त्वचा को सुन्दर ,साफ और चमकदार बनाने के उपाय

Last Updated on February 19, 2023 by admin

कैसे बने हमारी त्वचा स्वस्थ व सुन्दर : Twacha ko Sundar kaise Banaye

सबकी त्वचा एक प्रकार की नहीं होती। शुष्क, तैलीय, सामान्य, मिली-जुली आदि। अतः इनका रख-रखाव, इनकी देखभाल भी अलग-अलग तरीकों से होती है। प्रसाधन भी भिन्न-भिन्न प्रयोग में लाए जाते हैं। और फिर सर्दी तथा गर्मी की अलग-अलग ऋतुओं में भी काफी भिन्नता रखनी पड़ती है, तभी त्वचा ठीक रह पाती है।

त्वचा स्वस्थ है। चेहरे पर झुर्रियां नहीं हैं। बड़ी आयु का व्यक्ति भी युवा दिखने लगता है। ठीक इसके उलट, यदि आयु छोटी हो मगर चेहरा झुर्रियों से भरा हो। त्वचा लटक रही हो। तब तो उम्र से अधिक बड़े नजर आएंगे ही।

यहां हम त्वचा की देखभाल के लिए कुछ जरूरी बातें दे रहे हैं। ये हर व्यक्ति के लिए, विशेषकर महिलाओं के लिए बहुत उपयोगी रहेंगी।

त्वचा को सुंदर बनाने के लिए घरेलू उपाय और नुस्खे :

सर्दी के मौसम में त्वचा की देखभाल के ब्यूटी टिप्स (sardiyo me twacha ki dekhbhal)

सर्दी के मौसम में हमें त्वचा की देखभाल इसलिए अधिक करनी पड़ सकती है, क्योंकि इस मौसम में तेज, ठंडी हवाएं चलती हैं। इसका प्रभाव हमारी त्वचा पर पड़ता है। हर खुले अंग पर सर्दी अपना कुप्रभाव डालती है। कभी-कभी त्वचा फट जाती है। कभी इसमें से खून भी निकलने लगता है। होंठों का फटे रहना आम बात है। इसीलिए तो महिलाएं इस मौसम में अपने अधिक से अधिक अंग ढककर रखती हैं। वे सर्दी में नहीं निकलतीं। निकलेंगी तो अपना पूरा बचाव कर लेंगी। कुछ और जरूरी बातें भी हैं, उनको भी जान लेते हैं –

  1. जिन महिलाओं की तैलीय त्वचा हो उन्हें स्किन टॉनिक प्रयोग करने की आदत डाल लेनी चाहिए।
  2. सर्दी की ऋतु में खुश्क त्वचा वाली महिलाओं को साबुन दिन में एक बार भी नहीं लगाना चाहिए। इस जरूरत को पूरा करने के लिए बेसन का या अन्य कोई उबटन बना लें।
  3. यदि मौसम तो सर्दी का है और आपकी त्वचा तैलीय है, तब आप दिन में एक बार साबुन लगा लें। कोई हर्ज नहीं।
  4. जिन युवतियों के चेहरे पर मुंहासे आ गए हों, उनको मुंहासों का उपचार अलग से तो करना चाहिए। मगर इनको दबा-दबाकर नहीं निकालना चाहिए। इससे दाग पक्के हो जाते हैं तथा चेहरा भद्दा दिखता है। त्वचा खराब हो जाती है।
  5. मुंहासों वाली महिला को अपने मेकअप में कम से कम प्रसाधनों का प्रयोग करना चाहिए। अधिक प्रसाधन लगाने से त्वचा बिगड़ जाती है।
  6. चेहरा शाम को, या सोने से पहले पूरी तरह साफ करना जरूरी है। मेकअप हटाने से ही यह पूरी तरह साफ होगा। यदि त्वचा शुष्क है तो क्लीजिंग क्रीम के प्रयोग से यह कार्य पूरा करें।
  7. कुछ महिलाएं अपना चेहरा हर बार गर्म पानी से धोती हैं। यह गलत है। कुछ महिलाएं पानी भी काफी गर्म लेती हैं। वे और भी गलत करती हैं। वे अपनी त्वचा को स्वयं बिगाड़ने का काम करती
  8. यदि त्वचा अधिक शुष्क हो तो मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे लाभ होगा। शुष्कता कम होती पाएंगे।
  9. रात सोने से पूर्व, चेहरा साफ कर लेने के बाद, स्किन टॉनिक लेकर चेहरे पर हल्की मालिश किया करें। आप यह मालिश कोल्ड क्रीम से भी कर सकती हैं। अच्छी तरह तो मलें, मगर अधिक क्रीम न लगाएं। इतना ही मलें कि क्रीम या टॉनिक त्वचा में समा जाए।

गर्मी के मौसम में त्वचा की देखभाल के ब्यूटी टिप्स (garmiyo me twacha ki dekhbhal)

त्वचा की गर्मी के मौसम में देखभाल करते समय इन बातों को अवश्य मन में रखें। बड़ी आसानी होगी। त्वचा अच्छी बनी रहेगी। आप अधिक समय तक युवा दिखते रहेंगे।

  1. हमें कम से कम दो या तीन बार ठंडे पानी से प्रतिदिन अपना चेहरा धोना चाहिए। इसमें ढील मत आने दें।
  2. आपकी त्वचा साफ रहे, इसलिए दिन में केवल एक बार साबुन को प्रयोग में लाएं। वह भी हल्का-हल्का। कुछ महिलाएं हर बार चेहरा धोते समय साबुन लगाती हैं और खूब लगाती हैं। वे गलती करती हैं। अधिक साबुन चेहरा बिगाड़ देता है।
  3. गर्मी का मौसम है। चेहरा धोने के बाद बर्फ का एक टुकड़ा लें। इसे चेहरे पर धीरे-धीरे मलें। इससे आपकी त्वचा टाइट रहेगी। लटकेगी नहीं। अथवा आप बर्फ वाले पानी से भी चेहरा धो सकती हैं। पानी उतना ही ठंडा लें, जितना आसानी से बर्दाश्त कर सकें।
  4. अगर किसी युवती की त्वचा तैलीय है तो उसे प्रतिदिन एस्ट्रिजेंट लोशन लगाने की सलाह दी जाती है। इससे त्वचा का निखार बना रहता है।
  5. हर युवती को सोने से पूर्व अपने लिए भी कामकाज से कुछ समय निकाल लेना चाहिए। उसे चाहिए कि दिन भर की धूल-मिट्टी-धुआं से जमी मैल को हटा दें। यह काम क्लीजिंग मिल्क के द्वारा किया जाना सम्भव है।
  6. जब क्लीजिंग मिल्क की मदद से चेहरे व गर्दन की त्वचा पूरी तरह साफ हो जाए तो महिला क्रीम के साथ चेहरे पर हल्की मालिश करे। क्रीम अधिक न लगे। मगर पूरे चेहरे पर जरूर मली जा सके।
  7. कम उम्र मगर प्रौढ़-सी दिखने के साधारण कारण हैं –
  • एक तो हम अपनी त्वचा का जरा भी ध्यान नहीं रखते।
  • दूसरे घर-गृहस्थी की चिन्ताएं हमें ऐसा बना देती हैं।
  • कभी-कभी तो मानसिक तनाव इतना हो जाता है कि यह हमें बेवक्त बूढ़ा कर देता है।
  • जलवायु, पर्यावरण, वातावरण जब हमारे शरीर के अनुकूल नहीं होते तो भी हम शीघ्र वृद्ध से हो जाते हैं।

अतः हम इन कारणों पर काबू पाने का हर प्रयत्न करें ताकि हमारा शरीर ठीक रहे। हम चुस्त-दुरुस्त बने रहें। तभी तो जीने का मजा ले सकते हैं।

त्वचा की रंगत निखारने के लिए कुछ अन्य घरेलू उपाय : Twacha ki Rangat Nikhare ke Upay

त्वचा को निखारने के लिए, सुन्दर बनाने के लिए, इसका सौंदर्य बढ़ाने के लिए यहां कुछ सरल घरेलू उपाय दिए जा रहे हैं। इनको कोई भी युवती आसानी से अपना सकती है तथा लाभ उठा सकती है।

सरसों का उबटन (chehre ki chamak ke liye upay)

सरसों से भी उबटन तैयार होता है जो हमारी त्वचा का रंग निखारने में मददगार हो सकता है। सरसों लें, पीसें। इतनी बारीक हो कि त्वचा पर चुभे नहीं। इसकी थोड़ी मात्रा (एक चम्मच बड़ा) कटोरी में डालें। इसमें इतना दूध डालें कि यह लेई बन जाए। इस लेई से चेहरे पर लेप करें। गर्दन आदि पर भी। सूख जाए तो गुनगुने पानी से धो दें। ( और पढ़ेरुखी व बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के आसन घरेलू उपाय )

लू से बचने के लिए (face ko dhoop se bachne ke upay)

मौसम गर्मी का हो तो लू भी होगी। धूप भी होगी। हवा गर्म भी होगी। इस समय त्वचा को बचाना जरूरी होता है। आप अलसी का तेल तथा लाइम वाटर समान मात्रा में लें। इसे मिलाएं। चेहरे की त्वचा पर मलें। 10-12 मिनट मलते रहें। इससे लू का प्रभाव खत्म होगा। नोट – सावधान रहें कि यह लेप आंखों में किसी भी हालत में न जाए।

त्वचा को चमकाने के लिए सिरके का घोल (twacha ko chamakdar bachne ke upay)

  1. सिरका भी हमारी त्वचा को चमकाने का काम करता है। सिरका तथा पानी, दोनों की समान मात्रा लें। एक-एक चम्मच दोनों। अब रूई से इस घोल को चेहरे पर धीरे-धीरे मलते रहें।
  2. अगर त्वचा अधिक शुष्क हो तो इस क्रिया के बाद कोल्ड क्रीम से हल्की मालिश करें। इससे त्वचा सामान्य हो सकेगी।( और पढ़ेत्वचा की 6 प्रमुख समस्या और उनके उपाय )

सर्दी में त्वचा फटना (sardiyon me skin care tips)

सर्दी अधिक हो। हवाएं चलें। ये हवाएं भी शुष्क ही होती हैं। इनके सम्पर्क से त्वचा अक्सर फट जाती है। इसके उपचार के लिए मैदा में थोड़ा दूध मिलाएं। पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर मलें। इससे चेहरा निखर जाता है। मैल हट जाती है। फटी त्वचा भी ठीक हो जाती है। ( और पढ़ेत्वचा का रंग निखारने के घरेलू उपाय )

शुष्क त्वचा के लिए विशेष (susk twacha ki dekbhal ke upay)

यदि किसी युवती की त्वचा शुष्क हो तो उसे अपनी त्वचा का उपचार इस प्रकार करना चाहिए। एक चम्मच बादाम रोगन लें। इसमें दस गुना कच्चा दूध डालें। आधा चम्मच चीनी भी डालें। फेंटें। अब इसमें रूई को डुबो-डुबोकर चेहरे पर मलें। जब पूरा खत्म हो जाए तो दस मिनट यों ही रहने दें। फिर धो दें।

त्वचा का आकर्षण बढ़ाना (twacha ko akarshak banane ke upay)

पूरे शरीर की त्वचा का आकर्षण बढ़ाने के लिए पानी में जैतून के तेल की एक चम्मच डालें। अब इस पानी से धीरे-धीरे नहाएं। ऐसा नियमित कुछ समय तक करें। त्वचा का आकर्षण काफी बढ़ जाएगा। ( और पढ़े गोरा होने के 16 सबसे कामयाब घरेलु नुस्खे )

त्वचा का अधिक शुष्क होना

यदि पूरे शरीर की त्वचा अधिक शुष्क हो तो स्नान करने से पूर्व मालिश करना शुरू करें। जैतून का तेल मामूली गर्म कर लें। इससे मालिश करें। 10-15 मिनट लगाएं। फिर जैतून का तेल मिले पानी से नहा लें। त्वचा की शुष्की खत्म होगी।

एक विशेष उबटन (chehre ki khubsurti ke liye ubtan)

जिन युवतियों की त्वचा खासी शुष्क रहती है। वे परेशानी महसूस करती हैं। कोई उपाय कारगर न हो रहा हो तो अब यह उपाय करें। इससे त्वचा की खुश्की तथा खुरदरापन, दोनों हट जाएंगे।

तरबूज, खरबूजा, खीरा, कद्दू-इन चारों के बीज समान मात्रा में लें। इन्हें दूध में पीसें। अब एक कटोरी में मलाई लें। उसमें इसे मिलाएं। फेंटें। अब इसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह मलें, मलते रहें।

फिर सूखने दें। कोई आधे घंटे बाद चेहरा धोएं। चेहरे की सारी खुश्की दूर हो जाएगी। चेहरे का रंग खिल उठेगा। सौंदर्य में अभूतपूर्व वृद्धि होगी।

चेहरे पर झुर्रियां न आएं इसके लिए उपाय (chehre par se jhuriyan hatane ka upay)

  1. चेहरे पर झुर्रियां न आएं, अथवा मिटा दी जाएं, इसके लिए अपने आहार पर विशेष ध्यान दें।
  2. आहार में प्रोटीन लेना शुरू करें। चुनाव करते समय आहार प्रोटीन युक्त होना चाहिए।
  3. यदि शुष्क त्वचा वाली महिला मॉइश्चराइजिंग क्रीम का प्रयोग करना शुरू करे और रोज करती रहे, तो त्वचा पर झुर्रियां मिटनी शुरू हो जाएंगी। नियमित।
  4. झुंझलाना बन्द करें। क्रोधित न हों। चिड़चिड़ापन अपने में मत आने दें। सामान्य बने रहने का प्रयत्न करें।
  5. तेज धूप में न जाएं। लू से बचें। तेज गर्म पानी से चेहरा न धोएं।
  6. सदा प्रसन्न रहने की कोशिश करें। चिन्ता मुक्त रहें।

इन बातों का ध्यान रखने वाली युवती के चेहरे पर झुर्रियां नहीं आएंगी।

Leave a Comment

Share to...