नाक में कीड़े का घरेलू उपचार | Naak me Kide ka Gharelu Upchar

Last Updated on जुलाई 22, 2019 by admin
कहने को कितना अजीब लगता है कि किसी के नाक में कीड़े हो, मगर होते है। यह सच है। जिसे भी यह कष्ट हो, उसे भी आसानी से पता नहीं चलता। बहुत बारीक होते है ये। जब यह रोग सामने आ जाए, तो इससे छुटकारा पाने में बिलकुल भी ढील न करें।
नाक के अन्दर कभी-कभी ज्यादा गंदगी हो जाने की वजह से जख्म हो जाता है जिसमे से खून भी निकल आता है। जख्म ज्यादा पुराना हो जाने की वजह से उसके अन्दर कीड़े भी पड़ जाते हैं।
आइए, छुटकारा पाने की विधियों की जानकारी लें।
( और पढ़े – घाव में कीड़े पड़ जाने के कारण लक्षण और उपचार)
नाक में कीड़े का इलाज : naak me kide ka ilaj
1-संभालू-
‘संभालू’ पौधे के हरे पत्तों के रस की बूंदें नाक में डालें। कीड़े मिट जाएंगे ।
2-तारपीन-
100 मिलीलीटर से लेकर 150 मिलीलीटर पानी के अन्दर आधा चम्मच तारपीन का तेल मिलाकर नाक के नथुनों (छेदों) में डालकर नाक को साफ करने से नाक के कीड़े मिट जाते हैं।
3-नीम-
नीम के काढ़े को नाक के जख्म पर लगाने से कीड़े खत्म हो जाते हैं और जख्म भी ठीक हो जाता है।
( और पढ़े – पेट के कीड़े दूर करने के 55 रामबाण आयुर्वेदिक घरेलु उपचार)
4-बघण्डी-
बघण्डी का तेल नाक में लगाने से नाक के जख्म का फैलना रुक जाता है और जख्म ठीक होकर भर जाता है।
5-कैलोन-
कैलोन के तेल को रोजाना 2-3 बार नाक के जख्म पर लगाने से नाक का जख्म जल्दी भरकर ठीक हो जाता है।
( और पढ़े –कीड़े-मकोड़े बिच्छू ततैया काटने के 40 घरेलु उपचार)
6-फरहद-
फरहद के पत्तों के रस को या इसकें पत्तों को पकाकर बने हुए तेल को रोजाना 2-3 बार नाक में लगाने से नाक के सारे कीड़े बाहर आ जाते है और जख्म भी भर जाता है।
7-लहसुन-
3 भाग लहसुन का रस और 4 भाग पानी को एक साथ मिलाकर उस पानी से जख्म को साफ करने से नाक के कीड़े खत्म होकर जख्म भी ठीक हो जाता है।
8-हींग-
पिसी हुई हींग को गर्म पानी में मिलाकर नाक में डालने से नाक का जख्म दूर हो जाता है और कीड़े भी समाप्त हो जाते हैं।
9-अजवायन-
खुरासानी अजवायन के काढ़े से नाक के जख्म को साफ करने से दर्द कम हो जाता है।
10-फिटकरी-
लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग फिटकरी के चूर्ण को 100 ग्राम पानी में डालकर रख लें। इस पानी की 3-4 बूंदे रोजाना 3 से 4 बार सिर को पीछे की ओर झुकाकर नाक के नथुनों (छेदों) में डालने से नाक के कीड़े समाप्त हो जाते हैं।
11-बनतुलसी-
रोजाना सुबह, दोपहर और शाम को नाक के नथुनों (छेदों) में बनतुलसी के पत्तों का रस डालने से कीड़े खत्म हो जाते हैं।





