Last Updated on March 15, 2023 by admin
इन आठ योगासनों से रखिये खुद को खूबसूरत और जवान :

1. वातायनासन- सबसे पहले अपने दोनों पैरों को एकसाथ मिलाकर बिल्कुल सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद बाएं पैर पर खडे़ रहते हुए दाएं पैर को पद्मासन की मुद्रा में बाईं जांघ पर लगा लें। अन्त में दोनों हाथों को प्रार्थना की मुद्रा में जोड़कर सिर से ऊपर उठा लें।

2. सुक्त व्रजासन- सुक्त व्रजासन की मुद्रा में बैठकर अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे ले जाकर मिला लें। फिर धीरे-धीरे पीछे की ओर झुककर सिर को जमीन पर टिका दें।

3. मत्स्यासन- मत्स्यासन आसन में सबसे पहले पीठ के बल इस अवस्था में लेट जाएं कि आपकी टांगे सीधी और पैर जुड़े हुए हों। फिर अपनी दोनों हथेलियों को जमीन पर टिकाकर नितंबों के नीचें रख लें।

4. मयूरासन- अपने दोनों पैरों के घुटनों को मोड़कर पैरों की एड़ी को मिलाकर एड़ियों पर बैठ जाएं। अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर इस तरह टिका लें कि उंगलियों का रुख पीछे की ओर हो जाए। कोहनी और कलाई आपस में मिला लें।


5. जानू शिरासन- अपने दोनों पैरों को सामने की ओर फैलाकर बैठ जाएं पर रीढ़ की हड्डी को बिल्कुल सीधी रखें। इसके बाद अपने दाएं पैर को मोड़कर पंजे को बाएं पांव की जांघ से लगा लें और फिर दोनों हाथों को जोड़कर ऊपर उठा लें। फिर धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें तथा दोनों हाथों से बाएं पैर का पंजा पकड़कर नाक को घुटने से लगा लें।

6. गरूड़ासन- दाएं पैर पर खड़े होकर बाएं पैर को दाएं पैर पर लता की तरह लपेटकर पीछे की ओर ले जाएं और पंजे को सामने लाएं। अब दायां हाथ नाक की सीध में लाएं और बायां हाथ लता की तरह लपेटकर दोनों हाथों को बहुत कसकर पकड़ लें।

7. अंजनेयासन- बाएं पैर के घुटने को मोड़कर बैठ जाएं तथा दाएं पैर को पीछे की ओर निकाल लें। फिर दोनों हाथों को जोड़कर ऊपर की ओर उठा लें और धीरे-धीरे जितना ज्यादा हो सके पीछे की ओर झुक जाएं।

8. त्राटक- त्राटक आसन करने के बहुत सारे तरीके हैं। असल में जब हम किसी वस्तु या निशान पर नजर बिल्कुल टिकाकर रखते हैं उसे ही त्राटक आसन कहते हैं।
त्राटक आसन करने की विधि- 1 मोमबत्ती को जलाकर उसकी लौ पर अपनी नजर तब तक टिकाकर रखें जब तक कि आंखों में से पानी न गिरने लगे या आंखें थकी-थकी सी न लगें। इस आसन को करने से नजर तेज होती है और आंखों के रोग भी दूर होते हैं।