Mudra
शक्ति पान मुद्रा : मन को स्थिर और शांत करने वाली दिव्य मुद्रा

Last Updated on मार्च 10, 2023 by admin
शक्ति पान मुद्रा बनाने का तरीका (Shakti Paan Mudra Banane ka Tarika)
अपने दोनों हाथों के अंगूठे और तर्जनी उंगली को इस तरह से मिला लें कि पान की सी आकृति बन जाएं तथा दोनों हाथों की बची हुई तीनों उंगलियों को हथेली से लगा लें, इसे ही शक्ति पान मुद्रा कहते हैं।
शक्ति पान मुद्रा के लाभ (Shakti Paan Mudra ke Labh)
- इस मुद्रा को करने से दिमागी रोग, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना, हर समय सुस्ती छाए रहना तथा तनाव आदि रोग कम हो जाते है।
- शक्ति पान मुद्रा पढ़ने वाले बच्चों के लिए बहुत ही लाभकारी है। और इसको रोजाना करने से याददाश्त तेज हो जाती है।
- शक्ति पान मुद्रा का निरंतर अभ्यास करने से मन एक जगह स्थिर होकर इधर-उधर भटकना छोड़ देता है।
- शक्ति पान मुद्रा करने से सिर्फ बुद्धि ही तेज नहीं होती बल्कि अपने अंदर की ज्योति को जगाने वाले साधक इस मुद्रा को करें तो वे अपनी तीसरी आंख भी खोल सकते हैं।





