वजन बढ़ाने व मोटा होने के 7 सबसे असरकारक घरेलु उपाय | Vajan Badhane ke Gharelu Upay

Last Updated on August 11, 2021 by admin

दुबलेपन के कारण : Dublepan ke karan in Hindi

  • पाचन शक्ति में गड़बड़ी के कारण व्यक्ति अधिक दुबला हो सकता है।
  • मानसिक, भावनात्मक तनाव, चिंता की वजह से व्यक्ति दुबला हो सकता है।
  • यदि शरीर में हार्मोन्स असंतुलित हो जाए तो व्यक्ति दुबला हो सकता है।
  • बहुत अधिक या बहुत ही कम व्यायाम करने से भी व्यक्ति दुबला हो सकता है।
  • आंतों में टमवोर्म या अन्य प्रकार के कीड़े हो जाने के कारण भी व्यक्ति को दुबलेपन का रोग हो सकता है।
  • मधुमेह, क्षय, अनिद्रा, जिगर, पुराने दस्त या कब्ज आदि रोग हो जाने के कारण व्यक्ति को दुबलेपन का रोग हो जाता है।
  • शरीर में खून की कमी हो जाने के कारण भी दुबलेपन का रोग हो सकता है।

मोटा होने के घरेलू उपाय : Mota Hone ke Liye Gharelu Upay

1) च्यवनप्राश : च्यवनप्राश में बहुत ज्यादा एनेर्जी है।इसको दूध या नास्ते के साथ सेवन करने से यह बहुत जल्दी और तेजी से असर करता है और हमारे शरीर को मजबूत बनाता है.

2) अश्वगंधा पाउडर (Ashwagandha): वजन बढ़ाने में सहायक अश्वगंधा एक प्राकृतिक हर्बल औषधि है जो मोटा होने के लिए आयुर्वेदिक दवा के रूप में ली जा सकती है।एक गिलास गरम दूध में 2 चम्मच अश्वगंधा पाउडर और एक चम्मच देसी घी मिलाये और इसे पी ले।वजन बढ़ाने के लिए दिन में 2 बार एक महीने तक इस आयुर्वेदिक नुस्खे का सेवन करे।

3) किरात : यह खाने में कडवा होता है परन्तु इससे वजन काफी तेजी से बढ़ता है और साथ ही यह पेट और गैस की समस्याओ के लिए भी लाभप्रद है।
इसके अलावा भी आप यष्टिमधु और सतावरी कल्प का उपयोग कर सकते है जो हमारा वजन बढ़ाने में कारगर होता है।

4) किशमिश और अंजीर : सुखी अंजीर के 6 दाने और किशमिश 25 से 30 ग्राम ले कर पानी में भिगो कर शाम को रखे। अगले दिन इसे पानी से निकाल कर दिन में 2 बार में खाए। कुछ दिन लगातार इस उपाय को करने पर आपको अपना वजन बढ़ता हुआ दिखने लगेगा।

5) वजन बढ़ाने के लिए : आम, पालक, गाजर, बिट और नारियल का दूध, खजूर, दूध, घी, दही, सुखा मेवा,अंगूर, और सेब लाभदायी है |

6) शतावरी और मुलेठी : जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है उन्हें weight increase करने में ज्यादा परेशानी होती है। ये आयुर्वेदिक दवाई इम्यूनिटी बढ़ाती है और शरीर को सेहतमंद रखती है। इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से अगर आप का मोटापा नहीं बढ़ रहा है तो मुलेठी का इस्तेमाल एक अचूक इलाज है।

7) केला :  दोपहर व रात्रि में भोजन के बाद एक पका केला खान चाहिये इससे वजन बढ़ता है |

वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए – Weight badhane ke liye kya khaye

  •  आलू में कार्बोहाइड्रेट्स अधिक होता है। कार्बोहाइड्रेट्स वजन बढ़ाने में काफ़ी मदद करता है। जल्दी वेट बढ़ाना है तो डाइट में उबला आलू या फिर आलू की सब्जी खाए।
  • दलिया में फाइबर होने के साथ साथ कई अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते है जो हमारे शरीर को जरुरी चाहिए। मोटापा बढ़ाना हो या कम करना हो नाश्ते में एक कटोरी दलिया लेना काफी फायदेमंद हो सकता है।
  • मूंगफली, दाल, और अंकुरित चने खाये।
  • Vajan badhane ke liye kya khana chahiye ? देसी घी का इस्तेमाल खाने में करने पर वजन बढ़ाने में काफी फायदा मिलता है। दाल में 1 चम्मच देसी घी डाल कर खाना चाहिए। एक चम्मच देसी घी मेंएक चम्मच चीनी मिलाये और रोटी के साथ खाये। इस उपाय से चमत्कारी तरीके से वजन बढ़ने लगेगा।
  • हर रोज 3 से 4 लीटर पानी पिए इससे शरीर के जहरीले पदार्थ बाहर निकलते है, पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और शरीर के सभी अंग अच्छे से काम करते है।
  • ड्राइ फ्रूट्स खाना भी फायदेमंद है ।

2 thoughts on “वजन बढ़ाने व मोटा होने के 7 सबसे असरकारक घरेलु उपाय | Vajan Badhane ke Gharelu Upay”

  1. दिन में भोजन के साथ 1 से 2 टी स्पून घी का सेवन करें
    दिन में भोजन के बाद बाद एक पका केला खाएं
    रात्रि में सोते समय एक ग्लास दूध में एक टी स्पून अश्वंधा चूर्ण लें
    रात्रि में 2 से 3 अंजीर पानी में भिगों दीजिये ..सुबह इसका सेवन कीजिये

    निम्न लिखित प्रयोगों को 40 दिनों तक नियमित करें ..

  2. Mere garden par haddi dikhti hai our dekhne me bhot Jada kamzor dugli patli dekti hu koi gharelu upaye nhi mil rha hai jisse meri parnakuty acchi dikh sake 7 dino me

Leave a Comment

Share to...