked lips) बन्द हो जाते हैं।
  • वनस्पति घी को होंठों पर लगाने से होंठ फटना बन्द हो जाते हैं।
  • घी मे नमक मिलाकर रोजाना 2-3 बार नाभि पर लगाने से होंठों का फटना(Cracked lips) पूरी तरह से ठीक हो जाता है।
  • 100 बार के धुले घी में कपूर मिलाकर होंठों पर लगाने से होंठों के जख्म ठीक हो जाते हैं।

23. गुलाब :

  •  गुलाब के एक फूल को पीसकर उसमें थोड़ी सी मलाई मिला लेते हैं। फिर इसे 10 मिनट तक होंठो पर लगाये रहते हैं। इसके बाद इसे धो देते हैं। कुछ दिनों तक इस प्रयोग को करने से होंठों की रंगत सुंदर हो जाती है।
  •  गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर उसमें थोड़ी सी ग्लिसरीन मिला लें। इस मिश्रण को रोजाना होंठों पर लगाने से होंठों का कालापन दूर होता है और होंठ सुंदर बनते हैं। इस दौरान स्त्रियों को लिपस्टिक लगाना बन्द कर देना चाहिए।
  • गुलाब के एक फूल को पीसकर उसमें थोड़ी सी मलाई मिलाकर होंठों पर लगाकर लेप कर दें। आधे घंटे के बाद इसे धो लें। कुछ ही दिनों तक यह लगाने से होंठ फटेंगे नहीं और होठों का रंग बिल्कुल गुलाब जैसा लाल हो जायेगा।

24. सरसों का तेल-

  •  सोने से पहले सरसों का तेल नाभि पर लगाने से होंठ नहीं फटते है।
  • ठंड़ी हवा के कारण होंठों को फटने (Chapped lips)से बचाने के लिए रात को सोते समय शुद्ध सरसों के तेल या गुनगुने घी को नाभि में लगाने से लाभ होता है।

25. निर्गुण्डी : फटे होंठों (Chapped lips)पर निर्गुण्डी के तेल को लगाने से आराम मिलता हैं।

(अस्वीकरण : दवा, उपाय व नुस्खों को वैद्यकीय सलाहनुसार उपयोग करें)

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!
Share to...