बच्चों में अपच की होम्योपैथिक दवा और इलाज – Baccho me Apach ki Homeopathic Dawa aur Upchar
Last Updated on मार्च 21, 2023 by admin
बच्चों में अपच के लक्षण :
बच्चे के पाचनतंत्र में विकार होने के कारण कुछ ऐसे लक्षण उत्पन्न होते हैं जिससे बच्चे को काफी कष्ट होता है। बच्चा जब खाना खाता है तो खाने के कुछ देर बाद ही उसे पेट में ठण्ड महसूस होने लगती है। खाना खाने के कुछ देर उसके बाद पेट में अजीब सा महसूस होती है, हिचकी आने लगती है और हिचकी बंद होते ही पेट में ऐंठन सा दर्द के साथ गड़गड़ाहट शुरू होने लगता है। इस तरह के लक्षण उत्पन्न होने के कारण भोजन हजम नहीं हो पाता है। बच्चे को कभी कठोर और कभी पतले दस्त आते हैं। बच्चे को अधिक भूख और प्यास लगती है। अधिक खाने के बाद भी बच्चा कमजोर व पतला रह जाता है। अजीर्ण रोग में इस तरह के लक्षण उत्पन्न होते हैं।
बच्चों में अपच के कारण :
अधिक भारी भोजन करना, कड़ी व सख्त चीजों का सेवन करना, खाई हुई चीजें जल्दी हजम न होना तथा दस्तावर दवाइयों का अधिक सेवन करना आदि इसका मुख्य कारण है।
बच्चों में अपच का होम्योपैथिक इलाज (Baccho me Apach ka Homeopathic Ilaj)
बच्चे को खाना न पचना (अजीर्ण) में औषधियों का प्रयोग –
अजीर्ण रोग होने पर बच्चे को ऐसे पदार्थो का सेवन कराना बंद कर दें जो आसानी से हजम न हो सकें और हल्का व आसानी से हजम होने वाली चीजों का सेवन कराएं। इसके साथ बच्चे को औषधि का सेवन कराएं। बच्चे के ऐसे रोग में आर्सेनिक- 6 या चायना- 6 शक्ति का सेवन कराना अत्यधिक लाभकारी होता है। इन औषधियों के साथ रोग में जल्दी लाभ के लिए बीच-बीच में इस औषधि का भी प्रयोग करना हितकारी होता है- ओलिएण्डर- 3, नक्स-वोम- 30 या सल्फर- 30 शक्ति आदि।
(अस्वीकरण : ये लेख केवल जानकारी के लिए है । myBapuji किसी भी सूरत में किसी भी तरह की चिकित्सा की सलाह नहीं दे रहा है । आपके लिए कौन सी चिकित्सा सही है, इसके बारे में अपने डॉक्टर से बात करके ही निर्णय लें।)
