Homeopathy se Ilaj
बच्चों को नींद न आने का कारण, होम्योपैथिक दवा और इलाज – Baccho ko Neend na Aana Rog ki Homeopathic Dawa aur Upchar
Last Updated on फ़रवरी 16, 2023 by admin
बच्चों को नींद न आने के कारण :
बच्चे को विभिन्न कारणों से नींद नहीं आती है जैसे-
- सिर में खून जमा होने के कारण,
- बच्चे को अधिक खाना खाने के कारण,
- पेट में कीड़े पैदा हो जाने के कारण,
- नींद में डरावने सपने आने के कारण
- रोगग्रस्त होने के कारण।
नींद न आने के ऐसे लक्षणों में पहले यह जानना आवश्यक होता है कि बच्चे को किस कारण से नींद नहीं आती है और फिर उसका उपचार करना चाहिए।
बच्चों को नींद न आना पर होम्योपैथिक इलाज (Bacchon ko Neend na Aane per Homeopathic Ilaj)
- यदि बच्चे का सिर गर्म हो और बिना किसी कारण के ही रोता रहता हो एवं बच्चा सोते-सोते अचानक चिल्लाकर नींद से जाग उठता हो तो ऐसे लक्षणों में बच्चे को बेलाडोना औषधि की 6 शक्ति देनी चाहिए।
- बच्चे के ऐसे लक्षण जिसमें बच्चा गोद में ही हमेशा रहना चाहता है तथा गोद से उतारते ही रोने लगता है। नींद में बच्चे का शरीर फड़कता रहता है तथा बच्चा चिड़चिड़ा हो जाता है। ऐसे लक्षणों में बच्चे को कैमोमिला औषधि की 6 शक्ति का सेवन कराना हितकारी होता है।
- यदि बच्चे का स्वभाव ठीक हो और वह अच्छे से हंसता-खेलता रहता है परन्तु बच्चे का शरीर गर्म रहता है और बीच-बीच में कांखने के लक्षण से पीड़ित रहता हो तो ऐसे लक्षणों से पीड़ित बच्चे को काफिया औषधि की 6 शक्ति सेवन कराना चाहिए।
- बुखार के कारण यदि बच्चा नींद से अचानक चिल्लाकर उठ जाता हो तो ऐसे लक्षणों में रोगी को ऐकोनाइट औषधि की 3 शक्ति देनी चाहिए।
- बच्चे के पेट में कीड़े होने के कारण यदि बच्चे को नींद नहीं आती हो तो बच्चे को साइना औषधि की 3x औषधि का सेवन कराने से लाभ होता है।
- पेट में कब्ज बनने के कारण यदि बच्चे को नींद नहीं आती हो तो नक्स-वोमिका की 6 शक्ति का प्रयोग कराना चाहिए।
- यदि अधिक खाना खाने के कारण बच्चे को नींद न आ रही हो तो पल्सोटिला औषधि की 6 शक्ति का प्रयोग करना हितकारी होता है।
(अस्वीकरण : ये लेख केवल जानकारी के लिए है । myBapuji किसी भी सूरत में किसी भी तरह की चिकित्सा की सलाह नहीं दे रहा है । आपके लिए कौन सी चिकित्सा सही है, इसके बारे में अपने डॉक्टर से बात करके ही निर्णय लें।)
