शरीर व हाथ-पैर का सुन्न हो जाना इसके कारण और उपचार

Last Updated on October 23, 2022 by admin

अक्सर हम लोगों के बैठे रहने पर या लगातार खड़े रहने पर हमारे शरीर के अंग जैसे हाथ-पैर आदि सुन्न हो जाते हैं।

शरीर व हाथ-पैर सुन्न होने के कारण :

शरीर के अंगों के सुन्न पड़ जाने का कारण वायु का कुपित होना माना जाता है। खून के दौरे में बाधा आने से भी अंगों में सुन्नता आ जाती है। ऐसा भी देखा गया है कि शरीर के किसी अंग को काफी मात्रा में शुद्ध वायु नहीं मिल पाती हैं तो भी शरीर का वह भाग सुन्न हो जाता है।

रोग के लक्षण :

जब शरीर को कोई अंग सुन्न हो जाता हैं तो उसमें हल्की झनझनाहट होती हैं। धीरे-धीरे वह स्थान सुन्न मालूम पड़ने लगता हैं। सुई चुभाने के बाद भी उस अंग में किसी प्रकार का दर्द मालूम नहीं पड़ता है।

शरीर व हाथ-पैर सुन्न होने का घरेलू उपचार :

1. सोंठ : सोंठ की एक छोटी गांठ औंर लहसुन की एक गांठ को सिल पर पीसकर लेप सा बना लें। फिर इस लेप को 8-10 दिनों तक शरीर के सुन्न पड़ गए अंग पर लगाने से आराम मिलता है।

2. नारियल : 10 मिलीलीटर नारियल के तेल में आधा चम्मच जायफल का तेल मिला लें। इस तेल की मालिश शरीर के सुन्न पड़ गए अंग पर करने से लाभ होता है।

3. सरसों : सरसों के तेल में 1 चम्मच तुलसी का रस डालकर पैरों पर मालिश करने से पैरों की सुन्नता दूर होती है।

4. लहसुन : 10 बूंद लहसुन का रस, आधा चम्मच सोंठ और आधा चम्मच तुलसी का रस एक साथ मिलाकर रोजाना सुबह-शाम लेने से सुन्न पड़ गए अंग ठीक हो जाते हैं।

5. पपीता : शरीफे तथा पपीते के बीजों को पीसकर तिल के तेल में मिलाकर सुन्न पड़ गए अंग पर मालिश करने या लगाने से लाभ मिलता है।

6. चोपचीनी : 5 ग्राम चोपचीनी, 5 ग्राम पीपलमूल और 4 ग्राम मक्खन को एकसाथ मिलाकर दूध के साथ सेवन करने से अंगों की सुन्नता मिट जाती है।

7. बेल : बेल की जड़, त्रिकुटा तथा चित्रक को बराबर मात्रा में लेकर 500 मिलीलीटर दूध के साथ मिलाकर सेवन करने से शरीर का सुन्न होना दूर होता है।

8. नीम : नीम की छाल, निशोथ, कालीमिर्च तथा पुनर्नवा को मिलाकर काढ़ा बनाकर पीने से अंगों के सुन्न होने की बीमारी ठीक हो जाती है।

9. सहजन : सहजन की छाल, करंज, दारूहल्दी तथा अमलतास की जड़ को बराबर की मात्रा में लेकर गौ-मूत्र में पीसकर लेप करने से शरीर का सुन्न होना दूर हो जाता है।

10. दशमूल : दशमूल के काढ़े में पुष्कर की जड़ को मिलाकर पीने से शरीर का सुन्न होना दूर हो जाता है।

11. अगर : सोंठ और अगर को बराबर मात्रा में लेकर उसका काढ़ा बनाकर पीने से शरीर का सुन्न होना दूर हो जाता है।

12. मालकांगनी : 10 से 15 बूंद मालकांगनी के तेल का सेवन करने से शरीर की सुन्नता दूर हो जाती है।

13. अमलतास : अमलतास के पत्तों को सुन्न पड़ गए अंगों पर बांधने से शरीर का सुन्न होना दूर हो जाता है।

14. कसूम्बा : कसूम्बा के तेल की मालिश करने से शरीर का सुन्न होना दूर हो जाता है।

(अस्वीकरण : दवा, उपाय व नुस्खों को वैद्यकीय सलाहनुसार उपयोग करें)

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!
Share to...