रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएगी गिलोय – Giloy Benefits for Immunity in Hindi

Last Updated on August 30, 2020 by admin

does giloy increase immunity ?- इस आयुर्वेदिक हर्ब का उपयोग कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में किया जा सकता है। गिलोय को यदि कैस्टर ऑयल के साथ इस्तेमाल किया जाए से इससे गठिया रोग में आराम मिलेगा। इसके अलावा रूमेटॉइड आर्थराइटिस की समस्या को दूर करने के लिए गिलोय का अदरक के साथ उपयोग करें । डेंगू फीवर के लक्षणों को कम करके शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में भी गिलोय बहुत लाभकारी है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधकता बढ़ाने में तो असरदार होती ही है, साथ ही पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर करती है । त्वचा और लिवर की बीमारियों में गिलोय का सेवन शक्कर के साथ किया जा सकता है । इसका जूस लेने के अलावा पाउडर या कैप्सूल के रूप में भी सेवन कर सकते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गिलोय – Giloy Boost your Immunity in Hindi

rog pratikar shakti badhaye giloy –

गिलोय – इम्यूनिटी होगी बूस्ट (giloy boost immunity in hindi)

गिलोय का सबसे महत्त्वपूर्ण फायदा यह है कि यह शारीरिक प्रतिरोधकता बढ़ाती है। इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट्स गंभीर बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं। साथ ही यह लिवर और किडनी में से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने का काम भी करती है।

डायबिटीज में असरदार गिलोय (giloy benefits for diabetes)

अगर आपको डायबिटीज है तो ऐसे में भी गिलोय का रस लेना लाभकारी होगा। दरअसल, गिलोय हाइपोग्लाइसेमिक एजेंट के रूप में काम करता है। यह ब्लड प्रेशर को भी सही रखने का काम करता है । इस तरह टाइप -2 डायबिटीज में इसे बहुत कारगर माना जाता है। रोजाना इसका जूस लेने से हाई ब्लड शुगर कंट्रोल हो सकती है।

क्रॉनिक फीवर की कारगर दवा गिलोय (benefits of giloy in fever in hindi)

क्रानिक फीवर (जीर्ण ज्वर) और डिजीज से बचाने में भी गिलोय कारगर मानी जाती है। यह शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाने के साथ ही डेंगू के लक्षणों को भी कम करती है। थोड़े से गिलोय के रस को शहद के साथ लेने से मलेरिया का उपचार भी किया जा सकता है।

मानसिक तनाव में लाभकारी है गिलोय का प्रयोग (giloy benefits for brain in hindi)

एंजाइटी और मेंटल स्ट्रेस को दूर करने के लिए गिलोय का उपयोग एक हर्ब के रूप में किया जा सकता है। गिलोय को एक तरह से हेल्थ टॉनिक के रूप में माना जाता है। यह मेमोरी को बूस्ट करने के साथ ही काम में एकाग्रता भी बढ़ाती है। यह मस्तिष्क में से भी सभी तरह के हानिकारक पदार्थ बाहर निकालने का काम करती है।

( और पढ़े – मानसिक तनाव से बचने के 8 सरल उपाय

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद गिलोय (giloy benefits for stomach in hindi)

पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए भी गिलोय का सेवन किया जा सकता है। आधा ग्राम गिलोय पाउडर को आप थोड़ी मात्रा में आंवला पाउडर के साथ ले सकते हैं। छाछ के साथ गिलोय का रस लेना उन लोगों के लिए कारगर है, जिन्हें पाइल्स की समस्या है। दरअसल, गिलोय दिमाग को रिलैक्स करने के साथ ही अपच की समस्याओं को भी दूर करती है। इस तरह पेट की समस्याओं को दूर करने में भी इसका नियमित सेवन करें।

अस्थमा में गिलोय के इस्तेमाल से लाभ (giloy uses to cure asthma disease in hindi)

अस्थमा भी एक गंभीर बीमारी है, जिसमें व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी होती है। ऐसे में यदि गिलोय का सेवन किया जाए तो इससे अस्थमा के लक्षणों को कम किया जा सकता है। अस्थमा से राहत पाने के लिए इसके पाउडर या रस, दोनों का सेवन किया जा सकता है । इतना ही नहीं, गिलोय में आंखों संबंधी परेशानी दूर करने का गुण भी है।

गठिया रोग में गिलोय का उपयोग फायदेमंद (benefits of giloy to get relief from arthritis in hindi)

बहुत से लोग गठिया रोग से परेशान रहते हैं। उन लोगों के लिए भी गिलोय का सेवन करना लाभकारी है। दरअसल, गिलोय में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी आर्थराइटिक प्रॉपर्टीज होती हैं। यह जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या कम करने में असरदार होती है। नियमित यदि कुछ दिनों तक गिलोय का रस लिया जाएतो जोड़ों की तकलीफ से आराम मिलेगा।

त्वचा के लिए लाभकारी है गिलोय का सेवन (giloy benefits for skin in hindi)

गिलोय का उपयोग सिर्फ बीमारियों से बचने के लिए ही नहीं किया जाता है, बल्कि यह त्वचा पर उम्र से पहले पड़ने वाले प्रभाव को भी कम करने में असरदार होती है। गिलोय में एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज भी होती हैं, जो त्वचा पर दाग – धब्बे, पिंपल्स, फाइन लाइन्स एवं झुर्रियों की समस्या को दूर करने में भी असरदार होती हैं। इसके सेवन से त्वचा जवां और खूबसूरत बनी रहेगी।

(अस्वीकरण : दवा ,उपाय व नुस्खों को वैद्यकीय सलाहनुसार उपयोग करें)

Leave a Comment

Share to...