सेब के सिरके (एप्पल साइडर विनेगर) के 7 बेहरतरीन फायदे और उपयोग

Last Updated on January 30, 2022 by admin

विनेगर रसोईघर में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है लेकिन एप्पल साइडर विनेगर (apple cider vinegar) एक विशेष प्रकार का सिरका है, जो सेब को fermentation कर तैयार किया जाता है।

सिरके का इस्तेमाल आचार, खाद्यपदार्थों को काफी दिनों तक सँभालकर रखने के लिए एवं रसोई में सब्जी वगैरह में इस्तेमाल किया जाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग स्वास्थ्य के लिए भी अति उत्तम होता है।

आज-कल वजन घटाने के लिए इसका इस्तेमाल जोरों से हो रहा है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, पाचन जैसे अनेक रोगों में यह लाभदाई होता है, साथ ही सौंदर्य प्रसाधन के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।

सेब के सिरके (एप्पल साइडर विनेगर) के उपयोग – Apple Cider Vinegar Uses in Hindi

  1. हमारे शरीर को अल्कलाइज करता है : हमारे शरीर में गलत आहार द्वारा बहुत सा ऐसिड तैयार होता है, जैसे छाती में जलन, पेट में जलन, सिरदर्द, जी मिचलाना इत्यादि लक्षण दिखाई देते हैं। सेब का सिरका (एप्पल साइडर विनेगर) हमारे शरीर के ऐसिड को कम करता है।
  2. शरीर की पाचनक्रिया को सुधारता है।
  3. सेब का सिरका यकृत को डीटॉक्सिफाय (detoxify) और रक्तसंचार सुचारू रूप से करता है।
  4. सेब का सिरका में पोटैशियम की मात्रा भरपूर होने के कारण बहती हुई नाक को ठीक करने की क्षमता रखता है । यह साइनस और एलर्जी जैसे लक्षणों पर भी कारगर सिद्ध होता है।
  5. कमजोर याददाश्त और थकान मिटाता है।
  6. एप्पल साइडर विनेगर वजन कम करने में सहायता करता है।
  7. सेब का सिरका एक नैसर्गिक एस्ट्रिंजंट है, जो हमारी त्वचा के विषाक्त तत्त्व को साफ करता है जिससे हमारी त्वचा साफ होती है । एप्पल साइडर विनेगर से सनबर्न ठीक होता है।
  8. सेब का सिरका (एप्पल साइडर विनेगर) में बहुत से विटामिन, बीटा कैरोटिन, पेक्टिन और अन्य महत्त्वपूर्ण खनिज जैसे कि पोटैशियम, सोडियम, मैग्नेशियम, फॉस्फोरस इत्यादि होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए अत्यावश्यक होते हैं।

सेब के सिरके (एप्पल साइडर विनेगर) के स्वास्थ्यवर्धक फायदे – Apple Cider Vinegar Benefits in Hindi

1). सर्दी-बुखार : 1 चम्मच सेब का सिरका + 1 चम्मच शहद + 1 चम्मच कुनकुना पानी मिक्स करके दिन में 3 बार पीने से लाभ होता है।

2). अपचन : खाना खाने के पहले 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका पीने से पाचन ठीक होता है। ( और पढ़े – अजीर्ण का घरेलू उपचार )

3). रक्त का कोलेस्ट्रॉल : प्रतिदिन कम से कम 1 बार सेब का सिरका (एप्पल साइडर विनेगर) के सेवन से ट्रायग्लिसराइड का स्तर संतुलित रहता है।

4). वजन घटाना : प्रतिदिन रात में सोने से पहले 2 चम्मच सेब का सिरका को आधा गिलास पानी में मिलाकर कम से कम 12 हफ्ते पीने से वजन कम होता है। ( और पढ़े – मोटापा कम करने के 58 अचूक घरेलू उपाय )

5). इनफेक्शन : सेब का सिरका में एन्टीसेप्टिक गुण होने की वजह से वह बैक्टेरिया व फंगल जैसी बीमारियों से छुटकारा दिलाने में सहायक होता है।

6). हड्डियों की मजबूती : सेब का सिरका में बहुत सारे खनिज होने से इसके सेवन से हड्डियाँ मजबूत होती हैं। ( और पढ़े – हड्डियों को मजबूत बनाने के देशी उपाय )

7). बालों को पोषण : यह बालों के लिए पोषक होता है। इसलिए इसे कंडिशनर की तरह इस्तेमाल करने से बाल चमकीले और मुलायम होते हैं।

प्रतिदिन सेब का सिरका (एप्पल साइडर विनेगर) का सेवन करने से वह शरीर को टॉनिक की तरह लाभ देता है। प्रतिदिन सुबह 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को शहद के साथ सेवन करने से शरीर को आवश्यक पौष्टिकता प्राप्त होती है।

(अस्वीकरण : दवा ,उपाय व नुस्खों को वैद्यकीय सलाहनुसार उपयोग करें)

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!
Share to...